Ghar par kavita

घर | Ghar par kavita

घर

( Ghar )

 

सोने बैठने रहने का ठिकाना है
सबसे सुंदर आशियाना है घर।।

जहां मां बाप भाई हैं बेटा बेटी और लुगाई है
जहां अपने है जीवन के सपने हैं
जहां हर तरह का बहाना है
ऐसा ठिकाना है घर…..

थक हार कर जब स्कूल से आते हैं
घर पर ही आराम पाते हैं
जहां घर है वहीं परिवार है
जहां परिवार है वही सुख संसार है
वहीं जीवन का तराना है
ऐसा ठिकाना है घर…..

घर छोटा होता है घर बड़ा होता है
पर हमेशा नजरों में बड़ा होता है
जहां ममता की छांव है खेलने का ठाव है
जहां रिश्ता पुराना है
ऐसा ठिकाना है घर….

जहां हंसना होता है जहां रोना होता है
जहां जागना होता है जहां सोना होता है
जहां आना होता है जहां जाना होता है
जहां प्यार है जीवन की बहार है
हर पल मौसम सुहाना है
ऐसा ठिकाना है घर….

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

जिंदगी एक किताब है | Zindagi pe kavita

Similar Posts

  • तरीके से | Tarike se

    तरीके से ( Tarike se )   जो चला गया छोड़कर वह मिला ही था जाने के लिए हर मेल मुक्कमल नहीं होती कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर आपके वक्त की कीमत नहीं होगी आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए इस आज की संगत…

  • ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

    ऐ जिंदगी तुझे ( Aye zindagi tujhe )   ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है अमीरी और गरीबी में फरक देखा है जमीन से खड़े होकर फलक देखा है खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर…

  • नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव | Shani Dev

    नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव ( Nau grahon ke swami shani dev )    नौ ग्रहों के स्वामी और न्यायाधीश आप कहलाते, सूर्य नारायण पिता जिनके संध्या कहलाती माते। इस हिन्दू धर्म में है जिनकी अनेंक मौजूद कथाएं, शनि देव है नाम जिनका कलयुग देव कहलाते।। ग़रीब चाहें हो अमीर सम्पूर्ण लोग जिनसे है डरते,…

  • दोस्ती के नाम | Dosti ke Naam

    दोस्ती के नाम ( Dosti ke Naam )    संग फिजा के दोस्ती की महक भेजना सर पर हमेशा मुश्किल में हाथ रखना डूबते सूरज के हाथ थोड़ी रोशनी भेजना, संग चांद के थोड़ी चांदनी भेजना… कड़कती धूप में पेड़ की छाया बनना बरसती बरसात में तुम छत्री कहलाना यह दोस्ती के हर वादे को…

  • अम्मा याद आईं | Kavita Amma Yaad Aayi

    अम्मा याद आईं ( Amma yaad Aayi )   अबकी होली में ‌ न जाने क्यों अम्मा याद आईं, मेरे पास कोई ऐसा भी नंबर होता, जो उससे भी बात हो पाती , उस देश का पता होता, जहां वो चली गई है, तो जरूर उसे, एक चिट्ठी लिखता, उसे लिखता कि, तेरे बिन यह…

  • हे करतार सुनो | kavita

    हे करतार सुनो ( Hey karataar suno )     हे जग के करतार सुनो हरि दीनों के दातार सुनो करुणानिधि करुणासागर प्रभु लखदातार सुनो   दुनिया के रखवाले सुन लो गीता सार सुनाने वाले सारे जग के तारणहारे किस्मत को चमकाने वाले   सब को जीवन देने वाले सब की पीड़ा हरने वाले नैया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *