मत उलझो तुम सवालों में | Mat Uljho

मत उलझो तुम सवालों में

( Mat uljho tum sawalon mein )

 

क्या सोचेंगे दुनिया वाले, तो रह लेना हर हालों में।
चलते जाना मंजिल को, मत उलझो तुम सवालों में।

बाधाएं भी नजर आएंगी, मुश्किलें भी बहकाएंगी।
अड़चनों को पार करना, प्यारे मंजिल मिल जाएगी।

प्रलोभन में पड़ न जाना, फंस मत जाना जालों में।
लक्ष्य को साधे रखना, मत उलझो तुम सवालों में।

कोई तुम्हें कमियां गिनवाता, कोई टांग खींचना है।
कोई मरता देखे फिर भी, अपनी आंख मींचता है।

फूंक फूंक कर कदम रखना, शतरंजी हर चालों पे।
ध्येय ध्यान धर पाओ, मत उलझो तुम सवालों में।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आ चले लौटकर फिर उसी गांव में | Poem in Hindi on Gaon

Similar Posts

  • पैंजनिया | Paijaniya par Kavita

    पैंजनिया ( Paijaniya )    छम छम बाजे पांव में घुंघरू रुनक झुनक पैजनिया। नाच रहे हैं मदन मुरारी मधुबन गूंजे प्यारी मुरलिया। नटखट कान्हा झूम झूम के पैजनिया खनकाता है। सारी दुनिया हुई कृष्ण दीवानी प्रेम रंग बरसाता है। बाल लीलाएं बालकृष्ण की मनमोहक चितचोर है। सारे जग का पालन हारा सांवरिया माखन चोर…

  • Kavita | वाह रे जिन्दगी

    वाह रे जिन्दगी ( Wah re zindagi )   भरोसा तेरा एक पल का नही, और नखरे है, मौत से ज्यादा।   जितना मैं चाहता, उतना ही दूर तू जाता, लम्हां लम्हां खत्म होकर तू खडा मुस्कुराता। वाह रे जिन्दगी…. भरोसा तेरा एक पल का नही, और नखरे हैं मौत से ज्यादा। बाँध कर सांसों…

  • सावन फुहार | Kavita Sawan Fuhaar

    सावन फुहार ( Sawan Fuhaar ) रिमझिम जो सावन फुहार बरसी, जमीं को बुझना था फिर भी तरसी, जो बिखरीं जुल्फों मे फूटकर के, वो बूंद जैसे जमीं को तरसी, रिमझिम जो…………. हमारे हाॅथों मे हाॅथ होता, पुकार सुनकर ठहर जो जाते, बहार ऐसे न रूठ जाती, बरसते सावन का साथ पाते, अजी चमन मे…

  • साईबर ठगों का आतंक | Cyber Thagi

    साईबर ठगों का आतंक ( Cyber thagon ka aatank )    आज बढ़ रहा है तीव्रता से साईबर ठगों का आतंक, अपने-आपको समझ रहें है वह सभी से बड़े दबंग। फैला रहें है जो जाल धनाधन ऐसे अनेकों है शैतान, जाल झूठ छल-कपट हेरा फेरी से कर देते है दंग।। करते है मोबाइल सिम बदलकर…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • शिक्षक युग निर्माता है | Shikshak Yug Nirmata

    शिक्षक युग निर्माता है ( Shikshak yug nirmaata hai ) ज्ञान के मोती लुटाये, शिक्षा की ज्योत जलाता है। उजियारा करके जीवन मे, राह सही दिखलाता है। शिक्षक युग निर्माता है सदाचार का पाठ पढ़ाए, हृदय संस्कार भर के। उन्नति शिखर पहुंचाए, चहुमुखी विकास करके। कलम का सच्चा सिपाही, गुरु भाग्यविधाता है। मां शारदे साधक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *