इम्तहान बाकी है | Imtihan Baki hai

इम्तहान बाकी है

( Imtihan baki hai ) 

 

अभी तो रास्ता शुरू हुआ है,
असली इम्तहान तो बाकी है।
अभी तो समंदर पार किया है,
पूरा आसमान बाकी है।
यह सिर्फ शुरुआत हुई है,
अभी तो असली रास्ता बाकी है !
हिम्मत रख तू कीमत दे इस वक्त को,
क्योकि अभी असली वक्त आना बाकी है,
मंजिल ज़रूर मिलेंगी,
यह उम्मीद की किरण जरूर खिलेंगी ।
हौसला रख तू मेहनत कर,
मंजिल की शमा जरूर पिघलेगी
रूक परिणाम आना अभी बाकी है

 

कब तक

( Kab Tak )

 

कब तक तुम छोटे छोटे सपनों से मुंह मोड़ोगे ?
कब तक तुम छोटी सी जिंदगी मे अपनी खुशियां तोड़ोगे ?
कब तक हर चीज केलीये,
तुम अपने आप को दोष देते रहोगे ?
कब तक तुम अपनी राह पर वहीं खडे रहोगे,
ऐ शक़्स यह पहली लड़ाई है तुम्हारी,
इसकी तैयारी में कब तक तुम हारोगे ?
सामने बहुत बड़ा मैदान है ,
कब उसे दिल लगाकर पार करोंगे,
कब तक…

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

बचपन | Bachpan

Similar Posts

  • मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

    मदांध हो ना करें कोई चर्चा ! ***** चर्चा की जब भी हो शुरुआत, टाॅपिक हो कुछ खास । समसामयिक मुद्दे हों या हो इतिहास/विज्ञान की बात! बारी बारी से सबकी सुनें, फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें। उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की- ना हो बू-बास, तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास। तर्क सबका अपना…

  • मोदी जी को लाएंगे | Poem in Hindi on Modi Ji

    मोदी जी को लाएंगे ( Modi ji ko layenge )   हम तो शोर मचाएंगे झूमें नाचे और गाएंगे मोदीजी को लाएंगे हम मोदीजी को लाएंगे   अधिनायक हमारे वो जन-जन भाग्य सितारे वो सबकी आंखों के तारे मोदी हम सबके प्यारे वो   ऐसी धूम मचाएंगे जन-जन को दिखलाएंगे मोदीजी को लाएंगे हम मोदीजी…

  • मजबूरी/ लाचारी | Kavita

    मजबूरी/ लाचारी ( Majboori )   सबको रखना दूरी है यह कैसी मजबूरी है कालचक्र का कैसा खेल कोई शक्ति आसुरी है   मजदूर आज मजबूर हुआ थककर चकनाचूर हुआ लहर कोरोना कैसी आई अपनों से भी दूर हुआ   मजबूर आज सारी दुनिया मुंह पर मास्क लगाने को सावधान रहकर जग में डटकर कदम…

  • अमराई बौराई

    अमराई बौराई   पीपल के पात झरे पलाश गये फूल। अब भी न आये वे क्या गये हैं भूल। गेंदे की कली कली आतप से झुलसी, पानी नित मांग रही आंगन की तुलसी, अमराई बौराई फली लगी बबूल। पीपल के पात झरे पलाश रहे फूल। काटे नहीं रात कटे गिन गिन कर तारे, कोयलिया कूक…

  • प्रगति दत्त | Tere Sahare

    तेरे सहारे ( Tere sahare ) सबके जीवन, तेरे सहारे ।सबकी नैया , तू ही संभाले । हे ईश्वर, सब कुछ तेरे सहारे ।संकट से , तू ही तो उबारे । सबकी बिगड़ी , को तू बना दे ।भव सागर से, तू ही बस तारे । अपना सब, है तेरे सहारे ।दूर कर अब, तनाव…

  • सदाचार | Kavita Sadachar

    सदाचार ( Sadachar )   आए हो दुनिया में तो, दुनियादारी भी निभाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, आकर जहाने-फ़ानी में न अपना फ़र्ज़ भूलाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, भूखे,बिलकते बच्चों से ना तुम मुँह फेर जाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, अपनी भरी प्लेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *