Mausam ne Badla Mizaaj

मौसम ने बदला मिजाज़ | Mausam ne Badla Mizaaj

मौसम ने बदला मिजाज़

( Mausam ne Badla Mizaaj )

 

मौसम ने बदला अपना मिज़ाज
हमने भी बदला अपना अन्दाज़।

ऋतु यह आई सर्दी ली अगडाई
हम सबके मन को ये बहुत भाई।।

निकाल लिऐ सब कम्बल, रजाई
मौसम भी बदला अब सर्दी आई।

गैस चूल्हा आज हमको ना भाऐ
लकड़ी जलाकर ये खाना बनाऐ।।

गर्म गर्म खाना रुत अच्छा लगता
घर में गोंद मैथी लड्डू जो बनता।

मौसम लगता यही खास सुहाना
ना लगे गर्मी ना रोज पड़े नहाना।।

ऋतुओं को बांटा गया छ: प्रकार
लेकिन सर्दी सताए वृद्ध नर नार।

सर्दी गर्मी वर्षा एवं शिशिर वसंत
इस सीजन का एक श्रृंगार हेमंत।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/swarn-mandir/

Similar Posts

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • प्रकृति और मानव की उत्पत्ति

    प्रकृति और मानव की उत्पत्ति प्रकृति की गोद मेंमानव की उत्पत्ति हुई।पेड़-पौधों की छाया में मानव का बचपन बीता।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को आकर्षित किया। प्रकृति की शक्ति नेमानव को मजबूत बनाया।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन का आनंद दिया।प्रकृति की गोद मेंमानव ने अपने जीवनकी शुरुआत की। प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन काप्रकृति…

  • Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

    मैं तेरा हो जाऊं ( Main Tera Ho Jaoon )   तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ; तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।   हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को, तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।   तुझे हक़ से दुनिया वालों…

  • Kavita Chandrawar | चंद्रवार का गृहकार्य

    चंद्रवार का गृहकार्य ( एक विलोमपदी )   टेक धन लोलुप भेड़ियों के झुंड में प्रजातंत्र, अकेली भेड़ सा घिर गया है। आदर्शवाद की टेक पर, चलते – चलते, कटे पेड़ सा गिर गया है। मुट्ठी भर सत्पुरुष लजा- लजा कर सिर धुन रहे हैं, और अनगिनत कापुरुष राजा, नित नया जाल बुन रहे हैं।…

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

  • मैं चौराहे पर बैठा हूं | Kavita Main Chaurahe Par Baitha Hoon

    मैं चौराहे पर बैठा हूं ( Main chaurahe par baitha hoon )   मैं चौराहे पर बैठा हूं सभी दिशाएं देख रहा हूं पर कवि होने की खातिर भावों में अतिरेक रहा हूं एक दिशा पूरब से आती जीवन दर्शन हमें सिखाती सत्य धर्म सुचिता मानवता सबके शाश्वत मूल्य बताती हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *