मोची | Mochi

मोची

( Mochi ) 

 

पैरों से चलने में मजबूर,

फिर भी प्रकृति में,

मुस्कान भरी छाता बिखेरता ,

वह तल्लीन था अपने कार्य में,

लगता था ऐसे कि वह ,

प्रभु के गांठ रहा हो जूते,

उसका कार्य करने का ढंग,

बड़ा ही प्रीत पूर्ण था,

वह नहीं देखता कि ,

कौन छोटा कौन बड़ा,

बस मात्र समर्पण भाव से ,

वह किये जा रहा था ।

इस अपंगता में भी उसे ,

नही थी परमात्मा से कोई शिकवा

बस एक ही प्रार्थना वह करता,

प्रभु तेरी बनाई बगिया को,

थोड़ी और सुंदर बना सकूं,

इसीलिए आपको की समझ कर,

यह कार्य किये जा रहा हूं।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

श्राद्ध तर्पण | Shradh Tarpan

Similar Posts

  • चाय

    चाय ** अच्छी मीठी फीकी ग्रीन काली लाल कड़क मसालेदार होती है, नींबू वाली, धीमी आंच वाली, दूध वाली, मलाई और बिना मलाई की, लौंग इलायची अदरक वाली भी होती है। मौसम और मूड के अनुसार- लोग फरमाइश करते हैं, तो कुछ डाक्टरों की सलाह पर- मन मारकर फीकी ही पीने को विवश हैं। यह…

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

  • यह विचारणीय विषय है | Vicharniy vishay kavita

    यह विचारणीय विषय है ( Yah vicharniy vishay hai )      आज-कल के दौर में कोई घर-घर नहीं लगतें है, मक़ान तों है बड़े-बड़े पर इन्सान नहीं दिखते है। होतें पहले कच्चे-मकान पर रिश्ते पक्के होते थें, अपनें आपको आज सभी होशियार समझते है।।   पहले का ज़माना और था आज ज़माना और है,…

  • महिमा | Mahima

    महिमा नारी संसार का मूल स्थान हैनारी वचन है वन्दन है और–मां भगवती का वरदान है! नारी देश की प्रगति का आधार हैनारी ओम् है अन्नपूर्णा है और–मां दुर्गा का अवतार है! नारी खेतों में लहलहाती फसल हैनारी श्रम है साधना है और —मां सीता का संबल है! नारी घर – परिवार की शान हैनारी…

  • युग मनीषी श्री अटल बिहारी वाजपेयी

    युग मनीषी श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र हित के नाम कर दिया आपने जीवन साराआप झूठ से दूर रहे लिया सच का सदा सहारा ।। सादा जीवन जिया आपने रख्खे उच्च विचारराजनीति में रहकर भी बेदाग़ रहा किरदार ।। उनके नेतृत्व में देश का खूब हुआ उत्थानदुनिया के नक्शे पर उभर कर आया हिन्दोस्तान ।।…

  • कही अनकही | Kahi Unkahi

    कही अनकही ( Kahi Unkahi )   बीत जाता है वक्त रह जाती है सिर्फ उनकी यादें धुंधलाते से चेहरे और कहीं अनकही बातें तब होता नहीं महसूस कुछ प्रेम ,क्रोध या नाराजगी तड़पाती हैं वे ही बहुत जब बीत जाता है वक्त रह जाती है एहसास की बातें न आता है फिर वह वक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *