Vicharniy vishay kavita

यह विचारणीय विषय है | Vicharniy vishay kavita

यह विचारणीय विषय है

( Yah vicharniy vishay hai ) 

 

 

आज-कल के दौर में कोई घर-घर नहीं लगतें है,

मक़ान तों है बड़े-बड़े पर इन्सान नहीं दिखते है।

होतें पहले कच्चे-मकान पर रिश्ते पक्के होते थें,

अपनें आपको आज सभी होशियार समझते है।।

 

पहले का ज़माना और था आज ज़माना और है,

केवल बोलचाल की भाषा से टूट रहीं यें डोर है।

चेहरे पर उदासियों की धूल है व श्वास भी बैचेन,

भाई भाई में बैर है आज चारों तरफ़ा यें शोर है।।

 

संस्कृति को आज-कल सब ताक में रख दिऍं है,

विश्व गुरु बनने के लिए मोबाइलों में लगें हुऍं हैं।

अपनों से दूरियाॅं परायों से नजदीकियाॅं बना रहें,

नयें दौर के आईनो में वें पुराने चेहरे भूल गऍं है।।

 

जहाॅं पर आदर नहीं होता वहाॅं पर जाना नहीं है,

जो सुनता नहीं है ऐसों को समझना भी नहीं है।

जो हज़म नहीं होता है वह कभी खाना भी नहीं,

जो सत्य बात पर रूठ जाऍं उसे मनाना नहीं है।।

 

यह विचारणीय विषय है पहले वालें दिन नहीं है,

सद्गुणों को भूल रहें है प्याज़ की भी कद्र नहीं है।

ज़िगर का टुकड़ा सौंप देने से भी दहेज़ माॅंगते है,

बेशर्म ज़िद्द पर अड़े रहतें यह बात सही नहीं है।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • कभी रुको जरा | Kabhi Ruko Zara

    कभी रुको जरा ( Kabhi ruko zara )   जिंदगी दौड़ती, भागती कहती है रुको थमो जरा पलट के तुम  देखो जरा पद चापो को सुनो जरा  फिर बचपन में आओ जरा  दरख़्त दरवाजे, खिड़कियां  सीढिओ को पहचानो जरा एक दिन बचपन जी लो जरा खिलखिलाहटों को सुनो जरा लगता है जैसे सब मिल गया…

  • नदी का किनारा

    नदी का किनारा बहती नदी संग मैं ठहरा सा बैठा,तेरी राहों में उम्मीदों को समेटा।लहरें भी अब तो कहने लगीं,दिकु, लौट आओ,इन्हीं दुआओं के धागों से हूँ मैं लिपटा। धूप-छाँव का ये खेल भी सुना सा है,तेरी हँसी के बिना हर रंग धुंधला सा है।पानी में देखूँ तो चेहरा तेरा उभरे,तेरी आहटों का हर साया…

  • जिंदगी एक किताब है | Zindagi pe kavita

    जिंदगी एक किताब है ( Zindagi ek kitab hai )   जिंदगी एक किताब है जिसमें अनेक पन्ने हैं, कुछ पन्ने फूल के, कुछ कागज के जिसमें सुख-दुख की कहानी लिखी है बीती हुई अपनी जवानी लिखी है, जिसमें खुशियां भी है गम भी है कुछ ज्यादा भी है कुछ कम भी है ढेर सारी…

  • मशाल | Mashaal

    मशाल ( Mashaal )   बढ़ रह सैलाब इधर तुम्हे अभी रहनुमा चाहिए उठा लो खड़ा हाथों मे तुम अब हमे निजी सुरक्षा चाहिए.. लगी आग जिन घरों मे देखो भीतर से खिंचती बेटियां देखो देखो न अब केवल रोटियां तुम गर्त मे गिरती पीढियां देखो… रसूख, न दौलत , न जात देखो हो रहे…

  • अंजन मसि से लिखूं मैं पाती | Kavita Anjan Masi se Likhoon main Paati

    अंजन मसि से लिखूं मैं पाती ( Anjan masi se likhoon main paati )   अंजन मसि से लिखूं मैं पाती शब्द सुमन हार लिए। मनमंदिर में दीप ज्योति ले घट घट जलाऊं प्रेम दीए। मुस्कानों के मोती बांटू सद्भावो की नेह धारा। हर्ष खुशी आनंद बरसता महके उपवन सारा। प्रेम प्यार की सरिताये उमड़े…

  • ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

    ऐ जिंदगी तुझे ( Aye zindagi tujhe )   ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है अमीरी और गरीबी में फरक देखा है जमीन से खड़े होकर फलक देखा है खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर…

One Comment

  1. सैनिक/कवि- गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान says:

    हिन्दी साहित्य एवं साहित्यकारों को समर्पित द साहित्य मंच एवं पदाधिकारियों को सादर प्रणाम करता हूं जिन्होंने हमें इतना अच्छा मंच बनाकर दिया जिसमें प्रकाशित रचनाएं देश-विदेश तक पहुंचा
    कर हमारी रचनाओ को पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *