आईना

दर्पण | Laghu Katha Darpan

“मालिक, आप दर्पण क्यों देखते हैं ॽ” रामू ने साहस करते हुए अपने मालिक से पूछा।
“संवरने के लिए।” मालिक ने कहा।
“संवरती तो नारी है, आप नारी हैं क्या ? ” मुंँह लगा रामू ने चुस्की लेते हुए कहा।
“डंडे पड़ेंगे, जो ऐसा कहांँ तो।” फिर मालिक ने उसे हिदायत करते हुए कहा।
“सच जानना अपराध है क्या ॽ ” रामू कब दबने वाला था उसने फिर सवाल उठाया।
“नहीं, लेकिन पड़े डंडे गिनते रहना। पोस्ते की चटनी और डंडे के निशान कैसे लगते दर्पण में।” मालिक ने गुस्से में कहा।
“ठीक है गिन लेंगे आप जैसे लोगों की पोस्ते की चटनी और डंडे की चोट। ” रामू बिल्कुल उतर आया था दर्पण देखने के लिए।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

जिस दिन सात फेरे पड़ते हैं | Laghu Katha Saat Phere

Similar Posts

  • प्रेरणा | लघुकथा

    झुग्गी में रहने वाली संध्या बहुत ही होशियार लड़की थी। दसवीं कक्षा में उसने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसके बाद 12वीं में भी अच्छे अंक प्राप्त किए। उसे एमबीबीएस में एडमिशन मिल नहीं सका। परंतु उसे बीएएमएस में एडमिशन मिल गया। अब वह डॉक्टर बन गई। उसका छोटा भाई आकाश इंजीनियर बनना चाहता था।…

  • कृष्ण का दिवाना | Krishna ka Diwana

    मनीष अपने परिवार में सबसे बड़ा लड़का है। परिवार में बड़ा होने के कारण माता-पिता का प्रेम कुछ उसे पर ज्यादा ही है। उससे छोटी उसकी दो बहनें है। उसके पिताजी समाज में एक संभ्रांत व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उसके परिवार में वैदिक परंपरानुसार धार्मिक कृत्य होते हैं। जिसका प्रभाव उसके जीवन…

  • सच्चाई (सत्य घटना पर आधारित)

    जैसे ही यश पब्लिक स्कूल की छुट्टी हुई, वैसे ही कक्षा 10 में पढ़ने वाली प्रिया और रजनी घर जाने के लिए (अपनी बस में ना बैठकर) दूसरी बस में बैठ गई। गलत बस में बैठा देखकर उस बस से जाने वाली प्रिंसिपल मैडम सविता जी ने उन बच्चों से इस बस में बैठने का…

  • अनोखा रिश्ता | Hindi katha

    अनोखा रिश्ता ( Anokha rista : Hindi kahani )   कुर्सी पर बैठी 50 वर्षीय निता आग बबूला थी और गुस्से में बडबडा़ रही थी – ” इतनी मजाल कि मेरी बेटी पर हाथ उठाया? क्या समझता है अपने आप को?  मैंने कभी हाथ नहीं उठाया और ये दो साल में ही मेरी फूल सी…

  • पुजारी | Pujari Laghu Katha

    जमना बाजार में खड़ी एक दुकान पर खड़ी कुछ खरीद रही थी कि एक ट्रेक्टर ट्राली में एक सांड के शव को सफेद कपड़े के ऊपर रंग बिरंगे फूलों सें सजा जिसके आगे दो बैंड फ़िल्मी शोक धुन बजाते चल रहे थे, देखा। जैसे ही उसने अपनी गर्दन उसके जलूस को देखने के लिए घुमाई…

  • डॉक्टर साहब का संघर्ष | लघुकथा

    एक अस्पताल में नर्स और डाक्टर की कहा सुनी चल रही थी – नर्स ने बड़े गुस्से से मेज पर फाइल पटक कर कहा- आप भी सफेद कोट पहनते हो मैं भी सफेद कोट पहनती हूँ, जितना काम आप कर लेते हो उससे कहीं ज्यादा काम मैं भी कर लेती हूँ- पता नहीं आप लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *