मानव अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता और क्रियान्वयन के उपाय

मानव अधिकार

मानव अधिकार

स्वतंत्रता,समता अनेकों अधिकार मिला,
मानव को न मानव अधिकार मिला,
घर में मतभेद बच्चों -बूढो में
रिश्ते नातों से बस घाव मिला,
कौन लड़ें ,किससे कहें दिल कि बातें
अपनो से न अब वो भाव मिला,
किस अधिकारों के लिए लड़ें
जब कहने, सुनने तक का न अधिकार मिला,
घर से हो रही राजनीति देश तक जा मिला,
हर परिवार को निगलने वाला एक आस्तीन का सांप मिला,
मानव अधिकार कि क्या बात करें?
कोख में पल रहे बच्चों तक को न इंसाफ मिला,
बुजुर्गों को न अपना घर – बार मिला
नव युवकों कि क्या बात करें
जवानी के बाद भी न उनको रोजगार मिला ,
तड़प रही उन स्त्रियों को अभी तक न सम्मान मिला,
प्रतिष्ठित हर नारी को सीता जैसा वनवास मिला,
अधिकारों कि इस होड़ में
अधिकारों को ही न इंसाफ मिला |

Jyoti Raghav Singh


कवयित्री : ज्योति राघव सिंह
वाराणसी (काशी) उत्तर प्रदेश, भारत

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • किसान | Kisan par Kavita

    किसान! ( Kisaan ) ( 3 ) हर तरफ होता किसान हि किसान है फिर भी किसान हि क्यों बेपहचान है गर्मी हो या ठंडी गुजर रही सब खेतों में हर मौसम में जूझ रहा वही नादान है दाना दाना चुगकर करता जीवन यापन तब हि हर महलों में पहुँच रहा राशन है जीवन प्यासा…

  • सुलग रही है | Kavita Sulag Rahi Hai

    सुलग रही है ( Sulag Rahi Hai ) सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी । आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी ।। जगह जगह बारूद बिछी है ,जगह जगह हैं शोले ग़द्दारों को थमा दिये हैं,दुश्मन ने हथगोले लूटपाट क्या ख़ून खराबा, सब इनसे करवा कर भरता है वो अभिलाषा…

  • Hindi Kavita| Hindi Poem | Hindi Poetry आज के बच्चे

    आज के बच्चे ( Aaj Ke Bache ) आज के बच्चे बड़े चालाक करने लगे मोबाइल लॉक खाने पीने में होशियार रोवे  जैसे रोए सियार मांगे बाप से रोज ए पैसा बोले बात पुरानिया जैसा पापा  के पेंट से टॉफी खोजें नहीं मिले तो फाड़े मोजे खाए आम अनार और केला देखे घूम -घूम कर…

  • बीज नियत करता है | Ghazal

    बीज नियत करता है  ( Beej niyat karta hai )     बीज नियत करता है जैसे, वृक्ष स्वभावऔर विस्तार! विगत कर्म निश्चय करते हैं वर्तमान जीवन आधार !   जिसका गत में सत्कर्मों का,अपना लेखा उचित रहा वह पा लेता अनायास ही,सुख सुविधाओं के आगार !   उसे जन्म से ही मिल जाते,सुख यश…

  • पहचान | Kavita Pahchan

    पहचान ( Pahchan )   हम खामोश ही रहे और वो बोलते चले गए शुरू हि किया था हमने बोलना और वो उठकर चले गए यही हाल है आजकल के अपनों का न गिला रखते हैं न शिकायत करते हैं माहिर हो गए हैं वो वक्त के बस बोलने की कला रखते हैं उम्मीद रख…

  • ओज | Oj

    ओज ( Oj )   बड़े हुए तो क्या हुए जब कर न सके सम्मान किसी का  समझे खुद को अधिकारी पद का  समझ ना पाए स्वाभिमान किसी का चाहे ,खुद ही को चर्चित होना  ऊँचे आसन का मान लिए बैठे मन के भीतर समझे कमतर सबको खुद को ही प्रथम शीर्ष किए बैठे  ऐसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *