Mai

माई | Mai

माई

( Mai )

 

आओ शिवानी, सुनो शिवानी

 दर्द में डूबी मेरी कहानी

तब, तड़प उठा था मेरा हृदय चारों ओर

 धुंधल के छाए थे जब बेमौत मरी मेरी ममता को

 हाथों में लोग उठाए थे

कुएं से लाश निकाले थे

 अग्निशमन दल के लोग वो निकले थे

बेमौत मरी वह अबला थी

कह न सकूं वह मेरी  माई थी

पाल न पाई वह मुझको

अनपढ़ अज्ञानी वह पगली थी

 टकराकर कर अपनों के आगे

 कुएं में छलांग लगा ली थी

कर न सका था कुछ मैं अबोध

 आ गया था उसे जलाकर

 रोती है वह आज भी मेरे खातिर

मेरे सपनों में आकर

 देखो जिंदा हूं मैं अब तक

 पर मां को अपने रख न  सका था जिंदा

प्रश्न यही उठता है हरदम

 क्या मर कर भी मां रहती है जिंदा !

वह आज भी रोती है मेरी खातिर

 पर देखो हूं मैं अभागा या  शातिर!?

आओ शिवानी, सुनो शिवानी दर्द में डूबी मेरी कहानी

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

कही अनकही | Kahi Unkahi

Similar Posts

  • नव वर्ष 2024 | Nav Varsh

    नव वर्ष 2024   हंसी खुशी करते विदा नमन तुम्हें 2023 स्वागत है आपका आइये घर 2024 नव प्रभात की शुभ बेला पर अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा भर दो सब में प्रेम रस बने स्वर्णिम देश हमारा देते हैं आसन कमल पुष्प सा जो है देवों का सिंहासन चतुर्मुखी हो प्रगति हमारी तुमसे मिले यही…

  • नर से नारायण | Nar se Narayan

    नर से नारायण  ( Nar se narayan )    कहां गया, मेरा वह बचपन सारे खेल खिलौने, समय आज का लगता जैसे कितने क्रूर धिनौने। साथ बैठना उठना मुस्किल मुस्किल मिलना जुलना, सबमें तृष्णा द्वेष भरा है किससे किसकी तुलना। बात बात पर झगड़े होते मरते कटते रहते कभी नही कोई कुछ करते जो कुछ…

  • भटक रहा बंजारा सा मन | Bhatak Raha Banjara sa Man

    भटक रहा बंजारा सा मन ( Bhatak raha banjara sa man )   आहत इतना कर डाला है, तन-मन मेरा, गुलाबों ने, कांटों के इस मौसम में हम, क्या फूलों की बात करें। सूरज आग उगलता रहता, विद्रोही हो गईं हवाएं। परछाईं भी साथ छोड़ दे, तो फिर गीत कौन हम गायें। जिसने इतना दर्द…

  • आंवला नवमी | Amla Navami

    आंवला नवमी ( Amla Navami )   सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से कार्तिक शुक्ल नवमी महत्ता, सनातन धर्म पुनीत स्थान । मां लक्ष्मी विष्णु आमल वृक्ष, सर्वत्र पूजन वंदन आह्वान । स्वयं सिद्ध मुहूर्त अंतर्निहित , सद्यः फल व्रत साधना से । सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से ।। भविष्य स्कंद पद्म…

  • मैं चाहता हूं बस तुमसे | Prem kavita in Hindi

       मैं चाहता हूं बस तुमसे ( Main chahta hun bas tumse )   मैं चाहता हूं बस तुमसे थोड़ा सा प्यार थोड़ा-सा मन थोड़ा-सा सुकून थोड़ा-सा अहसास।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ी-सी हँसी थोड़ी-सी खुशी थोड़ी-सी बातें थोड़ी-सी शान्ति।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ा-सा दर्द थोड़ा-सी तकलीफ़ थोड़ी-सी बैचेनी थोड़ी-सी…

  • हे रावी | Kavita Hey Ravi

    हे रावी! ( Hey Ravi ) मुझे जिसकी तक़दीर पे आज भी अभिमान है वो भूखा-नंगा ही सही, मेरा हिन्दुस्तान है इस बांस-बन में छांव का आना है सख्त मना, चांद को भी जैसे यहाँ फांसी का फरमान है अब शहर मांस के दरिया में तब्दील हुआ, इसीके जख़्मो का मवाद अपने दरमियान है कल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *