मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

मां नवदुर्गा

( Maa Navdurga ) 

( 1 )

 

नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना,
जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना।

समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा,
न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना।

हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली,
पूरी कर दे मुरादें मेरी माता पहाड़ावाली।

तू ही अम्बे तू ही काली तू ही माता जग कल्याणी,
दुष्टों के लिए काल प्रलाप भक्तों के लिए मीठी वाणी।

रूप अनेक तेरे माता तू शैलपुत्री तू ही ब्रह्मचारिणी,
महिषासुर घाती माता तू ही चंड मुंड संहारिणी।

चंद्रघंटा देवी कूष्मांडा स्कंदमाता तू ही जग की अधिष्ठात्री,
कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और तू ही सिद्धिदात्री।

नौ दिन नौ रूप में पूजी जाती माता शेरावाली,
भक्तों की हर पुकार सुनती दुख सारे मिटाने वाली।

मेरे दुखों कष्टों से मुक्ति का मुझको भी वर दे,
जय हो जगतजननी जय मां अम्बे जय मां शारदे।

( 2 )

जगदाती पहाड़ों वाली मां मेरे दुख मिटाने आ जाना,
मेरे जीवन की नैया को दुखों के भंवर से बचा जाना।

भटक भटक मैं थक गया जालिम दुनिया के गलियारों में,
जीवन मेरा है फंसा हुआ गम के काले अंधियारों में।

जननी मेरी है जा चुकी मुझको अकेला छोड़कर,
मेरा और सहारा कोई नहीं सब दूर हुए मुंह मोड़कर।

अब तू ही मेरी माता है और तू ही एकमात्र सहारा है,
तेरी कृपा के सिवा अब दिखता नहीं कोई किनारा है।

हे चिंताहरणी हे भयनाशनी अब आस सिर्फ तुम्हीं पर है,
आ जाओ मां अब और इन्तजार नहीं सांसे होने लगी अधर हैं।

दुख दूर करो खुशियां दे दो मुझको भी तो कुछ जीवन में,
यूं भटक भटक बीत रही जिंदगी गमों के भयानक वन में।

मेरी जान भंवर में फंसी उसे पार लगाने आ जाओ,
मेरी लाज बचाने आ जाओ मेरी चिंता मिटाने आ जाओ।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/chunaav/

Similar Posts

  • अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

    अप्रेल फूल ( April Fool ) कुंवारे पन से जब मैं एक दिन ऊब गया, फिल्मी माहौल में तब पूरी तरह डूब गया! बॉलीवुड का जब मुझ पर था फितूर छाया, पड़ोसन को पटाने का ख़्याल दिल में आया! मेरे घर के सामने रहती थी खूबसूरत पड़ोसन, चाहने लगा था मैं तो उसे हर पल…

  • अधूरी | Adhuri

    अधूरी ( Adhuri )   अकसर अधूरी रह जाती हैं बातें अब बाबुल की याद में हि कटती है रातें वक्त निकाल कर बात तो कर लेते हैं हाल ए दिल सुना देते हैं मगर कुछ अधूरी कहानी रह जाती है कुछ बाते सुनानी रह जाती है जिम्मेदारियों में आंखे डूब जाती हैं बाबुल की…

  • यह वक्त भी निकल जाएगा | Kavita ye waqt bhi nikal jayega

    यह वक्त भी निकल जाएगा ( Ye waqt bhi nikal jayega )   समय भले हो कड़वा चाहे, मीठे अनुभव देकर जाएगा। जरा संभल के चलो प्यारे, यह वक्त भी निकल जाएगा। रख हौसला बढ़ता जा नर, हर तूफानों से टकराता जा। हर मुश्किल हर बाधा को, धीरज धर मात खिलाता जा। खिले चमन में…

  • चाह | Chaah

    चाह ( Chaah )   ना जरूरत की ना दौलत की ना कुरबत की ना बरकत की ना शोहरत की ना सोहबत की ना मोहलत की ना जहमत की ना खिदमत की ना नेमत की ना सहमत की ना बहुमत की ना हुकूमत की ना हिमाकत की ना नफरत की चाह है तो सिर्फ हमें…

  • आश्रित | Aashrit

    आश्रित ( Aashrit )   कुछ चीजों पर अपना वश नही होता दिल पर हर बार काबू नही होता मुखवटे हर बार चढाये नही जाते आंसू हर बार छिपाए नही जाते गम का चश्मा चढ़ाया नही जाता हर बार दूरियां निभाई नही जाती लफ्जों को वापस पाया नही जाता टूटा हुआ रिश्ता निभाया नही जाता…

  • हिन्दी | Hindi Par Kavita

    हिन्दुस्तान के हिन्दी हैं हम  ( Hindustan ke Hindi Hai Hum ) १. बड़ी मधुर मीठी है , सुन्दर है सुरीली है | दिल को छू लेने वाली, नाजुक और लचीली है | हर हिंदुस्तानी की जुवां, पर राज है उसका | ऐसी हमारी राष्ट्र भांषा, हिन्दी अलबेली है | हिन्दुस्तान के हिन्दी हैं हम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *