मन की बातें 

मन की बातें | Heart touching kavita

मन की बातें 

( Man ki baten : Heart touching kavita )

 

क्या कहूँ कैसे कहूँ तुम्हें मैं

मन की बात कही ना जाए

ना जाने बार बार

मेरे कदम क्यों थम से जाते हैं

जब भी गुजरना चाहता हूं तुम्हारे शहर से

पल दो पल के लिए ना सही

जनम जनम का साथ

निभाने की कसमें खाई हैं हमने

फिर भी मन की बात कही ना जाए

तुम अपना नहीं है

अपने से भी बढ़कर है वो

जान से बढ़कर जान हो

ये दिल ही जानता है

फिर भी ये दिल जार जार चाहता है

तुम सामने नहीं मेरे

पर सामने ही नजर आती है

हकीकत ना सही

पर तुम रोज ख्वाबों में गुजरती हो

फूलों जैसी नाजुक हो

नाजुक कली सी कशिश नजर आती है

जब भी देखता हूँ कोई फूल गुलाब का

मुझे तुम्हारा ही चेहरा नजर आता है

तुम्हारी मुस्कुराहटों से

खिलती है बागों में कलियाँ

छा जाती है खुशियां बहारों में

मन की बातें नही कह सकता तुम्हें

सोनू तुम ही मेरी एहसास हो

जब भी मेरी रूह

तुम्हारे रूह को स्पर्श करती है

मेरा रूह तुम्हारी रूह से गुजर जाता है

एक दिव्यता का सा सुकून मिलता है

मन की बात कही ना जाए मुझसे

तुम मेरी रब हो

तुम खुदा हो मेरी इबादत है

मेरी साँसे उसकी सांसों होकर गुजरता है

?

मन की बातें

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ” राज “

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :-

सूरज है आदर्श हमारा | Suraj par kavita

Similar Posts

  • कागा के खट्टे मीठे अनुभव

    राम नाम राम मेरे रोम रोम में बसता,राम मेरे सांस रोमांस में बसता! आंखों का तारा बन हर पल,राम मेरी नज़र नूर में बसता! रक्त धारा बहती रग रग में,लाल ध्वल नस नस में बसता! राम रंग रूप स्वरूप मन मूर्त,स़ूरत बन सलोनी तन में बसता ! मृग नाभि कस्तूरी ढूंढे वन उपवन,सूंघे घास सुगंध…

  • आनंदिता स्पंदन | Kavita Aanandita Spandan

    आनंदिता स्पंदन ( Aanandita Spandan ) आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर नेह अंतर मंगल प्रवाह, सुख वैभव क्षणिक धार । तात्विक तथ्य गहन मंथन, ज्योतिर्मय दर्शन साकार । चंचल चितवन आरूढ़, नवल धवल भव रथ पर । आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।। दृष्टि बिंब नैतिक सात्विक, आस्था स्पर्श अलौकिक छोर । क्रोध वैमनस्य मूल…

  • गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki Jyoti

    गुरु ज्ञान की ज्योत ( Guru Gyan ki Jyoti ) हे गुरुवर तू मेरे देश में ज्ञान की ज्योत जगा दे ! बल बुद्धि विद्या वैभव से अंधकार को दूर भगा दे । मोह माया की सुरा को पीकर सोया है जो राष्ट्र छेड़ ज्ञान की तान यहां तू भ्रष्टाचार मिटा दे ।। हे गुरुवर…

  • दूबर बाटे सबसे किसान देशवा में

    दूबर बाटे सबसे किसान देशवा में   रानी भरल खलिहान ई चइतवा में, लिट्टी-चोखवा लगाउतू यही खेतवा में। लूहिया-लुहान से ई नाचाला कपरवा, हमरे पसीनवाँ से लूटै ऊ लहरवा। दूबर बाटे सबसे किसान देशवा में, लिट्टी-चोखवा लगाउतू यही खेतवा में। रानी भरल खलिहान ई चइतवा में, लिट्टी-चोखवा लगाउतू यही खेतवा में। ठारी पड़े, हाड़ काँपे,…

  • जंगल | Jungle par kavita

    जंगल ( Jungle )   कुदरत का उपहार वन जन जीवन आधार वन जंगल धरा का श्रृंगार हरियाली बहार वन   बेजुबानों का ठौर ठिकाना संपदा का खूब खजाना प्रकृति मुस्कुराती मिलती नदी पर्वत अंबर को जाना   फल फूल मेंवे मिल जाते नाना औषधि हम पाते वन लकड़ी चंदन देते हैं जीव आश्रय पा…

  • उसूल | Usool

    उसूल ( Usool )   हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे परिचितों के कुनबे में पहचान तुम्हें ही बनानी होगी कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा और कुछ को अपने साथ चलाना होगा जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था शुरुआत तुम्ही ने की थी कभी मुस्कराकर कभी रोकर लोग जुड़ते गए तुमसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *