Teri Sita hoon main

तेरी सीता हूँ मैं | Teri Sita hoon main

तेरी सीता हूँ मैं! 

( Teri Sita hoon main ) 

 

सइयाँ आँखों में तेरी कहानी रहे,
साथ जिऊँ, सजन जिन्दगानी रहे।
तेरी सीता हूँ मैं, राम हो तुम मेरे,
मेरे माथे पे तेरी निशानी रहे।

मेरा जीवन बीते भले काँटों पे क्या,
जग की नजरों पे तेरा वो पानी रहे।
आँधियों में दीया मेरा जलता रहे,
हौसलों का ये मंजर तूफानी रहे।

भूलकर भी न नजरें ये फिसलें कभी,
तेरा चेहरा सदा ये नूरानी रहे।
मेरा दिल हो तुम्हीं, मेरी साँसें तुम्हीं
तेरी रानी तुम्हारी दीवानी रहे।

तुम हो सूरज मेरे, मैं हूँ चन्दा तेरी,
खिलखिलाती तेरी रातरानी रहे।
शान घटने न पाए वतन की कभी,
बाजुओं में तेरे वो जवानी रहे।

तू फ़रिश्ते के जैसा है दिखता मुझे,
मेरे सिर पे तेरा छप्पर-छानी रहे।
कोई रावण पलट के न देखे मुझे,
तेरी ताकत सदा आसमानी रहे।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

हमरे देशवा कै दुनिया में मान बा | Hamre Deshwa

Similar Posts

  • चांद फिर निकला | Poem chand phir nikla

    चांद फिर निकला ( Chand phir nikla )   चांद फिर निकला है लेकर रवानी नई। मधुर इन गीतों ने कह दी कहानी नई।   बागों में बहारें आई कली कली मुस्कुराई। मन मेरा महका सा मस्त चली पुरवाई।   चांद सा मुखड़ा देखूं थाम लूं तेरी बाहों को। चैन आ जाए मुझको सजा दो…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

  • कोहरा | Hindi Poem kohara

    कोहरा ( Kohara )   कोहरे की चादर में लिपटी सुबह अठखेलियां सी करती हमारे हिस्से का सूरज भी ज़ब्त कर खुश होती है पगली है नादान है हमें तो चेहरों पर गिरती धुंध भी भा जाती है खुशी से सराबोर कर जाती है…   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें…

  • पहली महिला शिक्षिका | Savitribai Phule par kavita

    पहली महिला शिक्षिका ( Pahli mahila shikshika )   भारत-भूमि पर किया जिसने ऐसा काम, माता सावित्री बाई फुले आपको प्रणाम। नारी सशक्तिकरण की तुम बनी मिशाल, गुरूओं में पूजा जाएंगा आपका ये नाम।। देश की पहली महिला शिक्षिका है आप, लड़कियां भी पढ़ें ऐसे आपके थें ख़्वाब। रुढ़िवादी सोच के कारण यातनाएं ‌झेली, आपकी…

  • शैतान चूहे | Bal Sahitya

    शैतान चूहे ( Shaitan choohe  )   चूहें होते हैं बड़े ही शैतान चीं-चीं चूँ-चूँ कर शोर मचाते इधर-उधर उछल-कूद कर हरदम करते सबको परेशान । छोटे-छोटे हाथ पैरों वाले नुकीले धारदार दाँतों वाले बहुत कम बालों वाली इनकी मूँछ सपोले जैसी छरहरी होती पूँछ । वैसे तो गहरे बिलों में होता इनका घर पर…

  • राम नवमी विशेष | Kavita

    राम नवमी विशेष ( Ram navami vishesh )   अवधपुर में राम का आज अभिनंदन        जनम लियो रघुकुल में दशरथ के नंदन …..   कौशल्या ने जाया जब यज्ञ खीर खाया पुत्र रूप राम को तब ममता ने पाया दूर करने आए दशरथ का क्रंदन !! अवधपुर में राम जी का ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *