मन मंदिर का दिव्य महल

मन मंदिर का दिव्य महल | Kavita man mandir

मन मंदिर का दिव्य महल !

( Man mandir ka divya mahal )

*****

मन मंदिर को अपने
सुंदर सपनों से सजाओ
प्यार लुटाओ इस पर अपना
सुंदर महल बनाओ ।
इस महल में ना कोई हो
राजा या रंक
ना कोई किसी को मारे
ज़हरीले डंक।
सभी आदम की संतान को
मिले समुचित सम्मान
अभिवंचित थे जो अबतक
मिले उनको अतिशय मान।
ऐसा अद्भुत सहकार हो
ना तेरी जीत ना मेरी हार हो
ऐसा सबका व्यवहार हो।
बोल हों मीठे ऐसे,
जैसे मधुरस की मिठास
सबके चेहरे पर दिखे
उल्लास ही उल्लास।
घुलें मिलें सभी आपस में-
नित्य करें मिल क्रीड़ा,
थोड़ी हो किसी को पीड़ा;
बांट लें सभी मिलकर-
पीड़ा हो जाए जीरा ।
छोड़ें ना किसी हालत में-
किसी को भी अकेला,
महल ऐसा अद्भुत बने,
दिखे अलबेला।
देख दुनिया मुस्कुराए,
ऐसा ही बनने की लालसा,
सबमें जग जाए;
तो यह धरा-
स्वर्ग ही बन जाए।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

कोलड्रिंक से कोरोना संक्रमण की आशंका | Cold drink par kavita

Similar Posts

  • मन के भाव | Kavita Man ke Bhav

    मन के भाव ( Man ke Bhav ) करूँ मैं कैसे व्यक्त भाव मन के ठहरते नहीं जब भाव मन के भावों ने ही तोड़ दिया रिश्ते सारे बिखर गए भाव के मनके मनके मर सी गई हैं भावनाएं मन की सूख सी गई हैं शाखे जीवन की अपनापन तो कहीं दिखता नहीं दिल से…

  • महंगाई | Kavita mehngai

    महंगाई ( Mehngai )   महंगाई ने पांव पसारे कमर तोड़ दी जनता की सुरसा सी विस्तार कर रही बढ़ रही दानवता सी   आटा दाल आसमान छूते भुगत रहे तंगहाली को निर्धन का रखवाला राम जो सह रहे बदहाली को   दो जून की रोटी को भागदौड़ भारी-भरकम होती स्वप्न सलोने सारे धराशाई मजबूरियां…

  • कृष्ण दीवानी | Krishna Diwani

    कृष्ण दीवानी ( Krishna diwani )    प्रेम गली में ढूंढ रही, कान्हा तोहे प्रेम दीवानी। प्रेम है मेरा मन मोहन, मोहे मोहे रुप मोहिनी। कटि कारी करधन डारी, चले चाल मतवाली। कटि कमरी पीली बांधो, करधन धूधरू डारौ। पांव पैजनी बाजे छम छम, नाचै और नचावै। कान्हा ढूढे तोहे , तोरी सखी प्रेम दीवानी…

  • माता की भूमिका | Kavita Mata ki Bhumika

    माता की भूमिका माता ही हमारी जान-प्राण-शक्ति, हम उनके जिगर के टुकड़े। माता की भूमिका अनुपम,अद्भुत। माता जी के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं जीवन में। मां की कारीगरी,कला-कौशल से बच्चे सफल ,जिंदगी में मुस्कान। बच्चों के लिए ही समर्पित जीवन। क्योंकि हम रहते एक मिट्टी का पुतला, माँ ही उसमें सार्गर्भित गुण…

  • ख्वाहिशों का बोझ | Poem khwahishon ka bojh

    ख्वाहिशों का बोझ! ( Khwahishon ka bojh )   पराई आग पे रोटी सेंकने नहीं आता, रेजा-रेजा मुझे बिखरने नहीं आता। कत्ल कर देती हैं वे अपनी नजरों से, इल्जाम उनपे मुझे लगाने नहीं आता। गुनाह की रेत में मत दबा मेरा वजूद, झूठ की आग में जलने नहीं आता। मत छीनों जरूरत की चीजें…

  • क्रोध है ऐसी अग्नि | Krodh par Kavita

    क्रोध है ऐसी अग्नि ( Krodh hai aisi agni )    खुशियों से भरा रहता है उन सब का जीवन, सकारात्मक सोच रखें एवं काबू रखते-मन। काम क्रोध मद लोभ मात्सर्यो से जो रहे दूर, बुद्धिमान कहलाते है दुःखी नही रखते-मन।। ज्ञानी होकर भी रह जाते वो व्यक्ति-अज्ञानी, बदले की ये भावना जिन व्यक्तियों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *