makar sankranti ka ullas

मकरसंक्रांति का उल्लास

मकरसंक्रांति का उल्लास

सोचा था इस बार तेरे संग पतंग उड़ाऊं,
तेरे हाथों से डोर थाम, सपनों को आसमान में ले जाऊं।
आसमान संग हमारी खुशी को मैं जीता जाऊं,
तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं।

सूरज की किरणों में तेरी मुस्कान को पाऊं,
तेरी हंसी की मिठास से, मैं दिन को सजाऊं।
दिल की रोशनी से हमारा आशियाँ बनाऊं,
तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं।

हवा संग गूंजे गीतों को दिल में बसाऊं,
तेरे संग हर लम्हे को मधुर बनाऊं।
प्रेम के रंगों से जीवन को रंगीन बनाऊं,
तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं।

मकरसंक्रांति का पर्व तेरे संग मनाऊं,
तिल-गुड़ की मिठास में तेरे प्यार को पाऊं।
हर त्योहार में तेरे संग खुशियों को सजाऊं,
तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • मोहब्बत उसे भी थी | Prem Kavita

    मोहब्बत उसे भी थी ( Mohabbat use bhi thi )   हां मोहब्बत उसे भी थी, वो प्यार का सागर सारा। उर तरंगे ले हिलोरे, अविरल बहती नेह धारा।   नेह सिंचित किनारे भी, पल पल में मुस्काते थे। मधुर स्नेह की बूंदे पाकर, मन ही मन इतराते थे।   कोई चेहरा उस हृदय को,…

  • होलिया में गरवा लगवा | Holiya me

    होलिया में गरवा लगवा छुटि जाई दुनिया -जहान, होलिया में गरवा लगावा। जाई नहीं सथवाँ ई महल-अटरिया, दाग से बचावा तू अपनी चदरिया। अपनी चदरिया हो,अपनी चदरिया, अपनी चदरिया हो,अपनी चदरिया, नाहीं करा तनिको ग़ुमान, होलिया में गरवा लगावा, नाहीं करा तनिको ग़ुमान, होलिया में गरवा लगावा, छुटि जाई दुनिया -जहान, होलिया में गरवा लगावा।…

  • 2550 वां महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक दिवस

    2550 वां महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक दिवस   नवयौवन ही में महावीर ने राज पाट सब त्याग दिया, मात पिता के विवाह प्रस्ताव को विनम्रता से मना किया, मोक्षमार्गी बन कर्मों की निर्जरा ही एक उद्देश्य रहा, अशोक वृक्ष तले केश लुंचन कर मुनि दीक्षा अंगीकार किया। बारह वर्ष का कठोर तप कर घातिया कर्मों…

  • मां | Kavita maa

    मां ( Maa ) मां को समर्पित एक कविता     कहां है मेरी मां उससे मुझको मिला दो l हाथों का बना खाना मुझको खिला दो l   दो पल की जिंदगी मुझको दिला दो l एक बार गुस्से से अपनी डांट पिला दो l   फूल मेरे आंगन में मां तुम खिला दो…

  • अमेरिका में यह क्या हो गया?

    अमेरिका में यह क्या हो गया? *********   एक झटके में खो दिया प्रतिष्ठा पुरानी, याद करो सन् 1489 वाली लोकतंत्र की कहानी। जार्ज वाशिंगटन ने रखी थी जिसकी नींव, जड़ें जिसकी गहरी थीं अतीव। जनतंत्र का पोषक वह! नाम पर इसके, न जाने कितने देशों को डराया धमकाया; परिवर्तन सत्ता का कराया? कालचक्र में…

  • अपनापन | Kavita Apnapan

    अपनापन ( Apnapan ) सफर करते-करते कभी थकती नहीं, रिश्ता निभाने का रस्म कभी भूलती नहीं, कभी यहाँ कभी वहाँ आनातुर, कभी मूर्खता कभी लगता चातुर्य, समझ से परे समझ है टनाटन, हर हालत में निभाते अपनापन, किसी को नहीं मोहलत रिश्तों के लिए, कोई जान दे दिया फरिश्तों के लिए, कोई खुशी से मिला,कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *