Maa Siddhidatri

मां सिद्धिदात्री | Maa Siddhidatri

मां सिद्धिदात्री

( Maa Siddhidatri ) 

 

नवरात्रि का नवम दिन है माता सिद्धिदात्री का,
जग पालन कर्ता सम्पूर्ण जगत की अधिष्ठात्री का।

चतुर्भुजी स्वरूप में आती माता कमलासना,
नवरात्रि व्रत पूर्ण होता इनकी करके उपासना।

शंख पद्म चक्र गदा धारी अद्भुत रूप दिखलाए,
इनकी पूजा जो भक्त करे वो सब सिद्धियां पाए।

एक ओर चक्र गदा धारी और दूजे शंख मनोहारी,
एक हाथ में कमल पुष्प वर मुद्रा देती शुभकारी।

नौ दिन नौ विविध रूप में मईया का पूजन होता,
नवें दिन नौ कन्यापूजन से नवरात्रि व्रत सम्पूर्ण होता।

मां की महिमा अपरंपार भाव भक्ति से पूजा करके कृपा पाते,
सिद्धिदात्री मां की कृपा पाकर के सब जन खुशहाल हो जाते।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मां महागौरी | Maa Mahagauri

Similar Posts

  • एक रोटी | Ek Roti

    एक रोटी ( Ek Roti )   एक रोटी जो कल शाम की रोटीदान में रखी थी जो गली से कुत्ता आया रोटीदान को तोड़ रोटी उठा ले गया अब इंतजार है रोटी कहां से पैदा करें घर में दो चीज़ है एक मैं और एक रोटीदान मेरे बच्चों की निगाह उस कुत्ते की तरफ…

  • है वह एक फूल | Hai Vah ek Phool

    है वह एक फूल ( Hai vah ek phool )    है वह एक फूल नाजुक सी जिसे हर कोई पाना चाहता है छूना चाहता है और करना चाहता है महसूस इसी उधेड़ बुन में तोड़ देते हैं लोग उसे अपनी डाली से और देते हैं नोच सूख जाती है वह भी बिन कहे अपने…

  • तथागत बुद्ध | Buddha

    तथागत बुद्ध  ( Tathagat buddha )   तुम्ही तथागत, बुद्ध तुम्हीं हो तर्कशील प्रबुद्ध तुम्हीं हो।   करुणा  दया  का भाव जगाया तुम्हीं   तर्क   विज्ञान  सिखाया   आत्मज्ञान की ज्योति जलाकर अंधकार    को    दूर   भगाया   ज्योति    पुंज   कहलाने   वाले पुरुष आलोकित सिद्ध तुम्हीं हो।   मानवता   का  सीख  सिखाया पंचशील    का   पाठ   पढ़ाया  …

  • सूझबूझ | Soojh – Boojh

    “माँ, तुम मंदिर जाती हो न?” सुधीर ने अपनी मांँ से सवाल किया। ” हांँ, जाती तो हूँ।” मांँ ने अपने बेटे के पूछे सवाल का जबाब दिया। “तब, धर्म और अधर्म ये दोनों कौन हैं? जिनके नारे जय और नाश के लिए लगाए जाते हैं।” सुधीर की बातें मां को अच्छी नहीं लगी फिर…

  • कृपा करो माँ पार्वती

    कृपा करो माँ पार्वती   (दुर्गा-अष्टमी पर विशेष)   कृपा करो माँ पार्वती। संहार , पालन, रचने वाली, तुम्ही तो हो आदिशक्ति।।   लाल चुनरिया ओढ सिंह पर, चढी भक्तों का मन हरती। खङग, चक्र , त्रिशूल, गदा ले, दुष्टों का मर्दन करती।।   सिद्धि मोक्ष-सुख देने वाली, भक्त-वत्सल ममता की मूर्ति। बिना तुम्हारे शिव…

  • जय हो | Jai Ho

    जय हो ( सूर्य नमस्कार एवं युवा दिवस विशेषांक )   जय हो, जय हो, जय युवा वर्ग, जय हो, जय हो, जय योगा पर्व। जय हो…।। सूर्य नमस्कार नित्य ही करो, जीवन में खुश सर्वदा ही रहो। योगा पर्व की सभी को बधाई, युवा दिवस की हार्दिक बधाई। जय हो…।। स्वस्थ रहो तुम निरोगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *