Yaksha Prashna

यक्ष प्रश्न | Yaksha Prashna

यक्ष प्रश्न

( Yaksha Prashna ) 

 

परिवार हि समाज की वह इकाई है
जहां से ,स्वयं समाज और देश का निर्माण होता है
व्यक्ति ही एक मे अनेक
और अनेक मे एक का
प्रतिनिधित्व करता है….

प्रश्न तभी है की क्या
एक व्यक्ति ही समाज का आधार है
या,समाज ही व्यक्ति का ?
हां,दोनो ही एक दूसरे के पूरक भी हैं
और जिम्मेदार भी……

व्यक्ति गर्भ से ही सही या गलत नही होता
समाज का प्रभाव ही उसे प्रभावित करता है
वह जो भी बनता है
परिवार ,माहौल और समाज की ही देन से बनता है
अकेला वही उत्तरदाई नहीं होता…..

सभी के गुणों और अनुभवों से सिंचित व्यक्ति
अपनी सोच के साथ मिलकर ही
आगे बढ़ता है..

इस आगे बढ़ने के वक्त ही
समाज अपनी जिम्मेदारी से विमुख हो जाता है
और व्यक्ति के कर्म का भागीदार
व्यक्ति को ही बना देता है..

व्यक्ति सही किया तो सभी साथ और कुछ गलत पर
वह अकेला
यही व्यक्ति के जीवन का सत्य है
जब की यदि ,व्यक्ति गुनहगार है तो समाज भी उतना ही गुनहगार
किंतु ,तब दोषी व्यक्ति ही
ऐसा क्यों !!!???

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

संवाद | Samvad

Similar Posts

  • रैग पिकर और फैशनपुतला | Kavita Ragpicker

    रैग पिकर और फैशनपुतला पहने हो अति सुंदर कपड़े, पुतले बन कर खड़े हुए । फैशन की इस चकाचौंध में, भरमाने पर अड़े हुए ।। मैंने कचरे से बीना है, बोरा परिधान देख लो । मैं नंगा भी तुमसे सुंदर, ध्यान लगा मुझे देख लो।। तुम में मुझमें फर्क यही तुम, प्राणहीन मैं जीवित नर…

  • अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा | Amrit Varsha

    अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा ( Amrit varsha ki prachin pratha )    पुरानें समय से ही चली आ रही है ये प्रथा, शरद पूर्णिमा सब जगह पर मनाया जाता। चैतना और नवीनता को आयाम यही देता, मुख्य त्यौंहारों की तरह इसे मनाया जाता।। इस दिन चंद्रमा भी अपना सौंदर्य दिखाता, अपना प्रकाश फैलाकर अमृतवर्षा करता।…

  • गांधी जयंती | शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती/शास्त्री जयंती ( Gandhi Jayanti | Shastri Jayanti )   द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद दो अक्टूबर अद्भुत अनुपम, द्वि महापुरुष अवतरण दिवस । प्रथम अहिंसा परम पुजारी, द्वितीय सादगी उपमा पियस । कोटि कोटि अनंत नमन , आत्मसात दोऊ उपदेश प्रसाद । द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

  • कंघी का महत्व | Kanghi par kavita

    कंघी का महत्व ( Kanghi ka mahatva )   फैशन के दीवानों को, मन के अरमानों को। सजने सवरने का, मौका जरा दीजिए।   गंजे को भी बेच सके, चीज वो कमाल की। केसों को भी संवारिए, कंघी कर लीजिए।   सजने का शौक हमें, संवरने का चाव भी। चार चांद चेहरे पे, कंघी जरा…

  • मैली चादर | Maili Chadar

    मैली चादर ( Maili Chadar ) यौवन का वो पड़ाव था, हर बात से अनजान थी, गांव की वो भोली लड़की, अपने शारीरिक अंगों से भी अनजान थी, एक रोज ना जाने क्या हुआ, दर्द से उसका हाल बेहाल हुआ, उठकर देखा जब खुद को, रक्त से सना पाया खुद को, हैरान थी देखकर अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *