Main ek Khilona Hoon

मैं एक खिलौना हूं | Main ek Khilona Hoon

मैं एक खिलौना हूं

( Main ek khilona hoon ) 

 

चाभी से चलने वाला एक खिलौना हूं
किसी की खुशियों की खातिर
घूमनेवाला खिलौना हूं
मैं एक खिलौना हूं……

मैं ,इंसानों सा जीनेवाला नही
मेरा कोई जीवन नही
रिवाजों के सांचे मे कैद हूं
संस्कारों की सीख का पुतला हूं
अच्छाई या बुराई का मुहूर्त नही मैं
मैं सिर्फ बाजारू खिलौना हूं
हां,में एक खिलौना हूं
चाभी से चलने वाला हूं….

मैं,पत्थर सा बेजान हूं
फूल सी खुशबू नही मुझमें
मैं कोई आसमान नही
सपनों को छू सकूं ,वह इंसान नही
मैं पहुंच सकूं ,ऐसा कोई अरमान नही
मैं ,एक खिलौना हूं
चाभी से चलने वाला हूं….

मैं धूप मे तपा
बर्फ की ढलान पर खड़ा
खुशियों से फासला रखनेवाला
बस ,एक खिलौना हूं
चाभी से चलनेवाला हूं
मैं ,एक खिलौना हूं
मैं बस,एक खिलौना हूं….

 

नौशाबा जिलानी सुरिया

( महाराष्ट्र )

यह भी पढ़ें :-

तू कौन है तू क्या है | Tu Kaun hai

Similar Posts

  • है बहुत कुछ | Kavita Hain Bahot Kuch

    है बहुत कुछ ( Hain Bahot Kuch )   है बहुत कुछ मन में कहने को लेकिन मन में संभाल कर रखा हूं तेरे पास अपना दिल गिरवी मैने देख भाल कर रखा हूं तुम्हें क्या लगती है अंजान में तुम्हें चुना हूं नहीं नहीं मैंने बहुत कुछ देखा फिर तेरे लिए ख्वाब बुना हूं…

  • घंटाघर की चार घड़ी | Poem ghanta ghar ki char ghadi

    घंटाघर की चार घड़ी ( Ghanta ghar ki char ghadi )   घंटाघर की चार घड़ी, चारो में जंजीर पड़ी। जब वो घंटा बजता था, रेल का बाबू हंसता था।।   हंसता था वो बेधड़क, आगे देखो नई सड़क। नई सड़क मे बोया बाजरा, आगे देखो दिल्ली शाहदरा।।   दिल्ली शाहदरा में लग गई आग,…

  • तृष्णा | Kavita Trishna

    तृष्णा (Trishna ) तृष्णाएं सदा संतृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । तृष्णाएं सदा संतृप्त ,नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार, नित विमल कामना स्पंदन । कपट रहित धवल छवि, हृदय…

  • बहादुर चिड़िया | Bacchon ki kavita

    बहादुर चिड़िया ( Bahadur chidiya )      एक बार लगी जंगल मे आग, भाग गये पशु-पक्षी और बाघ। बैठी थी अकेंली चिड़िया उस पेड़, छोड़कर नही जा रहीं थी वह पेड़।।   चिल्ला रहा था आग-आग बंदर, बोला छोड़कर चलो अब जंगल। बोली चिड़िया नही चलूंगी में आज, में तो रहूंगी यही इस पेड़…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *