Meri Ayodhya

मेरी अयोध्या | Meri Ayodhya

मेरी अयोध्या

( Meri Ayodhya )

धर्म की नगरी सोई हुई थी, आज जगी है मेरी अयोध्या।
पुलकित हो गया रोम रोम,आज खिली है मेरी अयोध्या।

नैना निहारत चौखट पर इक, मन्दिर ऐसा भव्य बना है,
भारत का संताप मिटा अब,दमके ऐसी है मेरी आयोध्या।

दीप जलावत मंगल गावत, जन मन को रिझावे अयोध्या।
सोने की लंका रही त्रेता मे, सोने से द्वार सजाये अयोध्या।

ऐसा विशाल बना मंदिर ये,दिव्य अलौकिक रूप सजाया,
हर हिन्दू मन अचरज लागे, ऐसा भव्य बनाया अयोध्या।

नैना तरसे सदियों से जो,पितरों को तृप्त दिलाये अयोध्या।
भर भर आये नयना मोरे, मन की प्यास बुझाये अयोध्या।

पाँच सदी से ज्यादा हो गये, कैसे मन की व्यथा सुनाए,
भारत गौरव पुनः जगा है, अब हुँकार लगाये अयोध्या।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

हे रघुनन्दन | Hey Raghunandan

Similar Posts

  • यह गोल-गप्पे | Gol-gappe

    यह गोल-गप्पे ( Yah gol-gappe )    गोलगप्पे का नाम सुनकर ये मुॅंह में पानी आ जाता, चाहें राजा हो या रंक मन की कलियां खिल जाता। गली-मौहल्ले चौराहों पर ये आसानी से मिल जाता, अगर घर में कोई लाए तो पटरानी ख़ुश हो जाता।।   आटा और मैदा से इसके लिए पूरियां बनाया जाता,…

  • पापा है आधार !!

    पापा है आधार !! हम कच्चे से है घड़े, और पिता कुम्हार ! ठोक पीट जो डांट से, हमको दे आकार !! सिर पे ठंडी छाँव-सा, पिता नीम का पेड़ ! कड़वा लगता है मगर, है जीवन की मेड़ !! पाई-पाई जोड़ता, पिता यहाँ दिन रात ! देता हैं औलाद को, खुशियों की सौगात !!…

  • मेरा बचपन | Mera bachpan kavita

    मेरा बचपन ( Mera Bachpan )     वो रह रह कर क्यों याद आता है मुझे वो मेरा बचपन जो शायद भूल मुझे कहीं खो गया है दूर वो मेरा बचपन… वो पापा की बातें मम्मी का झिड़कना इम्तिहान के दिनों में मेरा टीवी देखने को ज़िद करना…. कितना मासूम था भोला था वो…

  • शिक्षक न होते | Shikshak na Hote

    शिक्षक न होते ( Shikshak na hote ) शिक्षक ना होते तब क्या होता ? ये सुंदर , सभ्य संसार ना होता । होने को सब कुछ होता पर , विज्ञान का विस्तार ना होता । फूल भी होती , बाग भी होता , पर वो खुशबूदार ना होता । शिक्षक से ही सुगंध है…

  • भावना | Bhavna

    भावना ( Bhavna )    भावनाएं ही मूल हैं जीवन की सार्थकता मे आपसी संबंधों का जुड़ाव लगाव,प्रेम,द्वेष ,ईर्ष्या,नफरत सभिक्रियाओं का उधमस्थल भावनाएं ही तो हैं …. भावना की मधुरता मे जहां रिश्ते फलते फूलते और पल्लवित होते हैं, वहीं मारी हुई भावनाएं इंसान को दानावपन की और अग्रसित करती हैं….. भावनाएं बंधन भी हैं…

  • सनातन धर्म हमारा | Poem in Hindi on Sanatan Dharm

    सनातन धर्म हमारा ( Sanatan dharm hamara )   अजर अमर सनातन धर्म हमारा सृष्टि संग अवतरण, अनंत अंतर आह्लाद । मानवता श्री वंदन, आनंद परम प्रसाद । वेद आभा अंतर्निहित, अविरल ओजस्विता धारा । अजर अमर सनातन हमारा ।। नैतिकता दिव्य रंग रुप, अपार आस्था सत्कार । धर्म कर्म पुनीत रश्मियां, जीवन हर स्वप्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *