मधु-मक्खी

मधु-मक्खी | Madhumakhi par kavita

मधु-मक्खी

( Madhumakhi )

 

मधु-मक्खी की महानता …..|

1.सौ शहर-सौ खेत गई, सौ कलियों से मुलाकात हुई |
साथ मे लाखों साथी लेकर, सौ गलियों से शुरुवात हुई |
मुख मे मधुरस भरकर, पहुँच गई अपने ठिकाने मे |
दिन-रात मेहनत करती, लगती हैं शहद जुटाने मे |

मधु-मक्खी की महानता …..|

2.फूलों से मीठी बातें करतीं, करतीं सौदा खरा खरा |
बातों के बदले रस लेतीं, पोषक तत्वो से भरा-भरा |
रस ले जाकर संजोकर रखतीं, जाली दार छत्ते मे |
रस से शहद तैयार होती, गाढी मीठी कुछ हफ्तों मे |

मधु-मक्खी की महानता …..|

3.कमाल की कारीगरी होती, मधु-मक्खियों के अन्दर |
छत्ते का ढ़ान्चा बुनकर, लटकाने का अन्दाज सुन्दर |
रस को रख उन छिद्रों मे, क्या जादुगरी सी करती हैं |
वर्षों तक गुणकारी रहती, जाने क्या गुणवत्ता भरती हैं |

मधु-मक्खी की महानता …..|

4.हुकुम चलाती रानी मक्खी, सब सुन पालन करतीं |
बना शहद अहसान करें, हम सब पर न्योछाबर करतीं |
शहद निचोड कर छत्ते से, औषधियो मे प्रयोग करें |
मोम बनाकर छत्ते मे से, उसका भी उपयोग करें |

मधु-मक्खी की महानता …..|

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

मधु | Madhu par kavita

Similar Posts

  • बागबा | Bagba

    बागबा ( Bagba )    तुम तो बागबा थे तुम्हारे खिलाए हुए फूल,आज भी किए हैं गुलजार गुलशन को…. आप अपने ही लगाए कांटों की बाड़ मे कर लिए पैर जख्मी कसूर तो आप ही का था.. बदलेगी न जब तक मानसिकता आपकी संभव होगी न उन्नति कभी टटोलते हो गैर की कमियों को भूल…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • रख | Kavita

    रख ( Rakh : Hindi Kavita  )   खुशियो भरा पिटारा रख । दिल मे जज्बा प्यारा रख ।। तुझे अकेले चलना है । आगे एक सितारा रख ।। मन मे हो मझधार अगर । अपने साथ किनारा रख ।। धुन्धले पन के भी अंदर । सुंदर एक नजारा रख ।। दुनिया से जो भिड़ना…

  • फेस बुक मैत्री | Kavita Facebook Maitri

    फेस बुक मैत्री ( Facebook Maitri ) फेस बुक मैत्री,नव उत्साह उमंग जगाती अपनत्व भरी प्रेरक आभा, अनंत ममता स्नेह दुलार । घनिष्ठता परम अभिव्यंजना, पुनीत पावन शब्द धार । ज्ञान गंग विमल लहर, अंतर्मन सदा सरसाती । फेस बुक मैत्री, नव उत्साह उमंग जगाती ।। आभाषी पथ श्रम अथक, क्लांत रहित दर्शन अवसर ।…

  • हमारा देश | Geet Hamara Desh

    हमारा देश ( Hamara Desh ) है प्यार बहुत देश हमारा हिन्दुतान। है संस्कृति इसकी सबसे निराली। कितनी जाती धर्म के, लोग रहते यहाँ पर। सब को स्वत्रंता पूरी है, संविधान के अनुसार।। कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सबको।। कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी। कितने वीर…

  • Ghazal By Dr.Alka Arora -बारिशे मेरे आँगन से होकर जब भी गुजरी

    बारिशे मेरे आँगन से होकर जब भी गुजरी ( Baarishe Mere Aangan Se Hokar Jab Bhi Gujri )   ?? तेरे शहर मे आज बेसबब आई हूँ साथ मुकद्दर के कुछ लम्हे लाई हूँ मुस्कुराना मेरी आदत है ,तो हो आँसू तेरी आँख से भी चुराने आई हूँ ?? वो जो करते रहे बाते किरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *