Jeevan Basant

जीवन बसंत | Jeevan Basant

जीवन बसंत

( Jeevan Basant ) 

 

नेह उत्संग जीवन बसंत

कर्म पुनीत धर्म पावन,
यथार्थ पथ नित्य गमन ।
समन्वय परिस्थिति पट,
आशा उमंग अंतर रमन ।
मैत्री प्रभा मुखमंडल संग,
सकारात्मक सोच अत्यंत ।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

नैराश्य हल मुस्कान,
हास्य विमुक्त जड़ता ।
मिलनसारी उन्नत चरित्र,
मृदुलता दूर कड़कता ।
प्रकृति संरक्षण सद्प्रयास,
दर्श नैसर्गिक सौंदर्य अनंत ।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

स्वच्छ स्वस्थ परिवेश छवि,
उद्गम स्थल असीम खुशियां ।
आदर सम्मान अपनत्व बिंदु,
सुख वैभव कारक रश्मियां ।
उत्सर्ग तत्परता प्रेम पथ ,
अर्थ परिभाषा संपूर्ण पंत ।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

मिलन उत्कंठा उद्वेलित,
मोहक प्रियेसी प्रियल छवि ।
प्रतीक्षा पल अति आह्लाद,
प्रीत कल्पना सौम्य नवि ।
दृष्टि बिंब अनुपमा प्रेममय,
संकेत विस्मृत आदि अंत।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित

Similar Posts

  • पापा की परी से प्रेम कहानी | Papa ki Pari

    पापा की परी से प्रेम कहानी ( Papa ki pari se prem kahani )   सुना था परियां आसमान में रहती है, तो फिर क्यों एक लड़की मुझे हर रोज चाहती है, सुना था कहते उसके बारे में कि वो अपने पापा की परी है, तो फिर क्यों वो जमीं पर रहती है, सुना था…

  • राम के नाम पे | Kavita Ram ke naam pe

    राम के नाम पे ( Ram ke naam pe )   राम के नाम पे न कीचड़ उछालो, बिगड़ी हुई तू अपनी बना लो। छोटे- बड़े का अदब जो सिखाया, अमन-ओ-अमन का बीड़ा उठाया। सफर जिन्दगानी सुहानी बना लो, बिगड़ी हुई तू अपनी बना लो। राम के नाम पे न कीचड़ उछालो, बिगड़ी हुई तू…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • विश्वासघात | Vishwasghaat kavita

    विश्वासघात ( Vishwasghaat )   छल कपट विश्वासघात का दुनिया में है बोलबाला हंसों का दाना काग चुग रहे छीने मुंह का निवाला   स्वार्थ सिद्ध करने वाले बोल मधुर से बोल रहे अपनापन अनमोल जता जहर हवा में घोल रहे   दगाबाजी धोखाधड़ी वंचना देशद्रोह और गद्दारी विश्वासघात के रूप कई अपघात और भ्रष्टाचारी…

  • आराध्य श्रीराम बिराजे | Aaradhya Shri Ram

    आराध्य श्रीराम बिराजे ( Aaradhya shri ram viraje )   करवट बदली काल ने नियति ने युग पलट दिया। रामनाम है गूंज व्योम में आनंदित घट घट किया। राग द्वेष दंभ सब हारे धर्म ध्वजा नभ लहराई। आए अवध रघुनंदन खुशियों की घड़ियां आई। राम भक्ति में मतवाले झूमे राम नाम की जयकार। मर्यादा पुरुषोत्तम…

  • बड़प्पन से बड़े होते हैं

    बड़प्पन से बड़े होते हैं जो बड़े कद में हो गए ऊंचे ऊंचे पद पर हो गए। अंतर्मन विकार भरा हो तो स्वार्थ में जो खो गए। दिल दरिया सा जो रखते बड़प्पन से बड़े होते हैं। औरों की मदद जो करते लाखों हाथ खड़े होते हैं। वटवृक्ष की भांति देते सबको शीतल ठंडी छांव।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *