बोलो अब किस डगर चले | Kis Dagar

बोलो अब किस डगर चले

( Bolo ab kis dagar chale ) 

 

इधर चले या उधर चले, बोलो अब किस डगर चले।
कहो किधर रस्ता मंजिलें, कहो कारवां किधर चले।

चुनावी मौसम अब आया, रंग बदलता हर साया है।
वादों की भरमार हो रही, धुंआ धुंआ जग छाया है।

प्रेम सुधा रसधार लिए, बोलो अब किस डगर चले।
कलम की पैनी धार लिए, शांतिदूत बन अगर चले।

भागदौड़ होड़ लगी है, बदलावों की हवा चली है।
कहीं-कहीं पे दीप जले हैं, कहीं हुई जेबें खाली है।

स्वर्ण शिखर को छूने वालों, बोलो किस नगर चले।
दो दिन की जिंदगानी प्यारे, प्यार लुटाते अगर चलें।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/nak-chadhi/

Similar Posts

  • डॉक्टर | Doctor

    डॉक्टर ( Doctor )   जो दिल की धड़कन सुनते दिल की दस्तक भी। जो रग-रग को पहचानते पढ़ लेते मस्तक भी। जो हर दर्द और पीड़ा का इलाज करते हैं। पर कुछ कुछ घाव शायद देर से भरते हैं। जिनके पास देने को गोली कैप्सूल इंजेक्शन है। जिनके लफ्जों में ही अटका रहता इन्फेक्शन…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • झेल का खेल | Kavita Jhel ka Khel

    झेल का खेल ( Jhel ka Khel )   मैं झेल रहा हूं तुम भी झेलो! झेल का खेल, उन्नति की सीढ़ी है! कितने उच्च विचारों की देखो आज की पीढ़ी है! झेलने में ही खेलने का मज़ा है! झेलना भी खेलने की प्यारी से प्यारी अदा है! झेलने से मान सम्मान बढ़ता है जो…

  • अच्छे शिक्षक | Acche Shikshak

    अच्छे शिक्षक ( Acche Shikshak ) प्रथम गुरू है हम सबकी माता, जिसने संसार में जन्म दिया है । दूसरे गुरू हैं हम सबके पिता , पाल पोष के बड़ा किया है । तीसरे गुरू हैं हम सबके शिक्षक, जिसने संसार का ज्ञान दिया है । चौथे गुरू हैं हम सबके प्रकृति, जिसने उदार का…

  • कैसे हो | Hasya Ras ki Kavita

    कैसे हो ( Kaise ho )    दांत में दर्द हो रहा बेशुमार चला गया डॉक्टर के द्वार इलाज करवाना है पैसे दो उखाड़े दांत बोला कैसे हो परीक्षा पेपर मिला तेजतर्रार परीक्षक भी मिला होशियार हल हो पाए प्रश्न जैसे तैसे दो बाहर से टीचर बोला कैसे हो शादी बड़ी धूमधाम से मन रही…

  • वो लड़की | Woh ladki | Poem in Hindi

    वो लड़की ( Woh ladki )   वो लड़की , दूनियाँ अपनी नई बनाती तो होगी , गीत चाहत का कोई गुनगुनाती तो होगी I   तस्वीर कोई आँखों में सजाती तो होगी , खड़ी आइने के सामने मुस्कराती तो होगी ।   अनकही सी बातें आ जाती होंगी लबों पर , अनजाने से रिश्तों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *