क्यों आत्महत्या | Kyon Aatmahatya

क्यों आत्महत्या

( Kyon aatmahatya ) 

 

अपनी आकांक्षाओं का बोझ

बच्चों पर डाल उनमें ना खोज

अपनी असफलता की ग्लानि

 उन्हें अपमानित करते रोज

बैठा पूछो उनसे क्या चाहते

अपनी पसंद के विषय क्यों

उन पर थोपना  चाहते हो

रुचि जिसमें होगी उनकी

चुनकर सफल हो जाएगा

धैर्य से रास्ता वो पा जायेगा

जल की हर बूंद मोती नहीं

पर जल बिन जीवन भी नहीं विषाद ,

 अवसाद , खिन्नता , म्लानता , ग्लानि ,  नैराश्य

मे उनके साथी बन जाओ

हाथ थाम कदम तो बढ़ाओ

पंछी बन फिर उड़ जाएंगे

मंजिले नई तय कर पाएंगे

रुक जाए थोपने का यह दौर आत्महत्या करने वाले फिर

सोचेंगे और थम जाएंगे

खुशी के फूल खिल जाएंगे

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कान्हा | Kanha

Similar Posts

  • मेरा बचपन | Poetry On Bachpan

    मेरा बचपन ( Mera bachpan)   वो रह रह कर क्यों याद आता है मुझे वो मेरा बचपन जो शायद भूल मुझे कहीं खो गया है दूर वो मेरा बचपन… वो पापा की बातें मम्मी का झिड़कना इम्तिहान के दिनों में मेरा टीवी देखने को ज़िद करना…. कितना मासूम था भोला था वो कितना न…

  • मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

    मेरे हमसफर ( Mere Humsafar ) ए मेरे हमसफर देखती हूं जिधर आते हो तुम नजर । कभी दिल की धड़कन बनकर सांसों की डोर से जुड़ जाते हो। कभी आंखों में चुपके से आकर ज्योति बनकर चमकते हो । कभी होठों की मुस्कान बनकर चेहरे का नूर बढ़ाते हो । कभी सूरज की किरण…

  • हे रावी | Kavita Hey Ravi

    हे रावी! ( Hey Ravi ) मुझे जिसकी तक़दीर पे आज भी अभिमान है वो भूखा-नंगा ही सही, मेरा हिन्दुस्तान है इस बांस-बन में छांव का आना है सख्त मना, चांद को भी जैसे यहाँ फांसी का फरमान है अब शहर मांस के दरिया में तब्दील हुआ, इसीके जख़्मो का मवाद अपने दरमियान है कल…

  • मतदान जरूर करें

    मतदान जरूर करें ***** लोकतंत्र के महापर्व का मजा ले लो भैया, नियत तिथि को मतदान कर चुनो भविष्य भैया। अपनी ताकत-एकजुटता का दिखलाओ एहसास, जो काम न करे, कहें उसे नो बाॅस! अच्छे उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठाएं, गर ना हो पसंद ‘नोटा विकल्प’ दबाएं। जांच परख कर किसी को दीजिए अपना मत, लालच…

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • देखो आज राम बन कितने रावण निकलेंगे | Kavita

    देखो आज राम बन कितने रावण निकलेंगे ( Dekho aaj Ram ban kitne ravan nikalenge )   देखो ,आज राम बन कितने रावण निकलेंगे जलाने इक काग़ज़ के बने उस रावण को   अब तो रावण भी राम नाम लेते अपनी सोने की लंका बचाने को   वो  इक  गुनाह  के  पीछे  दसों  सिर  गवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *