Muhabbat poetry

मुहब्बत से मगर देखा नहीं था | Muhabbat poetry

मुहब्बत से मगर देखा नहीं था

( Muhabbat se magar dekha nahin tha )

 

मुहब्बत से मगर देखा नहीं था

उसी ने ही मुझे समझा नहीं था

 

गिले शिकवे  करें है जब मिले वो

लगे आकर कभी लगता नहीं था

 

उसे आवाज़ दी है खूब मैंनें

किया मेरे तरफ चेहरा नहीं था

 

भला कैसे उसी का हाथ पकड़ूं

मगर दिल से रहा अपना नहीं था

 

खुदा क्यों याद आये फ़िर  मुझे वो

उससे कोई  रहा रिश्ता नहीं था

 

जुड़ा रिश्ता नहीं उससे मगर यूं

 कि  मेरे पास में पैसा नहीं था

 

करें है  गुफ़्तगू कल तल्ख़  आज़म

मुहब्बत से मगर बोला नहीं था

 

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

गमों की मगर वो दवा चाहिये | Shayari gam ki

Similar Posts

  • Karuna par Kavita | दया/करुणा

    दया/करुणा ( Daya Karuna )   परमपिता वो परमेश्वर, दयासिंधु  वो  करतार। उसकी करुणा से ही, चलता सारा संसार।   ऐसी  प्रज्ञा  दो  प्रभु  जी, मन न आए कलुष विकार। दया धर्म से भरा हो जीवन, प्रवाहित हो करुण रसधार।   दीन दुखियों के रक्षक तुम हो  जगत्  के  पालन  हार। जल थल गगन में…

  • अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

    अपने हक को जाने ( Apne hak ko jane )  वह मां थी दो बेटो की बुढ़ापे में ढूंढते ढूंढते पास मेरे वो आई थी बिना पूछे ही बयां करती आंखें छल छला आई थी l खुद के घर में खुद रहने को अधिकार मांगने आई थी l शब्दों के तीखे वाणों से छलनी होकर…

  • मूल पंजाबी कविता: रणधीर | अनुवादक: डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

    भारतीय साहित्य अकादमी, (पंजाबी काव्य) 2023 का युवा कवि पुरस्कार विजेता रणधीर की चर्चित काव्य पुस्तक “ख़त जो लिखने से रह गए” में से चुनिन्दा कविताओं का अनुवाद करते हुए प्रसन्नचित हूँ। उनकी यथार्थ से जुड़ी हुई कविताएँ पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करने में समर्थ हैं। समाज की कुरीतियों के सामने नये प्रश्न चिन्ह…

  • बहुजन जागरण चालीसा

    बहुजन जागरण चालीसा 01. ❝ कहें गर्व-अधिकार से,नारी दलित यतीम।    नाम नहीं नारा नहीं, धम्म-दीप हैं भीम।। ❞ 02. ❝ जन्म हुआ रे भीम का,खुशी महल-खपरैल।     धम्म-घोष है न्याय का, तिथि चौदह अप्रैल।। ❞ 03. ❝ समता औ’ सम्मान ही, संविधान की थीम।  सृजन किए अंबेडकर,बोलो जय जय भीम।। ❞ 04.  ❝…

  • पुष्प की अभिलाषा | Pushp par Kavita

    पुष्प की अभिलाषा ( Pushp ki abhilasha )    मै हूँ एक छोटा सा यह फूल, निकल आता पौधे पर फूल। पहले होता में बाग व बग़ीचे, आज लगाते घर गमले बग़ीचे।। मैं एक फूल अकेला हूँ ऐसा, खिलते तोड़ लिया मुझे जाता। वन माली मुझको पानी है देता, खाद और रखवाली भी करता।। कभी-कभी…

  • प्रवास

    प्रवास   अश्रुधारा हृदय क्रंदन दहन करता। प्रिय तुम्हारा प्रवास प्राण हरन करता।।   नभ में देखा नीड़ से निकले हुये थे आंच क्या थोड़ी लगी पिघले हुये  थे, उदर अग्नि प्रणय पण का हनन करता।।प्रिय०   तुम कहे थे पर न आये क्या करूं मैं इस असह्य विरहाग्नि में कब तक जलूं मैं, कांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *