मौसम क्यों बदलता है

मौसम क्यों बदलता है

मौसम क्यों बदलता है

कभी-कभी ख्याल आता है
मौसम क्यों बदल जाता है
फागुन का सुहाना मौसम भी
जेठ में क्यों जल जाता हैl

जमाना बदलता है हर रोज
ठिकाने बदल जाते हैं
मौसम बदलता है जब कभी
दीवाने बदल जाते हैं।

जो याद करते हैं कभी
वह कभी याद आते हैं
कौन अपना कौन पराया
सब कहने सुनने की बातें हैं।

जिंदगी जब तक चलती है
सारा जमाना चलता है
मुट्ठी भरी थी कभी जिसकी
कभी हाथ मलता है।

कवि :  रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

पत्नी के रूप | Patni ke Anek Roop

Similar Posts

  • फासला | Phasala

    फासला ( Phasala )   सोचता हूं उकेरूं आज आपका चित्र या लिखूं अनाम कुछ भाग्य का लेखा लिखा तो बहुत कुछ अब तक हमने फिर भी लगता है की कुछ नही लिखा रख लिया हूं स्मृतियों को सहेजकर मिले थे आप जब हमसे पहली बार हुई न कुछ बातें ,तब भी बहुत हो गईं…

  • मन की डायरी | Kavita Man ki Diary

    मन की डायरी ( Man ki Diary ) मन की डायरी में लिखे है कुछ अनकहे अलफ़ाज़ जिन्हे पढ़ने के लिए जरूरत होगी तुमको रूह में उतरने की, हृदय समंदर में डूबकर अहसासों के सीप चुनने की, क्या तुम चुन पाओगे मेरे मन को पढ़ पाओगे !! डी के निवातिया यह भी पढ़ें:- हे, मनुज…

  • हार्ट अटैक | Heart attack par kavita

    हार्ट अटैक ( Heart attack )      बेहद ज़रूरी है सभी को आज यें एक बात बताना, स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी स्वस्थ दिल का होना। पैसे भले यें कम कमाना पर स्वास्थ्य ध्यान रखना, बढ़ रहा है दिल का दौरा यें हार्ट अटैक का होना।।   कोई बातों ही बातों में सभी से…

  • ख्वाहिशें | Kavita Khwahishen

    ख्वाहिशें ( Khwahishen ) ख्वाहिशों को जरूरत न बनाइये अपनी बन भी जाए अगर, तो उसे कभी अपनी लत न होने दीजिये, हो भि जाए लत यदि तो उसे न बनाइये कभी मजबूरी अपनी मजबूरी भी बना देती है मजबूर इतना कि हाथ सेंकने को घर अपना हि जला देती है ऐसे हालात में भुला…

  • ठंड का प्रभाव | Poem in Hindi on thand

    ठंड का प्रभाव ( Thand ka prabhav )    सुनो ठण्ड दुष्कर हो रहा है तुम्हे सहन कर पाना सूर्य तापमान का गिरना और देह का कंपकंपाना   सुनसान हैं सभी सड़कें और धुंध हर तरफ है छाई अपने आकर्षण से बहुत लुभा रही है यह गर्म रजाई   कभी  नर्म, कभी कड़क धूप का…

  • मीठी वाणी मीठी बोली | Kavita

    मीठी वाणी मीठी बोली ( Mithi vani mithi boli )   एक सैलानी मुझसे बोला क्या करते हो गदेना, गुठियार में ऐसा क्या है यार तेरे गढ़वाल में। मुस्कुराते हुए मैंने कहा मीठी वाणी मिट्ठी पाणी है मेरे गढ़वाल में। हिमालय का चौखंबा बसा है मेरे पहाड़ में 52 गढ़ है मेरे गढ़वाल में। मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *