मैं माटी का दीपक हूँ

मैं माटी का दीपक हूँ

जन्म हो या हो मरण
युद्धभूमि में हो कोई आक्रमण
सरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पण
या पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जन
मैं जलाया जाता हूँ
माटी का दीपक हूँ ….
अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँ
मैं माटी का दीपक हूँ
माना की नहीं है
सूर्य किरणों सी आभा मुझमे
चंद्र सी नहीं है प्रभा
असंख्य तारे नहीं है मेरे संगी-साथी
अकेला ही जलता जाता हूँ
जल की लहरों पर मैं हिचकोले खाता हूँ
टिमटिमाते जुगनू की भाँति
मैं तूफ़ान में
झंझावात में
बुझता तो कभी जलता जाता हूँ
मैं माटी का दीपक हूँ …..
अंत में इसी माटी के रजकण में मिल जाता हूँ
अंधियारे को हूँ मैं चिरता
राह प्रकाश की
चलता चला जाता हूँ
नहीं जानता मैं
फिर कभी प्रज्वलित हो पाऊँगा या नहीं
तथापि स्वयं को तिमिर में बांधकर तेल ,बाती,और अग्नि के साथ उत्सर्जित किए जाता हूँ
कभी तर्पण की
कभी अर्पण की
राष्ट्र पर शहीद हुए वीर- वीरांगनाओं के समर्पण की
अमर ज्योत बनने का सौभाग्य भी मैं पाता हूँ
मैं माटी का दीपक हूँ …..
अंत में इसी रजकण में मिल जाता हूँ
मैं माटी का दीपक हूँ…
जन्म हो या हो मरण ..
मैं जलाया जाता हूँ…
मैं माटी का दीपक हूँ….
मैं माटी का दीपक हूँ…

Chauhan Shubhangi Poetry

चौहान शुभांगी मगनसिंह
लातूर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • नफरत भरी है जमाने में

    नफरत भरी है जमाने में नफरत भरी है जमाने मेंदर्द भरा है दिवाने मेंवह मजा नए में अब कहांजो मजा होता था पुराने में।। पैसा है तो अब प्यार हैमोहब्बत भी एक व्यापार हैइंतजार कौन करता हैजब बेवफा सरकार है।। दौर कहां अब पुराना हैदेवदास जैसा कोई दीवाना हैअब तो पैसे से दिल्लगी होतीप्यार तो…

  • Kavita Kagaz ki Kashti | कागज की कश्ती

    कागज की कश्ती ( Kagaz ki kashti )   कागज की कश्ती होती नन्हे  हाथों  में  पतवार कौन दिशा में जाना हमको जाने वो करतार आस्था विश्वास मन में जाना  है  उस  पार बालपन का भोलापन क्या जाने संसार   भाव भरी उमंगे बहती नन्हे  बाल  हृदय  में चंचल मन हिलोरे लेता बालक के तन…

  • यदि होता नभ का पंछी मैं | Yadi Hota Nabh ka Panchhi main

    यदि होता नभ का पंछी मैं  ( Yadi hota nabh ka panchhi main )    यदि होता नभ का पंछी मैं दूर गगन उड़ जाता, नन्हें नन्हें उड़-पंखों से गगन घूम कर आता। फुदक फुदक कर खुशियों मन से चीं- चीं चूं- चूं गाता ऊपर नीचे कभी झुण्ड में उड़ता ही रह जाता। कोई आता…

  • शिक्षा का आधार | Kavita Shiksha ka Aadhar

    शिक्षा का आधार ( Shiksha ka Aadhar )   इल्म की रौशनियाँ जग में जो फैलाते हैं, ज़िन्दगी जीने का गुर जो हमें सिखाते हैं, लड़खड़ाहती है , जब भी ज़ुबाने हमारी, शिक्षक ही हर्फ-बा-हर्फ हमको रटाते हैं, अलिफ़ से अल्लाह की पहचान कराते, गीता बाईबिल में , ख़ुदा वही दिखाते हैं, वालिदैन का दुनिया…

  • बिन्दु | Kavita bindu

    बिन्दु ( Bindu )   ग्रह नक्षत्र योग कला विकला दिग्दिगन्त हैं। बिन्दु मे विलीन होते आदि और अंत हैं।। अण्डज पिण्डज स्वेदज उद्भिज्ज सृजाया है, बिंदु में नित रमण करें ब्रह्म जीव माया है। सकल महाद्वीप महासिंन्धु श्रृंग गर्त न्यारे, अपरिमित निराकार चिन्मय स्वरूप प्यारे।। त्रिगुणी प्रकृति ग्रीष्म शीत पावस बसंत हैं।। बिन्दु में०।।…

  • जेठ की दुपहरी | Jeth ki Dupahari

    जेठ की दुपहरी ( Jeth ki Dupahari )   तू चलना मत छोड़ना, आगे बढ़ना मत छोड़ना। सफलता मिले या ना मिले, पीछे मुड़कर कभी ना देखना।। तू परेशानियों से ना घबरा, जेठ की दुपहरी से मत कतरा। डगमगा मत अपनें पाँवो से, दौड़ता चल अपनी रफ्तार से।। तू दौड़ में प्रथम भले ही ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *