Kavita tum kaisi maa ho

तुम कैसी मां हो | Kavita tum kaisi maa ho

तुम कैसी मां हो?

( Tum kaisi maa ho )

 

फेंक चलीं क्यों ?दिल रोता है!

कूड़े में अब दम घुटता है!

अंदर ही अंदर दहता है!

कितनी विह्वलता है !

मां की यह कैसी ममता है!

 

पाली ही क्यों अपने अंदर?

दिखा दिया दुनिया का मंज़र

मौत दिया फिर इतना बत्तर

क्या तुमको  खलता है?

मां की यह कैसी ममता है!

 

बिन औलाद कौन मां जीती

कसूर  यही  कि  मैं  हूं  बेटी!

तू भी बेटी फिर क्यों फेंकी?

बात यही खलता है!

मां की यह कैसी ममता है!

 

जीवन दे दे मां मुझको भी

तेरी अंगुली पकड़ चलूंगी

हे! मां तेरे लिए लड़ूंगी

तुमको क्या लगता है?

मां की यह कैसी ममता है!

 

मां मां कह मैं मर जाऊंगी

तड़प तड़प मैं चिल्लाऊंगी

मर मर कर फिर सड़ जाऊंगी

तुमको ना दिखता है ?

मां की यह कैसी ममता है!

 

मेरी क्या गलती है मम्मी

मैं अंजान कली सी नन्ही

सह ना पाऊं ठण्डी गर्मी

अब सांसें थमता है!

मां की यह कैसी ममता है!

 

अपनी सुख से मुझको पायी

तुझसे ही दुनिया में आयी

फिर क्यों मुझको फेंक बहायी?

कोई ना कहता है?

मां की यह कैसी ममता है!

 

खुले गगन तल कीचड़ दलदल

कांटों  में  मरती  मैं  पल  पल

मक्खी   मच्छर   काटे   भूतल

किसको ना दिखता है?

मां की यह कैसी ममता है!

 

मुझे बचा लो मैं बेटी हूं

बहू बहन मां में मीठी हूं

पर मां ममता से रूठी हूं

क्यों यह दुर्बलता है!

मां की यह कैसी ममता है!

 

हे! मां फर्क करो ना इतना

प्यार करो मुझको भी उतना

बेटे को करती हो जितना

अंतर क्यों दिखता है?

मां की यह कैसी ममता है!

 

?
रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

आओ चलें मिलकर चलें | Kavita aao chalen milkar chalen

Similar Posts

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

  • मानव अधिकार

    मानव अधिकार स्वतंत्रता,समता अनेकों अधिकार मिला,मानव को न मानव अधिकार मिला,घर में मतभेद बच्चों -बूढो मेंरिश्ते नातों से बस घाव मिला,कौन लड़ें ,किससे कहें दिल कि बातेंअपनो से न अब वो भाव मिला,किस अधिकारों के लिए लड़ेंजब कहने, सुनने तक का न अधिकार मिला,घर से हो रही राजनीति देश तक जा मिला,हर परिवार को निगलने…

  • हमारा कश्मीर | Kashmir kavita

     हमारा कश्मीर  ( Hamara kasmir )   –> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की || 1.वो कश्मीर की यादें, वो सुनहरी वादियाँ | हो रही हों जैसे, बर्फीले पर्वतों की शादियाँ | वो ऊँचे लंबे सीधे-साधे , ब्रक्ष हरे देवदार है | बर्फ से लदे पत्ते, मानो कश्मीर मे त्योहार है |…

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • गासो का प्रकाश | Gaso ka Prakash

    गासो का प्रकाश ( Gaso ka Prakash )    एक रवि जो हमें हर रोज दिखाई देता है जो दिन में दिखाई देता है एक रवि जो हमें छोड़ कर चले गए वो नहीं आयेंगे उसका प्रकाश दिन रात हर वक्त हर घड़ी होता था गरीबों और मजदूरों में उन्होंने बुझे दिलों में प्रकाश फैलाया…

  • चलिए तो तीरथ | Chaliye to Tirath

    चलिए तो तीरथ ( Chaliye to Tirath )   एक पल तू- गीत उर गुनगुनाले संग अपंग होले रंग मायूस चढ़ाले खुशियां गुरबे बांट ले खामोशियां वक्त की छट जाएगी एक पल तू- मीत मन बिठाले गले हंसके लगाले प्रेम ह्रदय बसाले दुख जन हरले खाइयां ताउम्र मिट जाएगी एक पल तू- प्रीत जग जगाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *