Teri Sugandh ko

तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

तेरी सुंगध को

( Teri sugandh ko )

 

तेरी सुगंध को लालायित ,हर सुमन यहाँ अकुलाता है।
अधरों पर मेरे नाम अगर ,तेरा जब-जब आ जाता है

जब खिलते हैं सुधि के शतदल,जब उड़ता दृग-वन में आँचल ।
हर निशा अमावस की लगती ,हर दिवस बजी दुख की साँकल
यह प्रेम नगर का द्वार मुझे, कैसे परिदृश्य दिखाता है।।
तेरी सुगंध को——

प्यासे चातक मन-अधरों पर , पूनम भी किंचित खिली नहीं ।
अंतस में ज्वाला भड़का कर, फिर साँझ दिवस से मिली नहीं ।
रह-रह कर मेरे अंतर का , हर कमल पुष्प कुम्हलाता है ।।
तेरी सुगंध को——

आशायें अमर लता बनकर ,वट-यौवन भी डस जाती हैं ।
कुछ पता नहीं इच्छाओं का ,किसको क्या स्वाद चखाती हैं।
यह मलय पवन भी अब प्राय: ,ज्वाला को और बढ़ाता है।।
तेरी सुगंध को——-

घिर आये फिर नभ में बादल,फिर दूर बजी कोई पायल।
फिर कोई मेरे जैसा ही ,हो जायेगा दुखिया घायल।
यह सोच सोच कर अब मेरा ,पागल मन भी घबराता है।।
तेरी सुगंध को—-

यह सावन आग लगाते हैं ,व्याकुल मन को तड़पाते हैं।
मेरे नव-चेतन पर साग़र , सुधियों के चित्र बनाते हैं।
यह सावन मुझको तड़पा कर, क्या जाने क्या सुख पाता है।।
तेरी सुगंध को—–
अधरों पर मेरे——-

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

वफ़ादार नहीं थे | Wafadar Shayari

Similar Posts

  • बोलो पीर कब तक सहूं | Bolo Peer Kab tak Sahu

    बोलो पीर कब तक सहूं ( Bolo peer kab tak sahu )    मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए। वाणी के तीर चलाए, बोलो पीर कब तक सहूं। बोलो पीर कब तक सहूं मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए। कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए। मंझधार में अटकी…

  • तेरी यादों के | Teri Yaadon Ke

    तेरी यादों के ( Teri Yaadon Ke ) तेरी यादों के मेघों से ,हर निशा दिवस ही मंगल है ।जो सीच रहा मन-मरुथल को ,वो मेघ सलिल गंगाजल है।। वर्षों से बरखा रूठ गई ,इस मुरझाई फुलवारी से।अब नील गगन को ताक रहे, मन मारे किस लाचारी से ।कब भाग्य विधाता रीझ सके ,उच्छवासों की…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

  • सच मानो उस पल | Sach Maano uss Pal

    सच मानो उस पल ( Sach maano uss pal )    सच मानो उस पल आँखों में, केवल चित्र हमारा होगा । प्रेम कथाओं के पृष्ठों को, तुमने जहाँ निहारा होगा ।। कभी याद तो करके देखो ,भूले बिसरे चौराहों को । कान लगा कर सुनो कभी तुम ,अपने अंतर की चाहों को । कभी…

  • ओढ़े पीली ओढ़नी धरा हरसाई | Odhe Pili Odhni

    ओढ़े पीली ओढ़नी धरा हरसाई ( Odhe pili odhni dhara harasaee )   धरती ओडी पीली ओढ़नी, सरसों भी लहराई है। मस्त पवन की चली बहारें, धरा खूब हरसाई है। धरा खूब हरसाई है लहलहाते खेत झूमते, कलियां भी मुस्काती है। हरी भरी केसर क्यारी, वादियां मंगल गाती है। वृक्ष लताएं मौज मनाएं, घर में…

  • भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ

    भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ भेद भाव के पथ को त्यागेंचलो चलें हम कुंभ नहाएँ ।संत जनों का पुण्य समागम,भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ ।। गंगा यमुना सरस्वती सेसारे जग की प्रीति पुरानी ।रात लगे रानी दिन राजाशुभ संगम की अमर कहानी।। सत्य सनातन भारत की जयसंस्कृति अपनी तुम्हें दिखाएँ ।चलो चले हम कुंभ नहाएँ ।। साधु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *