Shaadi ki Salgirah par Kavita

शादी की सालगिरह | Shaadi ki Salgirah par Kavita

शादी की सालगिरह

( Shaadi ki salgirah ) 

 

आज हमारी है साथियों वो शादी की सालगिरह,
जोड़ी सलामत रहें हमारी दुआएं देना इस तरह।
कभी ना उतरे हम दोनों का चढ़ा प्रेम का बुखार,
खुशियों का यह सांसारिक मिलन रहें इस तरह।।

ग़म का साया कभी न आएं खुशियों बीच हमारे,
हर दिन नई ख़ुशी मनाएं वो पलको बीच हमारे।
यह ईश्वर की सब देन है जो जोड़ी बनायें हमारी,
ऐसे ही सलामत रखना प्रभु हरिनारायण हमारे।।

भेजा है जो बधाई सन्देश एवं शुभकामनाएं हमें,
जल्दी बताएं पार्टी करनी है आप सभी की हमें।
केक कटेगा डांस भी होगा झूम उठेगा पूरा जहां,
नाम नोट करवा दो सभी एवं नंबर भी देना हमें।।

मेरे विवाह की आज है यह उन्नतीसवीं वर्ष-गांठ,
रुखा सूखा जो मिला हम मिलकर खाएं है बांट।
सुख-दुःख कई आतें रहें और दोनों ही सहते रहें,
प्रेम, प्यार से दिन गुजारें सर्वदा रहा घर में ठाठ।‌।

सुनें कम-सुनाएं ज्यादा ऐसा भी बहुत बार हुआ,
कभी हमारा कभी इसका दिमाग अपसेट हुआ।
लेकिन ईश्वर की कृपा से यें रिश्ता बरकरार रहा,
आनें वाले वक़्त के लिए करना आप सब दुआ।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

Similar Posts

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • सत्य राम कहॉं से लाऊँ?

    सत्य राम कहॉं से लाऊँ? दशानन रावण का अहम् हुंकार ,विजय से पराजय जाता है हार,पर यह तो त्रेतायुग की कहानी,कलयुग रावणों का ही है संसार । दुष्कर्म,विवाद,द्वेष,दम्भ,दिखावट,ढूँढती कहाँ हैं राम, कहाँ है केवट?छल-कलह,दगेबाज,कपटी-व्यापार,अन्याय,अत्याचार,अनादर, बनावट। प्रत्येक साल विजयादशमी है आती,नई ऊर्जा जन-जनार्दन में है भरती,नौ दिन आदिशक्ति देवी नवरात्र पर्व,रामलीला प्रदर्शन हर्षोल्लासित करती। प्रशंसा से…

  • क्रान्ति वीर सुभाष | Poem on Subhash Chandra Bose in Hindi

    क्रान्ति वीर सुभाष ( Krantiveer subhash )     जो लाखों सिंह सपूत जननि,भारत माता ने जाए हैं ! आख्यानअनगिनत रोमांचक,जगइतिहासों ने गाए हैं !   उनसब में वीसुभाष श्रेष्ठतम, क्रान्तिवीर कहलाए हैं ! उन जैसे कठिन पराक्रम तो,कोई भी ना कर पाए हैं !   साधारण बीज धरा से उठ, साधारण पौधा बन पाया…

  • दुःख होता है | Dukh hota hai

    दुःख होता है ( Dukh hota hai )     तेरे हंसने पर मैं भी हँसने लगता हूँ तेरे दुःख से मुझे भी दुःख होता है तेरे दुःखी होने पर भी मुझे दुःख होता है तेरे रोने पर मुझे भी रोना आता है।   पर, मैं तेरे साथ रो नहीं पाता हूँ…. इसका ग़म मुझे…

  • किसान | Kisan par Kavita

    किसान! ( Kisaan ) ( 3 ) हर तरफ होता किसान हि किसान है फिर भी किसान हि क्यों बेपहचान है गर्मी हो या ठंडी गुजर रही सब खेतों में हर मौसम में जूझ रहा वही नादान है दाना दाना चुगकर करता जीवन यापन तब हि हर महलों में पहुँच रहा राशन है जीवन प्यासा…

  • जय कन्हैया लाल की | Jai Kanhaiya Lal ki

    जय कन्हैया लाल की ( Jai Kanhaiya Lal ki )    कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की । श्री हरि आठवें अवतार, जय राधा रमण गोपाल की । हिंद धरा हृदय पटल , अप्रतिम कन्हाई उजास । कलयुग में हो रहा,द्वापर सा अहसास ।। जन भाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *