Majdoor par kavita

मजदूर का स्वप्न | Majdoor par kavita

मजदूर का स्वप्न

( Majadoor ka swapan )

 

ऊंची ऊंची अट्टालिका है ,
बड़े-बड़े यह भवन खड़े हैं l
चारों और यह भरे पड़े हैं,
मेरे हाथों से ही बने हैं l।

 

कितने भवनों का निर्माता,
खून पसीना मैं बहाता।
मेरे घर के हाल बुरे हैं,
पत्नी बच्चे भूखे पड़े हैं l।

 

मिल जाएगा काम कहीं जब,
चूल्हा जलेगा मेरे घर तब।
टूटी झोपड़िया द्वार खुले हैं ,
फिर भी कम है दाम मिले है।।

अनगिनत सपने मेरे जो
नीव के नीचे दबे पड़े हैं।
फटे हाल मैं करूं प्रार्थना
टूटे मेरी आस कभी ना।।

 

चाहे गर्मी हो या बारिश
रोजी पर जाऊं कहीं हां।
फिर भी मेरी आश यहीं है
बच्चें अफसर बने कहीं हां।।

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मां तो मां होती है | Short story in Hindi

Similar Posts

  • पत्थर | Kavita patthar

    पत्थर ( Patthar )    उकेरते जाते हैं अक्स, तो सितम ढाती हैं छैनी यहां दर्द की परिभाषा मेरी ,जाने भला कौन हूं मोन ही बस मोन।।   बिखरी पड़ी है इमारतों पर कई सालो से भाषाओं की , उकेरी गई हर प्रतिलिपि यहां मेरी दर्द की तस्वीर की तरह ।।   में तराशा गया…

  • अंधेरे उजाले | Andhere Ujale

    अंधेरे उजाले ( Andhere ujale )    देखोगे यदि आज की सरलता तो बढ़ जाएगी कल की जटिलता उजाले के लिए दीप जलाने होंगे अंधेरा तो बिन बुलाए का साथी है समझते हो जिन्हें आप अपना तुम उन्हें भी इंतजार है आपकी सफलता का दुनिया एक बाजार है मेरे बड़े भाई यहां मुफ्त में कभी…

  • क्या होता है पिता

    क्या होता है पिता क्या होता है पिता, यह अहसास होता है तब। बनता है जब कोई पिता, अनाथ कोई होता है जब ।। क्या होता है पिता—————————।। रहकर मुफलिसी में पिता, बच्चों को भूखे नहीं रखता। छुपा लेता है अपने दर्द और आँसू, खुश बच्चों को वह रखता।। भूलाकर बच्चों की गलती ,पिता ही…

  • अपनों से जंग | Kavita apno se jung

    अपनों से जंग ( Apno se jung )   भले बैर भाव पल रहे जंग नहीं लड़ सकते हैं चंद चांदी के सिक्कों पे हम नहीं अड़ सकते हैं   अपनापन अनमोल गायब सदाचार मिलता कहां रिश्तो में कड़वाहट घुली वह प्रेम प्यार रहा कहां   एक दूजे को नैन दिखाए भाई से भाई टकराए…

  • जब उनसे मुलाकात हुई | Geet

    जब उनसे मुलाकात हुई ( Jab unse mulaqat hui )   खिल गई मन की बगिया मधुर सुहानी रात हुई महक उठा दिल का चमन जब उनसे मुलाकात हुई   साज सारे थिरक उठते मधुर वीणा के तार बजे होठों पर सुर मुरली के मधुर हंसी चेहरे पे सजे गीतों की मोहक बहारें संगीत की…

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *