मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ!

मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ!

सारा जगत अपना ही परिवार है।
फिर क्यों जगत को बँटा पाता हूँ।
मुझको हर एक प्राणी से प्यार है।
प्रभु की हर संतान को हृदय से लगाता हूँ।

मैं सदा भूखे को खाना खिलाता हूँ।
प्यासों को सदैव, पानी पिलाता हूँ।
सेवा ही जीवन, इसी में आनंद है।
बस! मानवता का, कर्तव्य निभाता हूँ।

हर प्राणी से आत्मीय रिश्ता निभाता हूँ।
जगत की सुन्दरता को बढ़ाता हूँ!
सब हृदय से बैर-ईर्ष्या-द्वेष मिटाएँ।
सबसे प्रेम करो,बस यही सिखाता हूँ।

आजकल मर गई हैं सब संवेदनाएँ।
इन्सानियत! ख़ातिर कोई तो हाथ बढ़ाएँ।
नित भला करने की सबमें भावना हो!
दिलों से बैर मिटाकर, बस!प्रेम बसाता हूँ।

बस बात यही सबको समझाता हूँ।
मैं तो इन्सानियत का पाठ पढ़ाता हूँ।
मुझको हर एक प्राणी से प्यार है।
इसलिए सबसे मेलजोल बढ़ाता हूँ।

Salman Surya

सलमान सूर्य

बाग़पत, उत्तर प्रदेश ( भारत )

यह भी पढ़ें:-

स्मृतियाँ | Kavita Smritiyan

Similar Posts

  • नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

    नगर सेठ रामदेव बाबा ( Nagar Seth Ramdev Baba )    धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा। नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा। लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान। दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान। भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार। दीप ज्योति जगे उजियारा भरा…

  • झूठी शान | Jhoothi Shaan

    झूठी शान ( Jhoothi shaan )    पिज्जा ,बर्गर खाय के, कैंसर रहे बुलाय दाल रोटी शुद्ध सब , वोका देत भुलाय मैगी,नूडल्स,फास्ट फूड,करें गरल सो काम झूठी शान देखाय के, कमाय रहयो है नाम दूध,छाछ,गन्ना नही,कोल्ड ड्रिंक्स पीवन लगे सौ के साठ,अब पचपन माहि जावन लगे दूर किए जड़ी बूटी,खाय गोली कैप्सूल जड़ जमाए…

  • कलयुगी दोहे | Rastogi ke dohe

    कलयुगी दोहे ( Kalyugi dohe )    झूठ बराबर तप नही,सांच बराबर पाप। जाके हृदय झूठ है,ताके हृदय है आप।।   रिश्वत लेना धर्म है,सच बोलना है पाप। दोनो को अपनाइए,मिट जाएंगे संताप।।   माखन ऐसा लगाईये, बॉस खुश हो जाए। बिना काम के ही,प्रमोशन जल्दी हो जाए।।   गंगा नहाए से पाप धुले,मै सागर…

  • गौ सेवा | Gau Seva

    गौ सेवा ( Gau Seva )   भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से संपूर्ण देव लोक उर वसित, समुद्र मंथन विमल रत्न । सदा पुलकित मनुज जीवन, कर तत्पर सेवा प्रयत्न । पावन मंगल भाव उपमा, सनातन गौरव दर्शन स्तुति से । भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।। सिंग शोभा…

  • आम आदमी की किस्मत | Aam aadmi par kavita

    आम आदमी की किस्मत ! ***** ( Aam Aadmi Ki Kismat )   आम आदमी पिस रहा है, सड़कों पर जूते घिस रहा है। मारा मारा फिरता है इधर से उधर, समझ नहीं पाए- जाएं तो जाएं किधर । चहुंओर सन्नाटा है, सहायता को कहीं जाता है? निराशा ही निराशा उसे हाथ आता है। सरकारी…

  • तब्दीली | Tabdeeli

    तब्दीली ( Tabdeeli )   आपके शब्द , नीयत और कर्म समय की दीवार से टकराकर लौटते ही हैं आप तक यहां आपका बाली या सामर्थ्य कोई मायने नहीं रखता मजबूर के मुंह से बोल नही फूटते किंतु,उसकी आह जला देती है किसी के भी सामर्थ्य को वक्त किसी को माफ नही करता चट्टानें भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *