लघुकथा: “चार बजे की माँ”

सुबह के चार बजे थे।
बाहर अभी भी अंधेरा पसरा था, मगर प्रियंका की नींद खुल चुकी थी।
अलार्म बजने से पहले ही उसकी आँखें खुल गई थीं — जैसे उसकी जिम्मेदारियाँ अलार्म से भी पहले जाग जाती हों।

बिस्तर छोड़ते ही ठंडी ज़मीन पर पैर रखते हुए एक ही ख्याल —
“आज कुछ भी छूटे नहीं…”

रसोई में गई। चुपचाप गैस जलाया, दूध चढ़ाया, टिफिन के डिब्बे एक-एक करके निकालने लगी।
किचन की खामोशी में बस स्टील की हल्की खटपट थी, और प्रियंका की साँसों की रफ्तार।

4:30 बजे तक उसने पति की चाय, बेटे का दूध, अपने ऑफिस की फाइलें और कल के झूठे बर्तन — सब सँभाल लिए थे।

लेकिन मन? वो तो अब भी बिखरा हुआ था।

5 बजे नहाकर तैयार हुई। बेटे की यूनिफॉर्म प्रेस की।
हर बार घड़ी की सूइयों को देखती — जैसे वो नहीं, घड़ी उससे भाग रही हो।

5:40 —

बेटे की हलचल शुरू हुई।
थोड़ा करवट, थोड़ी कुनमुनाहट।

प्रियंका की रफ्तार और तेज़ हो गई।
अब सब्ज़ी बनानी थी।
लेकिन तभी —
टप्प… दूध उबलकर गिर गया।

पीछे से एक रोती आवाज़ —
“मम्मा…”

6 बजे तक बच्चा पूरी तरह जाग चुका था, और उसके साथ उसकी माँ के लिए छटपटाहट भी।

प्रियंका भागी कमरे की ओर।
उसे गोद में उठाना चाहा, लेकिन उसी वक्त पति ने कहा —
“तुम बस तैयार हो जाओ, मैं सम्भालता हूँ।”

बेटा बिलखता रहा — “मम्मा… मम्मा… मत जाओ ना…”
वो चुप थी, क्योंकि उसके पास कहने को कुछ नहीं था — सिवाय एक बोझिल मुस्कान के।

जल्दी में दुपट्टा ढूँढा, नहीं मिला।
जो भी कपड़ा सामने आया, पहन लिया।
टिफिन में जल्दी से रोटियाँ रखीं, और सब्ज़ी फिर भूल गई।

पति की गोद में रोता बच्चा…
उसे देखते हुए प्रियंका का दिल फट रहा था।

एक बार फिर मन बोला —
“आज रुक जाऊँ?”
पर जिम्मेदारी ने उसे चुप करा दिया।

6:30 बजे दरवाज़ा खुला।
उसने बेटे की ओर देखा —
माँ की नज़र में आँसू थे, बेटे की आँखों में सवाल।

बिना चूमे, बिना गले लगाए…
बस एक निगाह में वो सब कह गई जो शब्दों में कभी नहीं कहा जा सकता।

गली के मोड़ तक पहुँची —
तभी फिर वही टुकड़ा आवाज़ में चुभा —
“मम्मा…”

वो रुकी।
साँस रुकी।
वक़्त रुका।

लेकिन फिर उसने अपने आँसू पोंछे,
चेहरे पर एक झूठी मुस्कान सजाई,
और खुद से कहा —
“माँ हूँ मैं… टूट नहीं सकती।”

और चल दी —
चार बजे शुरू हुआ उसका दिन,
अब ड्यूटी पर पहुँचने जा रहा था।

Priyanka Saurabh Poetry

डॉ. प्रियंका सौरभ
रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,
कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,
उब्बा भवन, आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)-127045

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • क्या रावण मर गया है ?

    आज दोपहर उस वक्त मुझे  प्रभु राम मिले जब मैं नींद में था। कहीं जा रहे थे वह, जल्दी में थे। मैंने उन्हें देखा और पुकारा। वह रुके। मैंने उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने जल्दबाजी में अपना दायाँ हाथ मेरे सर पर रखकर आशीर्वाद दिया। मैंने कहा प्रभु इतनी जल्दी में ?  उन्होंने कहा हां कहा…

  • बदलाव की नींव | Badlav ki Neev

    श्याम एक सामान्य घर का लड़का था। वह विश्वविद्यालय परिसर के हॉस्टल में रहता था । एक दिन देखता है कि बहुत से बच्चे खेल रहे हैं तो उनसे बातचीत किया । उसे पता चला कि यह सब मजदूर के बच्चे हैं जो माता-पिता के साथ ऐसे टहलते हैं । यह कहीं पढ़ने लिखने भी…

  • सही फैसला

    राजू और रीना एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे एक दूसरे से अलग हो गए थे। राजू की शादी कविता से हो गई थी, लेकिन वह अभी भी रीना को प्यार करता था, उसे भुला नहीं पाया था। उसके दिल में रीना के लिए एक गहरा प्यार और आकर्षण…

  • संस्कार विहीन औलाद | Short Hindi Story

    संस्कार विहीन औलाद ( Sanskar vihin aulaad )   रेखा ने आज जैसे ही पेपर उठाया फिर उस घटना को पढ़ा l पढ़कर सोचने लगी उस मासूम का क्या दोष थाl क्या बेटियां शिक्षा भी ग्रहण ना करें l क्या हो गया है हमारे समाज को और रेखा चुपचाप सोचने बैठ गई पता ही नहीं…

  • हिस्से की शय | Laghu Katha Hisse ki Shay

    वे तीन भाई थे। मझले पक्के शराबी और जिद्दी। छोटे वाले स्नातक और अपने कर्मों के भरोसेमंद । सबसे बड़े अध्यापक , पक्के कर्मकांडी, मगर बेहद चालाक। बड़े ने विधवा माँ को बहला – फुसला कर बचे – खुचे बाप के धन पर हाथ साफ कर लिया। माँ के तेरहवें में सम्मिलित न होते हुए…

  • अंधश्रद्धा | Andhashraddha

    हिंदू समाज में जितनी अंध श्रद्धा है उसका क्या कहा जाए? अपने सैकड़ो देवी देवताओं को छोड़कर के न जाने लोग क्यों मजारों पर जाते हैं। हमारे गांव के पास सिकंदरा नामक जगह में एक गाजी मियां की मजार है। जहां पर आसपास के गांव के हिंदुओं को जब तक इतवार और बुधवार को सिन्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *