Watan ki khushboo

वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

वतन की खुशबू!

( Watan ki khushboo )

 

मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू,
मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू।
उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों,
रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।

 

यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ,
वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं इस चमन की खुशबू।
तख्त-ए-मौत पर भी जाकर बहादुर नहीं डरते,
ऐसे जांबाजों के आती है कफन से खुशबू।

 

गुलों की हिफाजत में भी खड़े रहते हैं काँटे,
उनके गुफ़्तगू से बढ़ती है चमन की खुशबू।
कई पर्वत,कई समन्दर बढ़ा नहीं सकते दूरीे,
मेरे हर खून के कतरे में है वतन की खुशबू।

 

राम ने मारा था रावण को एक जमाने में,
है जग के जेहन में लंका- दहन की खुशबू।
एटम-बम को ये मानव बना डाला खिलौना,
कृष्ण की बाँसुरी से आती है शान्ति की खुशबू।

 

वो साँसें कब की मरी जिन्हें वतन से प्यार नहीं,
जिन्दा है उस घास की रोटी के कण की खुशबू।
कौन भूलेगा अशफाक, उधमसिंह, आजाद को,
बढ़ा देती है हौसला वो रिवाल्वर की खुशबू।
!! जय हिन्द !!

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व | Kavita world war ke muhane par vishwa

 

Similar Posts

  • देखोगे तुम | Kavita dekhoge tum

    देखोगे तुम ( Dekhoge tum ) हँसता हुआ मधुमास जो देखे हो तुम तो, मन के विरह की प्यास भी  देखोगे तुम। आनन्दमय  झिझोंर के नाचे हो तुम तो, मनभाव के नवरंग को भी  देखोगे  तुम। मन  प्राप्त  करने को  तुझे बेकल हुआ है, ऋतु शिशिर है पर ताप से जलता हिया है। घी का…

  • साड़ी परिधान | Saree Paridhan

    साड़ी परिधान ( Saree Paridhan )   नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में हिंद संस्कृति नारी जगत, देवी तुल्य परम छवि । सुसंस्कार मर्यादा वाहिनी, परंपरा वंदन श्रृंगार नवि । सदियों सह दिव्य शोभना, परिवार समाज राष्ट्र पहचान में । नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।। यजुर्वेद ऋग्वेद संहिता उल्लेख , साड़ी अंतर मांगलिक महत्ता ।…

  • चिट्ठी और संदेश

    चिट्ठी और संदेश तेरी यादें, हवाओं में सजी हैं,हर आहट में तेरी कोई कड़ी बसी है।चिट्ठी न कोई, न ही कोई पैगाम,तेरे बिना वीरान लगे ये सारा जहां तमाम। तेरे जाने का दर्द, अब भी दिल से उतरता नहीं,हर रास्ता तेरा पता पूछता है, कहीं पर भी रुकता नहीं।जाने वो कौन सा देश है, जहाँ…

  • आंखे हंस दी दिल रोया | Kavita aankhe hansdi dil roya

    आंखे हंस दी दिल रोया ( Aankhe hansdi dil roya )   आंधी तूफां पतझड़ आए मुश्किलों ने डाला डेरा दर्द दिल में दबाए मचल रहा मन मतवाला मेरा   रख दिया हाथ उसने पूछा प्यारे क्यों खोया खोया प्यार भरी बातें सुनकर आंखें हंस दी दिल रोया   अनकहे अल्फाज मन के बहुत दिल…

  • दलित | Dalit

    दलित ( Dalit ) वो हिंदू थे न मुसलमानवो थे मेहनतकश इंसानवो कहीं बाहर से नहीं आए थेवो मूलनिवासी थेवो आदिवासी थे वो जुलाहा थे बंजारा थेवो भंगी थे तेली थेवो धोबी थे कुर्मी थेवो कोरी थे खटीक थेवो लुहार थे सुनार थेवो चर्मकार थे महार थेवो मल्लाह थे कुम्हार थे ब्राह्मण कहते थे:वे शुद्र…

  • सुन खरी-खरी | Sun Khari-Khari

    सुन खरी-खरी! ( Sun khari-khari )    खामियाँ निकालने में साँसें तेरी नप जाएँगी, रख होश-ओ-हवास काबू में,साँसें उखड़ जाएँगी। न वक़्त है तेरे काबू में और न ही दिल है काबू में, किसी प्रतिशोध में खूबसूरत दुनिया उजड़ जाएगी। न तेरी मुट्ठी में जमीं है,न आसमां,न चाँद-सितारे, एकदिन तेरे जिस्म से ये रुह भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *