नन्हे कन्हैया | Nanhe Kanhaiya

नन्हे कन्हैया

( Nanhe Kanhaiya )

यशोदा के लला नंद बाबा के प्यारे
नन्हे कन्हैया छोटी दंतिया दिखाएं
पग घुंघरू बांध इत उत डोले
प्यारी प्यारी मुरली की तान सुनाएं
मोर पंख मस्तक पर सुंदर सजाएं
दूध दही संभालो मटकी फोड़न को आए
कदंब के झूलों में वृंदावन की गलियों में आए
कन्हैया को ढूंढने मां यशोदा खूब बौराएं
गोपियों संग खूब महा रास रचाएं
ग्वालो संग ब्रज में करतब दिखाएं
गोवर्धन उठाया वृंदावन बचाने आए
प्रिय राधा संग प्रेम लीला रचाएं
मनमोहक आकर्षक रूप खूब लुभाएं
कालिया नाग का मर्दन किया
दुराचारी मामा कंस का संहार किया
भगवतगीता के पाठ को घर-घर पहुंचाया
धर्म की स्थापना के लिए महाभारत कराया
कन्हैया पूरे जग के पालनहार कहलाया

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कजली तीज | Kavita Kajli Teej

Similar Posts

  • Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

    छोड़ो कल की बातें ( Chhodo Kal Ki Baatein )   छोड़ो कल की बातें जल्दी से संभालो अपना आज; क्योंकि इसी में छिपे हैं- तुम्हारी सफलता के सारे राज छोड़ो कल की बातें ।   कल क्या हुआ, कल क्या होगा इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ? वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता उस तक…

  • मेरे पापा | Mere Papa

    मेरे पापा ( Mere Papa )    कहां चले गए हमें यू अकेला छोड़ के कर पाते कुछ बातें रिश्ते सारे तोड़ के बहतेआंखों के आंसू क्यों नहीं अब पोछते हंसते-हंसते चुपके से हाथ हमारा छोड़ के गम दबा ढूंढ रहे हैं मुस्कुराहट ओढ के तलाशते रहते हैं बेटा कोई हमें कहेl   डॉ प्रीति…

  • भोर तक | Kavita Bhor Tak

    भोर तक ( Bhor Tak )   लोग तो बदल जाते हैं मौसम का रंग देखकर मगर तुम न बदलना कभी मेरा वक्त देखकर बड़े नाज़ों से पाला है, यकीं हो न हो तुम्हें शायद पर तुम न बदलना कभी जमाने का ढंग देखकर सूरत हो कैसी भी आपकी, दिल से प्यारी मुझे समझ लेना…

  • सबके संग रम जाते कृष्ण

    सबके संग रम जाते कृष्ण अँखियन मिचत रोवत आवे कृष्ण, नटखट कन्हा खूब ही भावे कृष्ण । माँ पुकार से जियरा हरसाये कृष्ण, घुटुरन बकैया-बकैया मनभावे कृष्ण ।। माटी मुंह, रज चंदन देह में लपेटे कृष्ण, क्रीड़ा करत मित्र ब्रज वीर समेटे कृष्ण । मुग्ध गोपियन, मुग्ध मैया, बाबा है, कृष्ण, पशु पक्षी मुग्ध हो…

  • न जाने कौन हूं मैं | Kaun hoon main kavita

    न जाने कौन हूं मैं (  Na jane kaun hoon main )   न जाने कौन हूं मैं… गहन तिमिरान्ध में प्रकाश हूं मैं, छलकते आंसुओं की आस हूं मैं गृहस्थ योगी यती संन्यास हूं मैं, विरह कातर अधर की प्यास हूं मैं। किसकी ललचाई दृगन की भौंन हूं मैं।। न जाने कौन हूं मैं…….

  • नव वर्ष 2025 | New Year 2025

    नव वर्ष नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं ।अन्तर की शुद्धि कर आत्मा को धोना हैं । इस जग के जाल में हमको नहीं फँसना है ।नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं । राग – द्वेष के भावों को दिल से निकालना हैं ।धर्म के रस का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *