मत होना तू कभी भी जुदा साहिबा

मत होना तू कभी भी जुदा साहिबा | Shayari to impress crush

मत होना तू कभी भी जुदा साहिबा

( Mat hona tu kabhi bhi juda sahiba )

 

 

मत होना तू कभी भी जुदा साहिबा !

तू मेरे साथ  रहना सदा साहिबा

 

तू नहीं करना मुझसे दग़ा प्यार में

जिंदगी भर  निभाना वफ़ा साहिबा

 

बेवफ़ाई से भरना नहीं दिल कभी

उम्रभर रहना तू बावफ़ा साहिबा

 

तू गया मिलके जब से मुझे प्यार में

ख़्वाब तेरा ही आता रहा साहिबा

 

फ़ूल देना सदा प्यार का तू मुझे

मुझसे करना  नहीं तू गिला साहिबा

 

हर क़दम पे चलना साथ मेरे सदा

मत करना तू कभी फ़ासिला साहिबा

 

प्यार की तू निगाहें मिला आज़म से

तू नहीं यूं नज़ाकत दिखा साहिबा

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

Ghazal | ख़्वाब में आकर सताये ख़ूब कोई

Similar Posts

  • नाराज मंजिलें | Poem naraz manzilen

    नाराज मंजिलें ( Naraz manzilen )   मंजिल नाराज़ हैं, और रास्ते गुमनाम से हैं जिन्दगी तू ही बता, हम यहां किस काम से हैं। दिखाने लगें है वो लोग भी आईना नाम जिनका मेरे नाम से है । संभलती नहीं दुश्वारियां मुकद्दर की और तू यँहा कितने आराम से हैं। तेरी मेहरबानी नहीं तो…

  • उनकी तस्वीर को हमें गले से लगाना था

    उनकी तस्वीर को हमें गले से लगाना था   उनकी तस्वीर को हमें गले से लगाना था बाकी सब तो फ़क़त इसीका बहाना था   मुहब्बत यूँ भी तो बड़ा अजब है यारा के खुद से रूठकर दुसरो को मनाना था   हम पर फ़ज़ा-ए-उल्फत की नज़र ऐसी है जान के लिए बाज़ी जान का…

  • मन्नत | Poem Mannat

    मन्नत ( Mannat )   खूबसूरत है वो कुदरत मखमली लिबास हो जिसका, क्या मन्नत मांगू उस कुदरत से नाम ओंठो पर जिसका। मैं बात करूं तो कुदरत भी हैरानी की नज़र देखती है, छेड़-छाड़ हो रहा है कुदरत से क्या मायना रखती है। ग़ैर मुहज़्ज़ब है वो लोग जो कुदरत को अनदेखा करें, फ़ाजिर…

  • तुम जरा ठहरो | Tum zara thehro

    तुम जरा ठहरो ( Tum zara thehro )     तुम  जरा  ठहरो  मुझे  कुछ, और  बाते  करनी  है। दरमियान  जो  फासलें है, उसको मुझको भरनी है।   एक बार बस सुन तो लो तुम,मुझको जो कहना है वो, खत्म  होती  सी  कहानी, मुझको फिर से लिखनी है।   किसकी गलती थी यहाँ और,किसकी रस्म…

  • Hindi Kavita -नार परायी

    नार परायी ( Naar Parai )     मिले हम मिले नही पर, मन से साथ रहेगे हम। नदी के दो किनारे से पर, मन से साथ रहेगे हम। मिलन ना अपना है ये,भाग्य विधाता ने लिखा है, मगर हुंकार सुनो इस दिल से,मन मे साथ रहेगे हम।   कर्म तुम अपना आप करो हम,अपना…

  • Romantic Poetry In Hindi -बावरा मन

    बावरा मन ( Bawara Man )     बावरा   मन   मेरा,  हर  पल  ढूंढे   तुमको। नैना द्वारे को  निहारे, एकटक देखे  तुमको।   प्रीत  कहते  है  इसे, या  कि कोई रोग है ये। जो  झलकता तो नही, दर्द  का संयोग है ये।   कहना चाहूं कह न पाऊं, ऐसा  मनरोग है ये। झांझरी सा मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *