Rabindra Nath Tagore

साहित्यिक ऋषि थे : रविंद्र नाथ टैगोर

पुण्य तिथि ७ अगस्त विशेष

साहित्य साधना है। साहित्यकार व साधक है जो अनवरत साधना के बल पर महान साहित्य का सृजन करता है । जिन भी साहित्यकारों ने कालजयी रचनाएं लिखी हुई वह महान साधक भी थे।

साहित्य लेखक का प्राण होता है । जब तक कोई पाठक चेतना के उस परम तत्व को प्राप्त नहीं कर लेता, उसके गूढ़ अर्थों को नहीं समझ सकता है । इसलिए कभी-कभी लोग अर्थ का अनर्थ कर देते हैं ।

ऋषियों ने वेदों की ऋचाएं साधना की गहराई में डूब कर ही सृजित किया है । संत तुलसीदास जी महाराज , कबीरदास जी,सूरदास जी,रहीम, रसखान आदि कोई लेखक नहीं बल्कि महान साधक थे ।

जिन्होंने साधना की अनुभूतियों को शब्दों में पिरोया । ऐसी ही महान परंपरा के ऋषि साहित्यकार थे –रविंद्र नाथ टैगोर जिन्होंने प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को शब्दों में पिरोकर गीतांजलि नामक काव्य सुमन लिखा । जिसे नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

रविंद्र नाथ का जन्म 15 अगस्त 1861 को कोलकाता के प्रसिद्ध ठाकुर वंश में हुआ था। आपके पिता महर्षि देवेंद्र नाथ ठाकुर एक धार्मिक एवं सामाजिक नेता थे ।

रविंद्र के पिता अक्सर बाहर रहते थे मां बीमार रहा करती थी जिससे आपका पालन अधिकांशतः नौकर ही करते थे ।नौकर बालक रविंद्र को डरा धमका कर रखते थे ।

स्कूल के शिक्षक भी डांट फटकार एवं कठोर अनुशासन अपनाते जिससे बालक रवि बचपन से ही अंतर्मुखी स्वभाव के हो गए। संवेदनाएं शब्द बनकर कविता का रूप धारण करने लगे और मात्र 13 वर्ष की अल्पायु में उनकी कविताएं मासिक पत्रों में छपने लगे थे।

रविंद्र बाबू के घर पर आया श्रेष्ठ कवियों का आना जाना लगा रहता था। एवं साहित्यिक गोष्ठी होते रहते थे। इससे कविता की ओर रविंद्र की जन्मजात प्रतिभा विकसित होती रही।

एक बार जब वे अपने पिता के साथ हिमालय भ्रमण को गए थे तो वहां घंटो पर्वत के सुरम्य वादियों,नदी, नालों के किनारे आनंद के साथ घूमते रहते और किसी पेड़ के नीचे कविता लिखने बैठ जाते थे ।

घर वापस आने पर भी वह साहित्य सीजन में लगे रहे। उन्हें एक कमरे में बंद होकर घुट घुट कर मरने की अपेक्षा प्रकृति की गोद में उन्मुक्त विचरण करना ज्यादा रुचता था ।

उनके बड़े भाई बड़े भाई ज्योतिंद्र नाथ ठाकुर ने भारती नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करने लगे तो उन्होंने उसमें कुछ लेख छपाये।उनके घर वालों का सपना था कि रवि बाबू एक बड़े बैरिस्टर सरकारी अफसर बनकर घर परिवार की देखभाल करें।

परंतु उन्हें तो प्रकृति की गोद ही मोहित करती थी। इसीलिए घरवालों के विरोध करने पर भी के साहित्य साधना में लगे रहे । घरवालों ने जब देखा कि उनका यहां पढ़ने में मन नहीं लग रहा तो उन्हें पढ़ने विलायत भेज दिया ।

इंग्लैंड में उन्होंने अपना अधिकांश समय मिल्टन, वायरन, टेनिशन, शैली की रचनाओं के अध्ययन में ही लगाया था ।उन्होंने कई लेख उस समय भारती में छपाए ।

रविंद्र बाबू ऐसे महान शख्सियत है जिनकी द्वारा लिखित रचना भारत एवं बांग्लादेश 2 देशों में राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है। उन्हें 1913 में उनकी प्रसिद्ध काव्य रचना गीतांजलि को नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

जलियांवाला बाग कांड जिसमें जनरल डायर ने हजारों निहत्थे भारतीयों को गोलियों से भून डाला था । दुखित होकर उन्होंने अंग्रेज सरकार द्वारा दी गई नाइट की उपाधि लौटा दिया ।व्यक्तिगत स्वार्थ की अपेक्षा उन्हें देश का गौरव अधिक सम्मानित लगा। अंततः 7 अगस्त 1941 उन्होंने अंतिम सांस ली । जहां से आए थे वहीं चले गए।

उनके द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन के बारे में एक बार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था जिसने शांतिनिकेतन नहीं देखा उसने हिंदुस्तान को ही नहीं देखा।

वर्तमान समय में विद्यालयों में देखा जाए तो बच्चों का जीवन घुटन भरा हो गया है। न तो विद्यालय में खेल के मैदान उपलब्ध हैं जहां पर बच्चे कुछ शारीरिक श्रम कर सके। अधिकांश विद्यालय बंद कमरों में चलाए जा रहे हैं जहां खिड़कियां भी ठीक से नहीं है जिसके कारण अधिकांश बच्चे श्वास के रोगी हो रहें हैं।

ऐसी स्थिति में याद आता है गुरुवर रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा संचालित प्रकृति की वादियों में स्थापित शांतिनिकेतन। प्रकृति स्वयं में बहुत बड़ी शिक्षक है।

जैसे-जैसे हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं उसी प्रकार से अनेकानेक बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं ।यही कारण है कि छोटे-छोटे बच्चे भी बचपन में ही बुढ़ापे के शिकार हो रहे हैं ।हृदय रोग मधुमेह जैसे रोग बच्चों में भी होने लगे हैं। यदि हम बच्चों को बीमारियों से बचाना है तो प्रकृति की गोद में ले जाना होगा।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

सफलता का राज | Safalta ka Raj

Similar Posts

  • शोर | Shor

    शोर ( Shor ) बिरहा की लंबी साधना के बाद प्रिय के साक्षात दर्शन होंगे। मन के किसी कोने में एक अज्ञात सुख की वर्षा होगी जब प्रिय के दर्शन होंगे। चिड़िया का चहचहाने का शोर मानो मुझे प्रियतम के आने की सूचना दे रहा हो। निंद्रा से जगा रहा है, मानो चिड़िया मुझसे कह…

  • दिखावा किस के लिए ?

    एक बार फिर में आपके सामने एक ऐसा विषय लेकर आया हूँ जिस पर आज की युवा पीड़ी बहुत ही तेजी से इस ज़माने में भाग रही है । क्या ये सब उनके लिए उचित है ? इस चमकती दमकती दुनिया को वो लोग भी उसी चश्मे से देख रहे है जिस हिसाब से उन्हें…

  • आरक्षण : एक अभिशाप या वरदान

    आजकल आरक्षण का मुद्दा काफी उठ रहा है । कुछ का कहना है कि इसके वजह से देश में काबिलियत की कमी आ रही है तो कुछ का कहना है आरक्षण की वजह से शोषित वर्ग को ऊपर उठने का मौका मिल रहा है। अभी हाल ही में हमारे पड़ोस में रहने वाले मिश्रा जी…

  • बाल भटकावों को कैसे दूर करें

    जब बच्चों को भावनाओं या व्यवहार से जुड़ी परेशानी होती है, तो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच महत्वपूर्ण होती है। कुछ परिवारों के लिए अपने बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लगभग 5 में से1 बच्चे को मानसिक, भावनात्मक या व्यवहार संबंधी विकार1 होता है, जैसे कि चिंता या…

  • श्रीगुरु चरण सरोज रज

    गुरु चरणों की रज यदि मिल जाए तो यह जीवन धन्य हो जाता है। कबीर दास जी महाराज कहते हैं — यह तन विष की बेलरी , गुरु अमृत की खान । शीश दिए जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान। मनुष्य जीवन ही मिलना एक तो बहुत दुर्लभ माना गया है। उससे भी अधिक…

  • राम राम | Ram Ram

    राम राम ( Ram – Ram ) संसार विरक्ति का मंत्र है अभोग , त्याग , विसर्जन , निर्लिप्त , आदि । पदार्थ में आसक्ति संसार समुद्र में धँसा देती है और भीतर ही भीतर उसे धर्म से विमुख होने का पोषण देती हैं । यह ध्रुव सत्य हैं कि भौतिक चकाचौंध में पदार्थ- भोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *