सवाल करेंगे

सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

सवाल करेंगे

( Sawal karenge ) 

 

सुनो……!
एक दिन
तुम्हारे बच्चे
तुम्हीं से सवाल करेंगे
कि आपने कभी किसी से
प्यार किया है…..?

क्या जिससे प्यार किया था
उसका नाम अपने
होंठों पर ला पाएंगे…..?

नहीं..ना…!
आप नजरें झुकाने के अलावा
कोई जवाब नहीं दे पाएंगे
तुम बच्चों की नज़रों में
उसी पल गिर जाओगे……

तुम चाह कर भी
कुछ नहीं कर पाओगे
तुम्हें चारों ओर से
मौन, स्तब्द्धता और चुप्पी
घेर लेगी……!

बच्चे तुमसे सवाल पूछेंगे
तुम ज़मीन कुरेदने लगोगे
उनसे नजरें मिला कर
बात भी नहीं कर पाओगे
क्योंकि उस समय बच्चे
परिपक्व हो चुके होंगे
और तुम जरा………..!!

 

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :

किसी के प्यार में | Pyaar mein kavita

Similar Posts

  • मिठास | Mithaas

    मिठास ( Mithaas )    लग जाती है अगर दिल को कही किसी की बात तुम्हें तो लगती होगी तुम्हारी भी कही क्या कभी सोच हो तुमने इस बात को भी बातों का असर कभी एक पर ही नहीं पड़ता यह चीर हि देती है हृदय जिस किसी के लिए भी कहीं जाए चाहते हो…

  • आखिर क्यों | Aakhir Kyon

    आखिर क्यों ( Aakhir Kyon )    युगों से उठ रही थी आँधियाँ न जाने क्यूं ओले बरसै क्यूं तूफानों ने किया रुख मुझ पर, क्यूं, आखिर क्यों ? क्या ईश्वर को था मंजूर जो ले बैठा परीक्षा मेरी मैंने तो अपने मन-वचन से किया था सब वरण फिर मेरी साधना पर, प्रश्न चिन्ह आखिर…

  • तुम्हे रोना नहीं है | Kavita Tumhe Rona Nahi Hai

    तुम्हे रोना नहीं है ( Tumhe Rona Nahi Hai )   हे! पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है खो जाना है सबमे मगर खुद मे होना नहीं है हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है भले तुमसे हि है अस्तित्व परिवार और समाज का तुम पर ही है जिम्मेदारी का बोझ फिर भी, हे पुरुष! तुम्हे रोना…

  • गांधी | Poem on Gandhi in Hindi

    गांधी ( Gandhi )   हे! मानव तू सीख सीख ले बापू जैसे इंसानों से मानवता से निर्मित तन मन सत्य अहिंसा इमानों से, संत पुजारी देशभक्त तू जनहित में हो लोकप्रिय राष्ट्र पिता बापू जन जन का करुणामय जन के प्राणप्रिय देख वेदना कष्ट मुसीबत भारत के  नर नारी के त्याग दिया तब शूट…

  • फूल और कांटे | Phool aur kaante | Kavita

    फूल और कांटे ( Phool aur kaante )   सदा रहो मुस्काते राही नित पथ में बढ़ते जाना बाधाओं का काम रोकना निरंतर चलते जाना   फूल और कांटे जीवन में सुख दुख आते जाते संघर्षों में पलने वाले सौरभ भरकर मुस्काते   पुष्प की सुंदरता को हम दूर से निहारा करते कांटो से सुरक्षा…

  • कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

    कृष्ण ( Krishna )    सूर्य से चन्द्र में आए कृष्ण, बाल रूप दिखाए कृष्ण। काल-कोठरी में लिए जनम, माखन, माटी खाए कृष्ण। ब्रह्मांड दिखाए यशोदा जी को, नन्द की गाय चराए कृष्ण। राधा -मीरा दोनों ने चाहा, प्रेम की ज्योति जलाये कृष्ण। एक दरस दीवानी, एक प्रेम दीवानी, प्रीति का स्वाद चखाए कृष्ण। प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *