Kya Tum Kabhi

क्या तुम कभी | Kavita Kya Tum Kabhi

क्या तुम कभी?

( Kya tum Kabhi )

हाँ, तुम मुझे जानते हो…,
पर अगर प्रश्न करूँ,
कितना जानते हो…?
तुम अनमने से हो जाते हो,
बहुत सोचते हो, पर जवाब क्या है?
कुछ आदतों को बताते हो,
पर स्त्रीत्व को नहीं समझ पाते हो।
एकांत क्या है, यह स्त्री से पूछो।
आदतों और व्यवहार से ऊपर,
स्त्री को जानने की कोशिश करना,
रसोई से लेकर हमबिस्तर तक,
सब जाने-पहचाने हैं,
पर क्या यही स्त्री का सम्पूर्ण स्थान है?
कहाँ घर है और कहाँ बसाया जाना है?
अनादिकाल से तलाशती अपनी पहचान,
पूछती मायके से और पूछती पति परमेश्वर से,
पर जवाब कहाँ है?
कई गुप्त बातें गुप्त तरीके से दफन हो जाती हैं,
प्रेम अच्छाई ही ससुराल का कफन बन जाती है।
स्वयं के दुःख-दस्तावेज पर स्वयं हस्ताक्षर करती,
स्वयं की लड़ाई खुद ही कुरुक्षेत्र में लड़ती।
सपनों का पीछा करती और सपनों में तड़पती,
मन के गाँव को कभी देख पाए हो?
स्त्री के रिश्तों के व्याकरण को समझ पाए हो?
स्त्री दृष्टिकोण का अनुवादक बन पाए हो?
क्या तुम कभी,
किसी स्त्री को जान पाए हो???

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

रेशम धागा पहन कर

Similar Posts

  • जिंदगी अपनों के संग | Zindagi Apno ke Sang

    जिंदगी अपनों के संग ( Zindagi apno ke sang ) जिंदगीअपनों के संगनित नए सपनों के संगनए अलबेले रंगकभी खुशीकभी गमहर रोज एक जंगना हो तंगना दंगप्रकृति सुनाती चंगजीने का सीख सही ढंगले सब संबंध रिश्ते नाते संगपी विश्व बंधुत्व की भंगछोड़ दे सभी धपंगलूट लुटा खुशियों के रंगजी ले ओ मलंगआया था रे तू…

  • अमरत्व | Amaratva

    अमरत्व ( Amaratva )    माना की बहुत कुछ खो चुका है आपका सालों की मेहनत ,सालों की कमाई बिखर गए हैं , संजते संवरते सपने अपनों की उम्मीदें ..सब कुछ!!! तो क्या!रास्ते यहीं खत्म हो गए हैं !? प्रकृति के विशाल प्रांगण मे खत्म कुछ नही होता दुखी,सुख,उपलब्धियां ,अपने पराए कुछ नही ,कोई नही…

  • मतदान | Matdan par kavita

    मतदान  ( Matdan )  ( 3 ) पलट दो सत्ता को पलट दो आवाम पर्व है लोकतंत्र का चलो चले करें मतदान लालच बुरी बला है संकट इससे कहां टला है स्वयं में स्वतंत्र बनो नहीं तुम परतंत्र बनो वोट हमारी पूंजी है समर्थ देश की कुंजी है जात धर्म मजहब से ऊपर देश हमारा…

  • छोटी चीजें | Kavita Choti Chijen

    छोटी चीजें ( Choti Chijen )   छोटी चीज़ों पर नजर रखना बहुत बड़ा काम है छोटी चीज़ें ही जनम देती है विराट चीज़ों को पैदा होता है बरगद का पेड़ छोटे से बीज से देख लेती है छोटी-सी आँखे बड़ी दुनिया को शुरु होती है मीलों का सफर छोटे से कदम से फूटते हैं…

  • मतदान करना | Matdan Kavita

    मतदान करना ( Matdan karna )   बात मानो हमारी सारी जनता । वोट डालने तो जाना पड़ेगा।। लोकतंत्र की यही है जरूरत। इसे मजबूत करना पड़ेगा।। यह जो अधिकार सबको मिला है। यही कर्तव्य करना पड़ेगा ।। चाहे लाखों हों काम वोट के दिन। पर समय तो निकालना पड़ेगा।। एक-एक वोट रहता जरूरी ।…

  • मेरी बेटी | Meri Beti

    मेरी बेटी  ( Meri Beti )    देखो ना कितनी खामोश बैठी है आज मेरी बेटी, देखो ना कितना शांत है आज मेरी बेटी, देखो कैसे स्थिर सोई है आज मेरी बेटी, देखो ना एकबार फिर से दुल्हन के लिबास में सजी है मेरी बेटी, देखो ना कैसे बिना पापा को आवाज दिए, चुपचाप मेंहदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *