सबक

सबक | Laghu Katha

सबक

( Laghu Katha : Sabak )

दाता के नाम पर कुछ दे दो भगवान के नाम पर कुछ दे दो। इस गरीब की पुकार सुनो। ऊपरवाला तुम्हारी सुनेगा। अपने हाथों से कुछ दान कर दो।

उस समय मैं ऑटो की तलाश में तहसील रोड पर खड़ा था। तभी मेरे कानों में यह करुण स्वर सुनाई पड़े, देखा सामने ही फुटपाथ पर एक भिखारी बैठा चिल्ला रहा था। सामने ही उसने अपनी फटी झोली पहला रखी थी।

जिसमें चंद सिक्के धूप की रोशनी में जगमगा रहे थे। मुझे उसके ऊपर दया आई क्योंकि मैं बचपन से ही भावुक प्रवृत्ति का रहा हूँ। किसी का जरा सी भी दुख मुझे से बर्दाश्त नहीं होता था। वह तो बड़े कातर स्वर में चिल्ला रहा था।

मुझसे उसका चिल्लाना नहीं देखा गया। मैंने अपनी जेब में हाथ डाला और 2 रूपये का सिक्का निकालकर उसकी झोली में डाल दिया। हालांकि उस समय मेरी जेब में सिर्फ 10 रूपये ही थे, जो ऑटो के केवल आने-जाने का किराया था।

सोचा, कोई बात नहीं आज तांगे से ही चले जाते हैं। तांगे का किराया 3 रूपये था। हो सकता है, इस साधु की दुआ से हम आगे कार में सफर करें।

यह सोचकर मन हल्का हो गया। हम हिचकोले खाते हुए तांगे में बैठ गये। दिल को सुकून था कि आज हमने किसी की मदद की। वरना आज के दौर में कौन किसी को पूछता है।

उस समय हमें एक अनोखी खुशी का एहसास हो रहा था। सोचने लगे लोग नाहक ही दो-चार रूपये के पीछे इस खुशी से अनभिज्ञ रह जाते हैं।

कौन जाने किस वेश में कोई हमें कहाँ मिल जाए और क्या कुछ दे जाए। हमारा भाग्य ही पलट जाए। निःस्वार्थ बिना मतलब दूसरों की सेवा करने का एक ही आनंद होता है। आज उस तांगे का सफर बुरा नहीं लग रहा था।

अभी अपनी खुशियों में मग्न ही था कि दिमाग को एक जबरदस्त झटका लगा। देखा सामने ऑटो में बैठा भाई भिखारी जा रहा है। जिसे उसने 2 रूपये दिए थे।

वह हंस-हंसकर किसी से बातें कर रहा था। उसे लगा मानों वे उसकी नादानी पर ही हंस रहा है। यह वही ऑटो था, जिसे उसने भिखारी की वजह से ही छोड़ दिया था।

उसे उस तांगे में बैठना भारी हो गया। मानो उसमें कांटे उग आयें हो, सफर और लंबा होता जा रहा था। उसे अब उस भिखारी पर नहीं, अपने आप पर दया आ रही थी।

उस भिखारी के सामने उसकी दरियादिली, भावुकता, दयालुता सभी गौण लग रही थी। उसका मन उसे धिक्कार रहा था कि हम जैसे लोग ही इन हट्टे-कट्टे महात्मा भिखारियों को पैसे देकर भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देते हैं। ऐसे नाकारा, नाकाम लोगों की संख्या में वृद्धि करते हैं।

उसके बाद हमने तौबा की कि कभी भूले से भी किसी भिखारी खासकर तंदुरुस्त को कभी भिक्षा नहीं देंगे। चाहे वह कितना ही चिल्लाता रहे। उसके लिए भले ही कानों में उंगली डालने पड़े।

✍️

रुबीना खान

विकास नगर, देहरादून ( उत्तराखंड )

 

यह भी पढ़ें :-

Kahani | कसम तोड़ दी हमने

 

Similar Posts

  • मूहूर्तवाद | Muhurtvad

    आज जहां देखो वही मुहूर्त बताने वाले भविष्यवक्ताओं की लाइन लगी हुई है। सुबह-सुबह जब हम टीवी खोलते हैं तो यह भविष्यवक्ता जिनके खुद के भविष्य का कुछ नहीं पता संसार के भविष्य को बताते फिरते हैं। इन भविष्यवक्ताओ ने जितना नुकसान किया है हो सकता है और किसी ने नुकसान नहीं किया हो। देश…

  • स्वयंसिद्धा | Kahani Swayamsidha

    जीत ने जैसे ही घर का ताला खोल घर मे प्रवेश कदम रखा कि मोहल्ले की औरतों ने भी उसके साथ प्रवेश किया। वे सब उससे उसका हाल चाल पूछ रही थीं और वह बड़े संयत ढंग से उन सभी के प्रश्नों का उत्तर देती जा रही थी। लगभग दो घण्टो के बाद भीड़ छंटनी…

  • बूंद जो सागर से जा मिली | Prem ki Kahani

    सायंकल का वक्त गोधूलि बेला में सूरज की लालिमा वातावरण में मिलकर चलने की तैयारी में है। फूलों की सुगंधों से चारों ओर का माहौल मदमस्त हो रहा है। ऐसे में पवन देव ने भी कृपा की मंद मंद मधुर हवाएं चलने लगी तो साथ ही वर्षा की टप टप करती बूंदे भी पड़ने लगी…

  • कलयुग का प्रेम | Kalyug ka Prem

    कलयुग का प्रेम ( Kalyug ka prem )    एक बार एक लड़के ने एक लड़की से कहा “मैं तुम्हें कुछ देना चाहता हूं।” फिर लडकी ने कहा “मुझे कुछ नही चाहिए सिर्फ आप मेरा सम्मान रखना ।” लड़के ने कहा, “देखो तो, बड़े प्यार से लाया हूं यार।” जब लड़की ने देखा कि वो…

  • स्वर्ग नरक | Swarg Narak

    कहा जाता है कि जीवित जा नहीं सकता है और मरा हुआ व्यक्ति बता नहीं सकता तो आखिर स्वर्ग नरक को किसने देखा है। लेकिन देखा जाए तो इसी स्वर्ग नरक पुण्य पाप मुक्ति ईश्वर आदि के माध्यम से धर्म गुरुओं में हजारों वर्षों से समाज को गुमराह किये हुए है। देखा गया है कि…

  • मौन | Laghu katha maun

    मौन ( Maun )   सुधा ने अपने पति से पूछा रोज की तरह उसकी आदत थी बाहर जा रहे हो कब तक लौट आओगे l यह जानकारी वह जानकारी हासिल करने के लिए नहीं लेती थी l या उन पर पहरेदारी नहीं करती थी l बल्कि वह जानना चाहती थीl यदि देर से आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *