Tamannayen

तमन्नाएं | Tamannayen

तमन्नाएं

( Tamannayen ) 

निकला था
आकाश को छू लेने की ख्वाहिश मे
तमन्ना थी सितारों के साथ
बादलों संग खेलूं
चांद की धरती पर सूरज से बाते करूं
पर,
अचानक ही धरती डोल गई,और मैं गिरा गहरी खाई मे
बहुत देर बाद समझा की मैं हनुमान नही था

ऐसे ही ठंड की कंपकंपाती रातों मे भी
रजाई से कभी सिर ,कभी पैर बाहर ही रह जाते थे
सीधे की जिद्द मे रात जागकर गुजर जाती थी
पैर मोड़ लेता तो ठीक था

हौसले ,जुनून ,चाहत से ही
कामयाबी नहीं मिलती
सामर्थ्य और प्रतिद्वंदिता योग्य भी
होना जरूरी होता है

सहारे और नसीब की उम्मीद मे
मंजिल नही मिलती
रात को भयावहता और दूरी का सफर
तय करने से पहले
दिल को धड़कनों को भी
टटोल लेना चाहिए

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

एहतियात | Ehtiyat

Similar Posts

  • अभी और सधना होगा | Poem abhi aur sadhna hoga

    अभी और सधना होगा ( Abhi aur sadhna hoga )   नहीं  साधना  पूरी  हुई है, अभी और  सधना होगा। अभी कहाँ कुंदन बन पाये, अभी और तपना होगा।।   अभी निशा का पहर शेष है, शेष अभी दिनकर आना अभी भाग्य में छिपा हुआ है, खिलना या मुरझा जाना अभी  और  कंटक  आना  है,…

  • साथ | Sath

    साथ ( Sath )    वह साथ ही तुम्हे कभी साथ नही देता जिस साथ मे साथ की निजी लालसा हो दीवार कभी भी इतनी ऊंची न उठाओ की पड़ोसी के चीखने की आवाज सुनाई न दे ऊंचाई के भी हर पत्थर तो पूजे नही जाते तलहटी की शिलाओं मे भी भगवान बसते हैं तुम…

  • उसूल | Usool

    उसूल ( Usool )   हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे परिचितों के कुनबे में पहचान तुम्हें ही बनानी होगी कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा और कुछ को अपने साथ चलाना होगा जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था शुरुआत तुम्ही ने की थी कभी मुस्कराकर कभी रोकर लोग जुड़ते गए तुमसे…

  • साफ सुथरा शहर को बनाया करो | Safai par Kavita

    साफ सुथरा शहर को बनाया करो ( Saaf suthra shahar ko banaya karo )   साफ सुथरा शहर को, बनाया करो। आज प्रॉमिस डे में हमसे, वादा करो।। छोड़िए न सड़क पर, आवारा इन्हें अपने पशुओं को घर में ही पाला करो।। पूजते हो जिसे मां के जैसा ही तुम , गंदगी कर नदी को…

  • सर्दी की धूप | Sardi ki Dhoop

    सर्दी की धूप सर्दियों में धूप का राज,हर गली में उसका ही बाज।घर के आँगन में जो उतर आई,लगता जैसे सरकार बनकर आई। गुनगुनी धूप का खेल निराला,कभी सीधे छत पर, कभी आँगन में पग डाला।जहाँ तिरपाल देखा वहीं लेट गई,फूस की छत पर तो जैसे फिक्स बैठ गई। चाय की दुकान पर चर्चा थी…

  • देखिये जो जड़ों से | Poem dekhiye jo jadon se

    देखिये जो जड़ों से ( Dekhiye jo jadon se )   पेड़ बस वो ही सारे, सूखे हैं। देखिये जो जड़ों से, रुखे हैं।।   कितना मायूस हो के लौटे हैं, जो परिंदे शहर से, छूटे हैं।।   उनको मालूम है हवा का असर, जिनके पर रास्तों में, टूटे हैं।।   मत लगा मुझ पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *