Maa ka Sansmaran

मेरी मां | Maa ka Sansmaran

संस्मरण: १

मां के जीवन के बारे में कई दिनों से लिखने का प्रयास कर रहा हूं परंतु सोचता हूं की मां के जीवन को कहां से शुरू करूं और कहां ख़त्म । क्योंकि मां तो शाश्वत है । जिसका ना आदि है ना अंत ।

मां की ममता तो शिशु के गर्भधारण से ही प्रारंभ होकर जब तक वह शिशु धरती पर विचरण करता है तब तक रहता है। और उसके ना रहने पर भी आंसुओं से आंचल भींगता रहता है।

मां जो 9 माह तक अपने ज़ेहन से चिपकाए शिशु का पोषण करती है, मां जो शिशु को जन्म देने की खुशी में पहाड़ जैसे दर्द को सहज में सह लेती हैं ।

क्योंकि मैंने सुना है कि किसी बच्चे का जन्म जब होता है तो मां के प्राण ही निकल जाते हैं या कई बार मां ऑपरेशन कराकर अपने प्राण के टुकड़े को जन्म देती है।

या लिखूं उस मां के बारे में जो बच्चे की हर आहट पर सजग रहती है, बच्चे का सोना मां का सोना ,बच्चे का जागना मां का जागना है , अपने निज जीवन की जैसे कोई चाहत ही ना बची हो ।सारी चाहते बच्चों में समाहित हो गई हो ,मां जो बच्चों की एक किलकारी सुनने के लिए दुखों के सागर को पीने के लिए सतत तैयार रहती।

संस्मरण: २

मेरी मां ने स्कूली कोई शिक्षा नहीं पाई परंतु व्यवहारिक ज्ञान की भंडार है । जब कोई भी परिवार में समस्या आती है मां ने धैर्य पूर्वक उसका सामना किया है ।

मैं जानता हूं कि आप मेरे लिखे शब्दों को पढ़ नहीं सकती परंतु हृदय से निकले भावों को जरूर अनुभव करती होगी । बचपन में जब मैं देखता था कि पिताजी के न रहने पर मां कितनी कठिनाइयों से हम सब भाई बहनों को पालन किया ।

मुझे नहीं मालूम की मां के जीवन में खुशी के छड़ कब थे। एक इसी आशा से की बच्चे बड़े होंगे तो जीवन में कुछ सुख एवं शांति आएगी परंतु जैसे लगता है कि मां सुख लेकर ही नहीं आई है।

फिर भी बच्चों का कहीं नौकरी लग जाए तो परिवार में खुशियां आएं बस इसी सहारे जिंदगी काटती जा रही है। मां तू नहीं जानती कि तेरी जैसी सहज और सरल माताएं ही महापुरुषों को जन्म दे सकती है। मां आज नहीं है लेकिन उनके दिखाएं मार्ग आज भी जीवन में पद प्रदर्शन का कार्य कर रहे हैं।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

निकम्मा | Nikamma

Similar Posts

  • 26 वीं वैवाहिक वर्षगांठ

    सर्वप्रथम अरविंद भैया और स्मिता भाभीजी को 26 वीं वैवाहिक वर्षगाँठ पर “प्रदीप” की और से प्रणाम! बहुत- बहुत बधाई , शुभकामनाएँ व मंगलकामनाएँ । जीवन के प्रवाहमान में निरन्तर साँसों की तरह रिश्तों को भी उतार- चढ़ाव में पत्थर की ठोकर लगती हैं और विवेक से ख़ुशी का रसनानुवादन भी होता हैं परन्तु यह…

  • मेरा सबसे अच्छा मित्र | संस्मरण

    आज मै प्रस्तुत हूँ अपने एक शानदार दोस्त के साथ जिसके साथ मेरा संम्बंध लगभग उन्नीस साल पुराना है। जिसके साथ हँसी मजाक मे ही इतने वर्ष कैसे बीत गए मुझे पता ही नही चला। जो परेशानियों मे मेरे साथ मजबूती से खडा रहा और आज भी बिना मेरे पैरो को दबाए बिना सिर की…

  • डा० रविन्द्र गासो के साथ कुछ लम्हे

    मैं गासो जी से जनवरी में हरियाणा सृजन उत्सव के दौरान पहली बार मिला था। वो सब के साथ मिलनसार और दूसरे को आपको दिल में बैठाने वाले व्यक्ति थे। मैं यह कहकर शुरुआत करना चाहता हूँ कि आपकी हानि का के लिए मुझे बहुत खेद है। आप इस संसार मैं होते तो शायद आज…

  • खेवनहार | Sansmaran Khevan Haar

    आज मैं एक विद्यालय में गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी सिगरेट के कस ले रहे थे। तब से दूसरे अध्यापक भी बीड़ी का बंडल निकाल कर बांटने लगते हैं। और फिर शुरू हो जाता है जाम का दौर। ऐसा लगता है कि भठ्ठे की चिमनी विद्यालय में लग गई हो। धुआं से पूरा प्रधानाचार्य कक्ष…

  • अपनों से जुदाई | Apno se Judai

    भाग-1 मोर मेह वन कुंजर आम रस सूआं जन्म भूमि कुवचन बिसरे मूंआं मेरा जन्म एक जनवरी 1946 को आज़ादी से एक वर्ष पूर्व बरस़ग़ीर भारत में हुआ मेरे पिता स्व,श्री रामचंद्र कागा के घर माता श्री,स्व, श्रीमति सांझी देवी कागा की कोख से गांव भाडासिंधा तह़स़ील छाछरो ज़िला थरपारकर सिंध में हुआ मेरा बच्चपन…

  • शरीफभाई साडी वाले

    आज अचानक एक अजनबी चेहरे को देख मन में हलचल सी मची.. लगा की इस शख्स को कही देखा है.. वो साइकल पर जा रहे थे और मै अपने बेटे मनीष के साथ हिरोहोंडा पर.. काफी आगे बढ़ जाने बाद भी मन न माना और मै गाड़ी पलट उस शख्स की और बढ़ गया। मैने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *