Gandhi jayanti kavita

महात्मा गांधी | Gandhi jayanti kavita

महात्मा गांधी

( Mahatma Gandhi : Gandhi jayanti kavita )

( 2 ) 

गौरों की ताकत बांधी,
गांधी के रुप में आंधी थी।
बड़े दिल वाले फकीर थे,
वो पत्थर की अमिट लकीर थे।

पहनते थे वो धोती खादी,
रखते थे इरादे फौलादी।
उच्च विचार और जीवन सादा,
उनको प्रिय थे सबसे ज्यादा।

संघर्ष अगर तो हिंसा क्यों,
खून का प्यासा इंसा क्यों।
हर चीज का सही तरीका है,
जो बापू से हमने सीखा है।

क्रांति जिसने लादी थी सोच
वो गांधी वादी थी,
उन्होंने कहा करो अत्याचार,
थक जाओगे आखिरकार।

जुल्मों को सहते जाएगे,
पर हम ना हाथ उठाएगें।
एक दिन आएगा वो अवसर,
जब बांधोगे अपने बिस्तर।

आगे चल के ऐसा ही हुआ ,
गांधी नारों ने उनको छुआ।
आगे फिरंगी की बर्बादी थी,
और पिछे उनकी समाधि थी।

गौरों की ताकत बांधी थी,
गांधी के रुप में आंधी थी।

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

 

( 1 ) 

आज का दिन हमें याद रहे।
बापू तो सदा आबाद रहे।।

दिया सत्य का ज्ञान,दो देश पे ध्यान,
ये बात बताई हमको जी।
कर्मवीर बनो और आगे बढ़ो,
स्वाधीन बनाया हमको जी।
खिले फूल सदा जो गुलाम रहे।
बापू तो सदा आबाद रहे।।

करो कम खर्चा,चाहे चले चरखा,
और देश की चीज को काम में लो।
हो समय पाबंद आलस्य बंद,और
भाई से भाई गले मिल लो।
अहिंसा का ज्ञान हमें याद रहे।
बापू तो सदा आबाद रहे।।

तुम त्यागी बनो,ना दागी बनो,
और कथनी करनी एक रहे।
तज पाप कपट, भर प्रेम के घट,
हो मानवता हम नेक रहें।
सर्व धर्म सदा समभाव रहे।
बापू तो सदा आबाद रहे।।

हमें ज्ञान दिया,और ध्यान किया,
इस मा पर शीश चढ़ा देंगे।
जांगिड़ जो कहे,एक कतरा रहे,
दुश्मन को पाठ पढ़ा देंगे।
पर मिलजुल कर हम एक रहें।
बापू तो सदा आबाद रहें।
आज का दिन हमें याद रहे।।

?

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सूरज है आदर्श हमारा | Suraj par kavita

Similar Posts

  • सावन कवित्त | Sawan Kavitt

    सावन कवित्त ( Sawan Kavitt )    सावन मास लगे अति खास, हुलास हिया जब बरसत पानी l जेठ जरी सगरी वसुधा , सुधा जल पाईके आजु जुड़ानी l   बांस पलाश सबै नव पल्लव , पाई धरा फिर से विहसानी l बदरा गरजे बिजुरी चमके, हियरा हरषे रितु आई सुहानी l   ताल तड़ाग…

  • तुम रहो खुश | Tum Raho Khush

    तुम रहो खुश चलो हमने हार मान लिया,अब तो तुम खुश हो।चलो हमने शीश झुका दिया,अब तो तुम खुश हो।मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता इन सब बातों से कभी,मेरी वजह से दुखी न रहो, अब तो तुम खुश हो।। हमने सुना था कि जो झुकना जानता वो टूटता नहीं,हमने सुना था जो दूसरों को खुश…

  • जानकी वल्लभ श्री राम | Janaki Vallabh Shri Ram

    जानकी वल्लभ श्री राम ( Janaki Vallabh Shri Ram )   अवध के राज्य सिंहासन पर होंगे फिर श्री राम विराजमान संग में लक्ष्मण जानकी और परम भक्त श्री हनुमान वह नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बसी तट सरयू के जान कौशल्या सुत, दशरथ नंदन रहे सनातन के प्राण धीर , गंभीर , शील और…

  • लेडी डॉक्टर | Lady Doctor

    लेडी डॉक्टर ( Lady doctor )   रोज इन्ही आंखों से देखती है प्रसव पीड़ा को। नारी होकर भी नारी को दर्द से कराहते हुए वो। इन्ही हाथों से अनगिनत शिशुओं को जन्माया। मातृत्व सुख को महसूस करती डाक्टर दिल से। जच्चा बच्चा घर में गूंजती जब किलकारी। प्रसन्नता की रेखाएं मस्तक पर आती सारी।…

  • जीत की आदत | Kavita jeet ki aadat

    जीत की आदत  ( Jeet ki aadat )  जीत की आदत बनाना ही होगा, ना करें बहाना आगे बढ़ना होगा। झूल रहीं उनकी मझधार में नैया, जो परेशानियों से घबराया होगा।।   जीतने का‌ जज़्बा रहता सब को, जीत लेते है जो पक्के ‌ठान लेते। सो बातों की है यह एक ही बात, निड़र होकर…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *