Madira mein

मदिरा में | Madira mein

मदिरा में

( Madira mein ) 

 

गिरने के हद से भी नीचे गिर जाते हैं लोग
संबंधों के बीच दीवार खड़ी कर देते हैं लोग

बेचकर ईमान अपना धर्म भी गंवा देते हैं लोग
करके हवन दान भी करम गँवा देते हैं लोग

चंद मतलब के लोभ में एहसान भुला देते हैं लोग
दिखाकर हैसियत अपनी अभियान जता देते हैं लोग

न्याय के बातों को तो सिर्फ मुंह से ही कहना है
ईमान को बचा,आग पर भी चला करते हैं लोग

खून के बँट जाने से रिश्ते पड़ोसी कहलाते हैं
पड़ोस में भाई-बहन को भी कहाँ तलाशते हैं लोग

सिमट गए हैं रिश्ते मोहन स्वार्थ के कमंडल में
गंगा के बदले पात्र मे मदिरा भर लेते हैं लोग

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

कहां तक | Kahan Tak

Similar Posts

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • फैशन का भूत | Fashion par kavita

    फैशन का भूत ( Fashion ka bhoot )  फैशन का भूत बड़ा मजबूत, साड़ी पर भारी पड़ गया सूट; इसके नाम पर मची है लूट। ठगे जा रहे युवक युवतियां, फंस पछता रहे युवा पीढ़ियां। टाइट जींस , फटे अंगवस्त्र पहनते, अर्द्धनग्न सी रहते,जिस्म आधी ही ढ़कते ! ऐसे कपड़े पहन करते चुहलबाज़ीयां, गुंडे मवाली…

  • मन जीता जग जीता | Man Jeeta

    मन जीता,जग जीता ( Man jeeta jag jeeta )    मन की मुराद होत न पूरी अनन्त का है सागर, एक बाद एक की चाहत होता रहता उजागर। चंचल मन चलायमान सदैव चितवत चहुंओर, चाहत ऐसे सुवर्ण सपनें जिसका न है ओर। मन के वश में हो मानव इधर-उधर धावत है, सुख त्याग,क्लेश संजोए, समय…

  • हे महामना शत शत प्रणाम

    हे महामना शत शत प्रणाम नैतिकता काशोध शुद्धमर्म सुगंधपुष्प प्रावाह सामालवा महिमा कीपरिभाषाक्रांति शान्ति कादेवदूत ।। युग कालचेतना का प्रहरीईश ईश्वरअविनासी का सत्यसाक्ष्य सरस्वती साधकब्रह्मसत्य का पर्याय।। भारत भूमि काशौर्य पराक्रमनिराश जन मनकि हुंकारयुवा ओजसंरक्षक वचन कर्मधर्म का सनातन ।। कानून विदपत्रकार कर्मजन्म मर्मभारत माता काआँचल काशी और प्रयागगौरव गरिमा कामहामना प्रेरक पुरुषार्थ।। जन मन…

  • आपस में रखें भाईचारा | Bhaichara par Kavita

    आपस में रखें भाईचारा ( Aapas me rakhe bhaichara )   उत्तम यही है विचार धारा बेबस बेकशों का सहारा सदियों से यही हमारी रीति हमें चाहिए सबकी प्रीति इसी ध्येय ने दिया था- वासुधैव कुटुंबकम् का नारा विश्व एक परिवार था हमारा है और रहेगा भी विश्वास है इतना ज्यादा! इन चंद हवा के…

  • आगाज़-ए-नूतन वर्ष – २०२३ | Nutan varsh 2023 par kavita

    आगाज़-ए-नूतन वर्ष – २०२३ ( Agaz – E – Nutan Varsh-2023 )    आओं मिलकर विदा करें यह कोरोना एवं साल, जिसने सबको बहुत रूलाया भूलेंगे ना हर हाल। निकल गया‌ ऐसा साल जो को-रोना से था भरा, स्वागत अब नव वर्ष का खुद को रखना संभाल।। ऐसा साल कभी न आऐ जिसमें बिछडे़ परिवार,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *