मै शिक्षक हूं | Main Shikshak Hoon

मै शिक्षक हूं

( Main Shikshak Hoon )

शिक्षक बनके एक सुसंस्कृत समाज बनाना चाहती हूं मैं

ज्ञान की पूंजी देकर योग्य मानव बनाना चाहती हूं मैं

समाज में आत्मविश्वास का दीप जलाकर मुश्किलों से लड़ना सिखाती हूं मैं

मन क्रम वचन से बाती बन खुद जलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहती हूं मैं

कोरे कागजों पर लिखकर उन्हें किताब बनाना चाहती हूं मैं

अ’ से अनपढ़ से शुरू होकर ज्ञ’ से ज्ञानी बनाना चाहती हूं मैं

शिक्षक हूं हर विद्यार्थी को पढ़ाकर काबिल बनाना चाहती हूं मैं

शिक्षा के नित नए प्रयोग से चंद्रमा तक जाने की पहली सीढ़ी बनाना चाहती हूं मैं

सपना देखने और उन्हें पूरा करने का मार्ग बताना चाहती हूं मैं

कच्ची मिट्टी से पक्का समाज गढ़ना चाहती हूं मैं

डूबती कश्तीयों सा समाज को किनारे लगाना चाहती हूं मैं

चुपचाप शिकायतें सुनती हूं तब दुनिया बदलने की आवाज बनना चाहती हूं मैं

हर परिस्थिति में खुश रहना हर चुनौती को स्वीकार करना सिखाती हूं मैं

चमन के फूलों से ऐसा बागबान बनाना है उससे सारा जहां महकाना चाहती हूं मैं

शिक्षा देने आदर्श बनना इसलिए त्याग देती हूं हर इच्छाएं मगर कभी नहीं जताती हूं मैं

जब-जब धरा पर जन्म लूं शिक्षक बनना चाहती हूं मैं

—-0——

गुरु को समर्पित

गुरु की गोद में ही उत्थान पलता है।
यह जहान सारा गुरु से ही चलता है।

गुरु का बोया पेड़ बनता है।
हजारों बीज उसी पेड़ से जन्म लेता है।

काल की गति को गुरु ही मोड़ सकता है।
गुरु धरा से अंबर को जोड़ सकता हैं।

गुरु की महिमा महान होती है।
गुरु बिन अधूरी वसुंधरा होती है।

याद रहे चाणक्य ने इतिहास बना डाला था।
क्रूर मगध राजा को मिट्टी में मिला डाला था।

शिष्य बालक चंद्रगुप्त को चक्रवर्ती सम्राट
बनाया था।
एक गुरु का लोहा मनवाया था।

सांदीपनी जैसे गुरु सदियों में होते आए हैं।
श्रीकृष्ण जैसे नन्हे नन्हे बीज बोते आए हैं।

गुरु से ही अर्जुन और युधिष्ठिर जैसे नाम है।
गुरु की निंदा व अपमान करने से ही दुर्योधन कंस बदनाम है।

गुरु की दया दृष्टि से बालक श्रीराम बन जाते हैं।
गुरु के आज्ञा ना मानने से रावण भी बन जाते हैं।

हम सभी ने गुरु बनने का सुअवसर पाया है।
बहुत बड़ी जिम्मेदारी को हमने गले लगाया है।

आओ हम संकल्प करें कि अपना फर्ज ईमानदारी से निभाएंगे।
हमारे भारत देश को हम जगतगुरु बनाएंगे।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नन्हे कन्हैया | Nanhe Kanhaiya

Similar Posts

  • नींद के शत्रु खटमल | Khatmal

    नींद के शत्रु खटमल ( Neend ke shatru khatmal )    मन पसन्द जगह है जिनकी रजाई गद्दे और बिस्तर, रात्रि को हमला करते है और ख़ून पीते वो जमकर। मानसिक बीमारी का डर रहता जिससे हमें अक्सर, कहते है खटमल‌ उनको जो हमला करते छुपकर।। शत्रु होते ये नींद के जो रात्रि में निकलते…

  • इम्तहान बाकी है | Imtihan Baki hai

    इम्तहान बाकी है ( Imtihan baki hai )    अभी तो रास्ता शुरू हुआ है, असली इम्तहान तो बाकी है। अभी तो समंदर पार किया है, पूरा आसमान बाकी है। यह सिर्फ शुरुआत हुई है, अभी तो असली रास्ता बाकी है ! हिम्मत रख तू कीमत दे इस वक्त को, क्योकि अभी असली वक्त आना…

  • बेटी मेरी परछाई | Beti Meri Parchai

    बेटी मेरी परछाई ( Beti Meri Parchai ) नन्ही बिटिया जब घर आई,खुशियों की गूंजी शहनाई,सब ने बोला देखो मुखड़ा,ये तो है माँ की परछाई, भोली सूरत, चंचल आँखें,जैसे बादल से चंदा झाँके,नीद मे उसने ली अँगड़ाई,सचमुच, बेटी मेरी परछाई, किलकारी जब वो लेती है,जैसे मुझसे वो कहती है,मै बस तेरे लिए ही आई,सचमुच, बेटी…

  • इतने शून्य उफ इतने शून्य

    इतने शून्य उफ इतने शून्य इतने शून्य उफ इतने शून्यये शून्य जीवनये जीवन का शून्यये आसमान शून्यये आसमानों में शून्यये रिश्ते शून्यये लहू में बहता शून्यइतने शून्य.. उफ इतने शून्यशून्य ही शून्यदुनिया का नही पता मगर मैं तो रह गया दंग.इतने शून्य उफ इतने शून्य.लड़ने को कहते सब मगर शून्य से कैसे करे कोई जंगदुनिया…

  • सुन्दर श्याम | Sundar Shyam

    सुन्दर श्याम ( Sundar Shyam )    शांत सौम्य सुन्दर श्याम जन्म पर जिनके क्या खूब बरसे घनश्याम पहुँचे फिर भी गोकुल धाम बंसी की धुन पर नाचे गैया नचाते राधा को भी श्याम ध्यान में जिनके जग सारा, उनको राग सिखाते श्याम खेल है जिनका सृष्टि रचना उस सृष्टि का हिस्सा श्याम करने नए…

  • लक्ष्य तक | Lakshya Tak

    लक्ष्य तक ( Lakshya tak )   मजबूत इरादों की मंजिल से ही पहुंचा जा सकता है मुकाम तक सोच की मुट्ठी मे भरी बालू तो फिसलकर गिर ही जाती है बेशक ,चमकती है बालू बहुत मगर उसमे मोती कहीं नहीं होते तपती हुई रेत के सिवा सागर की गहराई खंगालनी ही पड़ती है वीरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *