हमारा संविधान

लेखक संविधान के

लेखक संविधान के

हमारा संविधान हमें जीने का स्वतंत्र अधिकार देता है
हमारा संविधान हम सबको हमारा स्वाभिमान देता है।
सबसे ज्यादा योगदान डॉ भीमराव अंबेडकर जी का रहा,
जिसको पूरा देश संविधान का गौरव मान देता है।।

प्रेम बिहारी नारायण रायजादा संविधान के सुलेखक है,
नंदलाल बोस,राम मनोहर सिन्हा मूल संस्करण वेदक है।
शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सुशोभित किया गया,
हमारा भारतीय संविधान हमारे सृष्टि का निर्देशक है।।

प्रथम हस्ताक्षर डॉ प्रसाद जी ने संविधान पर किया,
24 जनवरी 1950 को नेहरू जी ने हस्ताक्षर किया।
24 जनवरी को पट्टाभी सीतारमैया ने हस्ताक्षर कर,
299 सदस्यों के द्वारा हमारा संविधान तैयार किया।।

एचवीआर अयंगर संविधान के प्रथम सचिव हुए,
संविधान लिखने में 6 महीने में 432 कलम लगे।
प्रेम बिहारी जी ने कोई फीस नहीं ली थी लिखने की,
अंतिम पृष्ठ पर गुरु आरपी सक्सेना के नाम लिखे गए।।

संविधान की मूल प्रति जिला ग्वालियर में रखा गया,
जिला ग्वालियर के एक सेंट्रल लाइब्रेरी में रखा गया।
जो आज भी 299 सदस्यों के हस्ताक्षर में मौजूद हैं,
अधिकार हमारा संविधान 251 पेज में लिखा गया।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *