मन की पुकार

मन की पुकार | Man ki Pukar

मन की पुकार

हर धड़कन तेरे नाम से धड़कती है,
तेरी यादों की लौ दिल में चमकती है।
आज भी तेरी हंसी का दीवाना हूँ मैं,
तुझसे बेशुमार प्यार निभाना चाहता हूँ मैं।

तेरे कदमों की आहट अब भी सुनाई देती है,
मेरे ख्वाबों में हर रात तू ही दिखाई देती है।
तेरे बिना हर लम्हा अधूरा सा है मेरा,
आज भी मेरी आँखों में लौटने का इंतजार है तेरा।

तेरी तस्वीर से बातों का सिलसिला करता हूँ,
तेरे बिन हर खुशी से खुद को तरसा करता हूँ।
क्या तुझे भी मेरे ख्यालों की खबर आती है?
क्या तुझे भी मेरी मोहब्बत याद आती है?

ओ दिकु, मेरे दिल का हाल सुन ले,
इन बेबस लम्हों का मलाल सुन ले।
मैं तेरा था, तेरा हूँ, तेरा ही रहूँगा,
हर सांस के कतरे में नाम तेरा ही कहूँगा।

लौट आओ, मेरी दुआओं का असर हो,
इस बिछड़े दिल का फिर से सफर हो।
आज भी तेरी खुशबू से महकता हूँ मैं,
सुनो दिकु, तुझसे बेशुमार प्यार करता हूँ मैं।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • नींद के शत्रु खटमल | Khatmal

    नींद के शत्रु खटमल ( Neend ke shatru khatmal )    मन पसन्द जगह है जिनकी रजाई गद्दे और बिस्तर, रात्रि को हमला करते है और ख़ून पीते वो जमकर। मानसिक बीमारी का डर रहता जिससे हमें अक्सर, कहते है खटमल‌ उनको जो हमला करते छुपकर।। शत्रु होते ये नींद के जो रात्रि में निकलते…

  • हिंदी भाषा | Poem Hindi bhasha

    हिंदी भाषा ( Hindi bhasha )   हिंदी वह भाषा जिसमें हंसते गाते तुम l हिंदी वह भाषा जिसमें सहज सुगमता पाते तुमl हिंदी वह भाषा जिसमें सुख समृद्धि पाते तुमl हिंदी वह भाषा है जिसमें संतों गुरुओं का आशीष पाते तुमl हिंदी भाषा से जुड़कर ज्ञान विज्ञान पाते तुम l हिंदी वह भाषा है…

  • मुझे मिल गयी माँ

    मुझे मिल गयी माँ किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो, दिखता था बस प्यार। चेहरे की…

  • भावनाएँ

    भावनाएँ   भावनाएँ अनमोल होती है..  जिंदगी खुशी और सकून देती है  यह हौसला, उम्मीद और ताकत देती हैं  भावनाएं ही हमें जीव से इंसान बनाती हैं जब तक भावनाएं हैं  तब तक ही हम इंसान है  सही मायने में भावना ही इंसानियत का पाठ पढ़ाती है हमें..!  भावनाओं से ही तो रिश्ते बनते हैं…..

  • मेरा भारत | Mera Bharat

    मेरा भारत ! ( Mera Bharat )    बिछाकर आँख सबको जोड़ता है भारत, दुनिया को साथ लेकर चलता है भारत। कितने टूट चुके हैं देखो, दुनिया के तार, सारे जहां का साज रखता है भारत। पामाल हो चुके हैं न जाने कितने देश, सब में इंकलाब भरता है भारत। झुका देता है नील गगन…

  • sad shayari in hindi -तुम भी मुझसे उतने ही दूर हो

    तुम भी मुझसे उतने ही दूर हो ( Tum Bhi Mujhse Utne Hi Door Ho )   तुम भी मुझसे उतने ही दूर हो जितना आकाश धरती से दूर है   जैसे दुर्लभ है धरती और आकाश का एक हो जाना वैसे ही हम दोनों का मिल पाना दुसाध्य है   दूर से ही तुम्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *