Maa ka Dard

मां का दर्द | Maa ka Dard

मां का दर्द

( Maa ka dard )

 

संसार में कोई ऐसी दवा नहीं ,
जो मां का दर्द दूर कर सके।

आठों पहर जो स्वयं को भुलाए,
दूसरों के दुख की चिंता करती।

उसकी भूख खत्म सी हो गई,

बच्चों को पीड़ा से कराहते देख।

मातृत्व के समान इस जग में,

कोई और महानता नहीं है ।

पत्थरों की देवी मां की मूरत पूजें ,
जीवित मां को यूं छोड़ चला।

बचपन से जवानी कब आई,
कब बुढ़ापे ने आखिर आ घेरा ।

जिंदगी की कब अंतिम सांस आए

किसी को ना पता नहीं चल सका‌।

दुख पीड़ा तनाव चिंता को पीकर

प्रेम दया करुणा ममता बांटती है

उसकी ममत्व की छांव में,
सारे जहां की खुशी मिल जाती।

कहते परमात्मा इस धरा पर नहीं आ सकता ,
इसलिए उसने प्रेम से गढ़ा है मां को।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

मोची | Mochi

Similar Posts

  • संम्भाल अपने होश को | Prerna Dene Wali Kavita In Hindi

    संम्भाल अपने होश को ( Sambhal apne hosh ko )     उत्साह भर कर्मों में अपने जीवन जीना सीख ले, छोड़ अपनों का सहारा खुद भाग्य रेखा खींच ले।   भीड़ में है कौन सीखा जिंदगी के सीख को, हाथ बांधे ना मिला है मांगने से भीख को।   ढाल ले खुद को ही…

  • ओज | Oj

    ओज ( Oj )   बड़े हुए तो क्या हुए जब कर न सके सम्मान किसी का  समझे खुद को अधिकारी पद का  समझ ना पाए स्वाभिमान किसी का चाहे ,खुद ही को चर्चित होना  ऊँचे आसन का मान लिए बैठे मन के भीतर समझे कमतर सबको खुद को ही प्रथम शीर्ष किए बैठे  ऐसी…

  • मैं माटी का दीपक हूँ

    मैं माटी का दीपक हूँ जन्म हो या हो मरणयुद्धभूमि में हो कोई आक्रमणसरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पणया पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जनमैं जलाया जाता हूँमाटी का दीपक हूँ ….अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँमैं माटी का दीपक हूँमाना की नहीं हैसूर्य किरणों सी आभा मुझमेचंद्र सी नहीं है प्रभाअसंख्य…

  • प्रदीप छाजेड़ जी की रचनायें

    ध्यान (Meditation) की शक्ति भारतीय संस्कृति का दर्शन कहता है कि जीवन का सार अपने भीतर की सच्चाई को खोजना है । वह इसके लिए हमको दैनिक कार्यक्रम को भी उस ओर मोड़ना जरूरी है । आज हर कोई बाहर की दुनिया को आकर्षक बनाने में लगा है । वह तन से लेकर सदन सभी…

  • अरुणोदय काल | Kavita Arunoday Kaal

    अरुणोदय काल ( Arunoday Kaal )   निगल रहा सूरज अंधियारी, अहा भोर कितनी प्यारी, उभरा सूर्य अक्स सरोवर, छिटक गईं किरणें पानी पर, अरुणोदय का काल सुहाए, निखरी छटा प्रकृति की भाए, खुली ऑख अंगड़ाई संग, शुरू हुई जीवन की जंग, भानू महायोग है लाया, किरणों ने सब रोग भगाया, नित प्रभात की किरणें…

  • मोह | Kavita Moh

    मोह ( Moh ) दौड़ रहा वीथिका-वीथिका, सुख सपनों की मृगमरीचिका, थोड़ी देर ठहर ले अब तू, कर ले कुछ विश्राम। भले पलायनवादी कह दें, रखा नहीं कुछ मोह में। सारी दुनिया नाच रही है, जग के मायामोह में। मोह बिना अस्तित्व नहीं है, बात पुरानी नई नहीं है। सारा जगत इसी पर निर्भर, कितनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *