मेरा गांव

मेरा गांव | Mera Gaon

मेरा गांव

( Mera Gaon )

सबका दुलारा मेरा गांव ।
सबका प्यारा मेरा गांव ।
थका हारा जब भी आऊं ।
मुझको सहारा देता गांव ।

कितने ही देखे इसने बसंत ।
ना था जिनका कोई अंत ।
सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।
सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव ।

पीपल बरगद पहचान है इसकी ।
कुआं बावड़ी सब जान हैं इसकी ।
ताया, चाचा की कहानी सुनाता ।
ताई चाची सा प्यार सीखाता गांव ।

पगडंडी से न अब जाता कोई ।
क्व़ाल चढ़ कर न आता कोई ।
फर्राटे मारती बस आती है अब ।
गांव से शहर हो गया मेरा गांव ।

स्लेट पोश बदल गए लैंटर बाले।
दुकानों के दरवाजे हो गए शटर बाले।
कट गए वजुर्गों के लगाए पेड़ पौधे।
कंक्रीट का जंगल वन गया मेरा गांव।

सुदेश दीक्षित

बैजनाथ कांगड़ा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • India Republic Day Kavita | गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस ( India Republic Day )   भारत माता के मस्तक पर, रोली अक्षत चंदन की। संविधान के पावन पर्व पर, वंदन और अभिनंदन की।   वर्षों के तप और धैर्य से, वीरों के लहू और शौर्य से, माताओं के जिन पुत्रों ने, चलना सही न सीखा था, अंग्रेजों से लड़ लड़ कर, ये…

  • आश्रित | Aashrit

    आश्रित ( Aashrit )   कुछ चीजों पर अपना वश नही होता दिल पर हर बार काबू नही होता मुखवटे हर बार चढाये नही जाते आंसू हर बार छिपाए नही जाते गम का चश्मा चढ़ाया नही जाता हर बार दूरियां निभाई नही जाती लफ्जों को वापस पाया नही जाता टूटा हुआ रिश्ता निभाया नही जाता…

  • तृष्णा आकांक्षाओं का सागर | Akanksha par kavita

    तृष्णा आकांक्षाओं का सागर ( Trishna akankshaon ke sagar )    कामनाओं का ज्वार सा उठने लगा आकांक्षाओं का सागर ले रहा हिलोरे अभिलाषा विस्तार लेने लगी प्रतिफल मन की तृष्णा होने जो खत्म नहीं होती   कुछ पा लेने की इच्छा जैसे जागी कुछ करके समझने लगे बड़भागी तमन्नायें हंसी ख्वाब सा देखने लगी…

  • चंद्रयान-३ | Chandrayaan-3

    चंद्रयान-३ ( Chandrayaan-3) ( 1 )  नया द्वार खोलेगा चंद्रयान देखो, बनेगा भारत की पहचान देखो। मुट्ठी में मेरे रहेगा अब चंदा, बढ़ेगा जगत में मेरा सम्मान देखो। कठिन दौर से मेरे गुजरे वैज्ञानिक, उनके भी चेहरों पे मुस्कान देखो। ख्वाहिशें हमारी सदा से हैं जिन्दा, उनके अंदर का अभिमान देखो। स्वागत करो रोली,तंदुल, श्रीफल…

  • संस्कृति नेह का | Sanskrti Neh ka

    संस्कृति नेह का ( Sanskrti neh ka )   हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास निज संस्कृति अनन्या धरोहर, नैतिक कर्तव्य वंदन संभाल । अंतर अथाह प्रेम भाईचारा, आभा अनूप नागरिक भाल । गंगा सदृश पुनीत पावन, दर्शन धर्म कर्म उल्लास । हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।। शीर्षस्थ स्वर्णिम इतिहास , भव्य गौरव…

  • विद्यार्थी | Vidyarthi par kavita

    विद्यार्थी ( Vidyarthi )    एक यही होती विद्यार्थियों की पहचान, मंजिल को पाना और बनना है महान। एक जैसी युनिफॉर्म ये जूतें एवं जुराब, अध्यापकों का सदैव करतें वे गुणगान।।   पढ़ते है जीवनी जैसे यह राम व रहीम, गुरुग्रंथ एवं बाईबल गीता और क़ुरान। ना कोई जानते क्या है जाति क्या धर्म, होते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *