Swarn Mandir

स्वर्ण मंदिर है गुरु का द्वार | Swarn Mandir

स्वर्ण मंदिर है गुरु का द्वार

( Swarn mandir hai guru ka dwar ) 

 

जिसको सारा विश्व जानता स्वर्ण मंदिर के नाम,
श्री हरिमन्दिर श्री दरबार साहिब इसी का नाम।
सिक्ख आस्था का है यह सर्वाधिक पवित्र धाम,
करोड़ों श्रद्धालु देखने को आते जिसका काम।।

सिक्ख धर्म में आध्यात्मिक-प्रतिष्ठित यह स्थान,
पवित्र-कुंड के नीर में यहां करते है सभी स्नान।
सभी धर्मों को समझा जाता है यहां एक समान,
इसलिए पूज्य स्थलों में है ये सर्वाधिक महान।।

संपूर्ण विश्व में शिल्प सौन्दर्य की है यह मिसाल,
नक्काशी एवं सुंदरता से मन में आते है ख़्याल।
संगमरमर की मूर्तियां और चित्र जिसमेे भरमार,
सोने की परतो का जिसमे किया है इस्तेमाल।।

इतिहास-रामदासपुर आज अमृतसर कहलाता,
जिसकी स्थापना १५७४ में आप ही किया था।
पांचवें गुरु अर्जन जी ने मंदिर काम शुरू किया,
खुला हो मन्दिर हर तरफ़ से ये जोर दिया था।।

हर धर्म के लोगों का यहां आदर किया है जाता,
सबसे बड़ा लंगर जहां चौबीसों घण्टे है चलता।
जूते-मोज़े बाहर उतारकर अंदर में जाया जाता,
गुरूद्वारा व गुरू का द्वार यही तो है कहलाता।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बिरसा मुंडा | Birsa Munda

 

Similar Posts

  • कलम | Kalam

    कलम ( Kalam ) हाँ, मैं कलम हूँ रहती हूँ मैं उंगलियों के मध्य लिख देती हूं कोरे कागज पर जो है मेरी मंजिल पर खींच देती हूँ मैं टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों से मानव का मुकद्दर छू लेता है आसमां कोई या फिर जमीं पर रह जाता है या किसी की कहानी या इबारत लिख देती…

  • माननीय अटल जी | Atal Ji

    माननीय अटल जी ( Maananeey Atal Ji )    राजनीति के सितारे राजनैतिक पटल पर थे अटल हमारे, प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत के काज सवारे। जिनकी सत्य चित्रकार से संसद के सदन भी घायल थे, प्रखर भाषण अंदाज के विपक्षी दल भी कायल थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का गान है गाया था,…

  • नर से नारायण | Kavita Nar se Narayan

    नर से नारायण ( Nar se Narayan ) गुरु पूर्णिमा विशेष जैसे लहरों के लिए, किनारों की जरूरत होती है, आसमान को चमकाने के लिए, सितारों की जरूरत होती है, अपने आप को परखने के लिए, पैमानों की, जरूरत होती है । पैमाना जो, सिखाता है, पूरे जीवन का सार, संक्षेप में बताने के लिए,…

  • इतिहास | Itihaas par Kavita

    इतिहास ( Itihaas )    तकलीफ तो होती ही है, इतिहास पढ करके मुझे। सब सच पे झूठ को लाद कर, बकवास पढ करके मुझे। तकलीफ तो होती ही है…. यह राम कृष्ण की है धरा, जो चिर सनातन सत्य है, फिर क्यो बनाया सेकुलर, यह बात टिसती है मुझे। तकलीफ तो होती ही है…….

  • अलविदा महानगर चेन्नई | Kavita Alvida Mahanagar Chennai

    अलविदा महानगर चेन्नई ( Alvida mahanagar chennai )   हम आज तक थें महानगर चैन्नई, आज अलविदा हम कहतें है भाई। मिले सबकी शुभ कामनाएँ बधाई, चलते है अन्ना अब कर दो विदाई।। मुस्कराते ही रहना चाहें कैसा भी हो पल, खुशियाँ लेकर आए ये आनें वाला कल। जीवन के इस सफर में स्नेह मिलता…

  • औरतों की मंडी | Auraton ki Mandi

    औरतों की मंडी ( Auraton ki mandi )   भारत देश के मध्य प्रदेश में औरतों की मंडी लगती है जहां औरतें जानवरों की तरह खरीदी और बेंची जाती हैं खरीदने के पहले जानवरों के अंगों को दबा दबा कर देखा जाता है वही प्रक्रिया जवान लड़कियों के साथ अपनाई जाती है गरीब मां बाप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *