हे मां रजनी

हे मां रजनी

मां रजनी सा ना
कोई उपकारी l
पूरा भूमंडल मां
तेरा आभारी l

पूरा जग तेरा
वंदन करता है l
नमन तुझे भगवान
भास्कर भी करता है l

मां समय की तू
बड़ी पाबंद l
नित्य अपने समय
पर आती है l

फैला तम की चादर
थके मांदे भास्कर
को ले आगोश में
विश्राम कराती है l

फ़ैला गहन
तम का आंचल
जग को मीठी
नींद सुलाती है l

थम जाता कोलाहल
निवरता छा जाती है l
कामी,,कुंभील की
चांदी चटक आती है l

काम ,आचरण
करें दुराचारी l
तू कुछ नहीं
कर पाती है l

दे सबको
ताजगी,और विश्राम l
एक नई ऊर्जा
संचित कर जाती है l

नित्य चौथे प्रहर
आनंददायी
प्रसव पीड़ा
से गुजरती है l

ज्यों ~ज्यों तेरी प्रसव
पीड़ा बढ़ती
त्यों ~त्यों जग में
रौनक छा जाती है

नित्य प्रति सौंप
नया दिनकर
स्वयं विश्राम लेने
महलों में चली जाती है l

Rajendra Rungta

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

पिता का सहारा | Kavita Pita ka Sahara

Similar Posts

  • अद्वितीय

    अद्वितीय दर्शन की भाषा मेंकहा जा सकता हैदूसरा कोई नहींव्यवहार की भाषामें कहा जा सकता हैअकेला कोई नहींअपेक्षित सुधार व परिस्कार हो,और उसके हर कदम के साथसंतुलन का अनोखा उपहार होबाहरी दुनियां का भ्रमणतो केवल संसार समुद्र मेंआत्मा का भटकन है वहइसी में क्यों पागल बनाहमारा यह मन और जीवन हैजिस दिन हमें अन्तर केआनन्द…

  • प्यार के मीठे बोल | Bhaichara kavita

    प्यार के मीठे बोल ( Pyar ke meethe bol )     जो हो अजीज खास उनका स्वागत कीजिए दिल खोल खुशियां बांटो प्यार का तोहफा दीजिए   महक उठे मन का कोना सबको खुशियां दीजिए प्यार की खुशबू महकेगी हर पल महसूस कीजिए   चार दिन की जिंदगी पल पल को जी लीजिए हंसी…

  • योगेश की कविताएं | Yogesh Hindi Poetry

    इंसानियत मर रही कितना क्रूर होता जा रहा अब मानव,मानवता क्रूरता में बदलती जा रही,अपने स्वार्थ की हर सीमा लांघ रहा,बुद्धिमत्ता, समझदारी क्षीण होती जा रही,रिश्ते – नाते,अपने – पराए,सब भूल रहा,इंसानियत भी अब शर्मसार हुए जा रही,दोष इन सबका हालातों को दिया जा रहा,मगर झांककर देखो ये नशे की लत हर घर अपना आतंक…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • Kavita Raat Kaali | रात काली रही

    रात काली रही ( Raat Kaali Rahi )   रात  काली  रही  दिन  उजाला  भरा, बीतीं बातों पे चिन्तन से क्या फायदा।   वक्त कैसा भी था, दुख से या सुख भरा, बीतें लम्हों पे चिन्तन से क्या फायदा।   जब उलझ जाओगे, बीतीं बातों में तुम, आज की मस्तियाँ ग़म मे ढल जाएगी।  …

  • नया साल आया है

    नया साल आया है स्वर्णिम आभा छाई है नए सपने लाई हैउत्साह का किरण जल रहा है नवीन सपने लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर जो रीति गई वह बीत गईअब क्या पछताना उनको लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर दुख की काली अधियारी थी जोवह अब बीत चुकी हैसुख की नव पुष्पित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *