मां महागौरी | Maa Mahagauri

मां महागौरी

( Maa Mahagauri ) 

 

नवरात्रि की अष्टमी शुभ तिथि है आई,
माता पूजन और हवन कर लो सब भाई।

अष्टम दुर्गा के रूप में आती हैं महागौरी,
वृष सवारी करती माता चार भुजाधारी।

एक हाथ में त्रिशूल धरे दूजे डमरू बजाए,
शान्त स्वभाव वाली माता वर मुद्रा दिखलाए।

शिव प्रिया मां उमा भवानी हे जगदम्बे,
श्वेत प्रिया गौर वर्णी माता महाअम्बे।

कृपा कर देती माता अपने भक्तों पर जब,
सब दुख कष्ट मिट जाते आती मईया तब।

इनकी कृपा से सद्गुण आते मईया सत प्रवर्तिनी,
जग तारिणी माता महागौरी हैं महातपस्विनी।

अंधकार तम को हराए मईया असत विनाशिनी।
मिलता नवरात्र पूजन का सब फल जो इनको भजे,
श्रद्धा भक्ति से ध्यान करे और भाव सहित जो पूजे।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

 

मां कालरात्रि | Maa Kalratri

Similar Posts

  • स्पृहा नीरव पथ पर, नेह अमिय स्पंदन

    स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन   उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा । कृत्रिमता विलोपन पथ, प्रस्फुटित नैसर्गिक भाषा। अंतर्नाद मंगल मधुर, नैतिकता…

  • आशिक़ी | Poem on Aashiqui

    आशिक़ी ( Aashiqui )    चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उतरकर सितारे करेंगे वो बातें, मोहब्बत के लहजे में गुजरेंगी रातें। नहीं मुझको अपनी इज्जत गंवानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी, चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उभरती है देखो जब भी…

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

  • दीवाली 2020 | Short poem for diwali

    दीवाली 2020   आई दीवाली लाई खुशियां हर कोई मतवाला है । किसी की यह भव्य दीवाली तो किसी का निकला दीवाला है । कोई तिजोरी वाला हो गया कोई टुटा कटोरे वाला है । कोरोना का रोना ही नहीं वैश्विक संकट का बोल बाला है । चाह बहोत है मन में । पर मैंने…

  • खो-खो की विश्वविजय गाथा

    खो-खो की विश्वविजय गाथा खो-खो के वीरों वीरांगनाओं को बधाई अपार।जिन्होंने एक साथ विश्वकप जीत लिया संसार।खो-खो विश्व कप की ये जीत क्षितिज तक जाए।भारत देश की जय-जयकार हर दिल में समाए।1तेजी,फुर्ती,जज्बे का ये सिलसिला थमने न पाए।हर गाँव गली से एक नया सितारा उभरकर आए।अभी तो बस शुरुवात है खो खो की विश्व पटल…

  • युवा हैं हम | Yuva Hai Hum

    युवा हैं हम ( Yuva Hai Hum ) हम युवा हिन्दी से हिन्दुस्तान का गौरव बढायेंगे,तन मन धन से निजभाषा उन्नति का नारा लगायेंगे | अभिनंदन संस्कृति का, अभिलाषा जन-गण-मन गाते रहें,हिन्दी से हिन्दुस्तान का हर कोना-कोना सजायेंगे | हिन्दुस्तान के हम युवा, हिन्दी के केन्द्र बिन्दु हैं,अपनी ताकत से, हिन्दी का परचम,पूरे विश्व में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *